*मिर्जापुर: पूर्व DM दिव्या मित्तल का जनसंपर्क अभियान तेज, बलेहरा मोड़ से होते हुए पटेहरा ब्लॉक के लिए रवाना हुई* *मिर्जापुर।* पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं जन नीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष IAS दिव्या मित्तल का जनसंपर्क कार्यक्रम मंगलवार को बलेहरा मोड़ से शुरू होकर पटेहरा ब्लॉक की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व DM को रोककर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव में पानी की किल्लत, बिजली की आंख मिचौली और सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाया। समस्याएं सुनकर दिव्या मित्तल ने कहा कि - "प्रशासन में रहते हुए मैंने मिर्जापुर की समस्याओं को करीब से देखा है। जनता की ये बुनियादी समस्याएं हैं, इनका समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।" उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव की समस्या को लिखित रूप में नोट किया जाए। इस मौके पर बलेहरा मोड़ पर अवधेश तिवारी, भोलानाथ तिवारी, राजू तिवारी, शुभम तिवारी, अंकुर तिवारी, हर्षित तिवारी, अमरनाथ दुबे, पिंटू दुबे, आशुतोष चौबे, रोहित दुबे एवं अवनीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। मंजय वर्मा की रिपोर्ट
*मिर्जापुर: पूर्व DM दिव्या मित्तल का जनसंपर्क अभियान तेज, बलेहरा मोड़ से होते हुए पटेहरा ब्लॉक के लिए रवाना हुई* *मिर्जापुर।* पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं जन नीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष IAS दिव्या मित्तल का जनसंपर्क कार्यक्रम मंगलवार को बलेहरा मोड़ से शुरू होकर पटेहरा
ब्लॉक की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व DM को रोककर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव में पानी की किल्लत, बिजली की आंख मिचौली और सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाया। समस्याएं सुनकर दिव्या मित्तल ने कहा कि -
"प्रशासन में रहते हुए मैंने मिर्जापुर की समस्याओं को करीब से देखा है। जनता की ये बुनियादी समस्याएं हैं, इनका समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।" उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव की समस्या को
लिखित रूप में नोट किया जाए। इस मौके पर बलेहरा मोड़ पर अवधेश तिवारी, भोलानाथ तिवारी, राजू तिवारी, शुभम तिवारी, अंकुर तिवारी, हर्षित तिवारी, अमरनाथ दुबे, पिंटू दुबे, आशुतोष चौबे, रोहित दुबे एवं अवनीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। मंजय वर्मा की रिपोर्ट
- *मिर्जापुर: पूर्व DM दिव्या मित्तल का जनसंपर्क अभियान तेज, बलेहरा मोड़ से होते हुए पटेहरा ब्लॉक के लिए रवाना हुई* *मिर्जापुर।* पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं जन नीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष IAS दिव्या मित्तल का जनसंपर्क कार्यक्रम मंगलवार को बलेहरा मोड़ से शुरू होकर पटेहरा ब्लॉक की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व DM को रोककर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव में पानी की किल्लत, बिजली की आंख मिचौली और सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाया। समस्याएं सुनकर दिव्या मित्तल ने कहा कि - "प्रशासन में रहते हुए मैंने मिर्जापुर की समस्याओं को करीब से देखा है। जनता की ये बुनियादी समस्याएं हैं, इनका समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।" उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव की समस्या को लिखित रूप में नोट किया जाए। इस मौके पर बलेहरा मोड़ पर अवधेश तिवारी, भोलानाथ तिवारी, राजू तिवारी, शुभम तिवारी, अंकुर तिवारी, हर्षित तिवारी, अमरनाथ दुबे, पिंटू दुबे, आशुतोष चौबे, रोहित दुबे एवं अवनीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। मंजय वर्मा की रिपोर्ट4
- मिर्जापुर, पटेहरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान दिव्या मित्तल पूर्व आईएएस पटेहरा ब्लॉक के रामपुर गाँव पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इसके बाद प्यूरी गाँव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और उनकी समस्याएँ व सुझाव सुने घोरी गाँव में भी दिव्या जी ने जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।दोनों गाँवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुँचे और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। मिर्जापुर, पटेहरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान दिव्या मित्तल पूर्व आईएएस पटेहरा ब्लॉक के रामपुर गाँव पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इसके बाद प्यूरी गाँव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और उनकी समस्याएँ व सुझाव सुने घोरी गाँव में भी दिव्या जी ने जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।दोनों गाँवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुँचे और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।1
- मिर्ज़ापुर पूर्व IAS दिव्या मित्तल मड़िहान क्षेत्र के रामपुर गांव में नन्हे मुन्ने बच्चों से उनके बेहतर भविष्य को पहले से ही सुदृढ़ करने का वादा करती हुई1
- परवेजाबाद में पहाड़ तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग से हड़कंप, भारतीय किसान यूनियन का तीसरे दिन भी धरना जारी बारा के परवेजाबाद में पहाड़ तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग से हड़कंप, भारतीय किसान यूनियन का तीसरे दिन भी धरना जारी प्रयागराज/बारा। बारा तहसील के परवेजाबाद में पहाड़ तोड़ने के लिए बारूद से ब्लास्टिंग की तस्वीर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पहाड़ों की सुरक्षा और ग्रामीणों की जानमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहाड़ों को बचाने और खतरनाक ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को तीसरे दिन भी संगठन के लोग पहाड़ पर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। संगठन का आरोप है कि परवेजाबाद में विस्फोटकों से पहाड़ तोड़े जा रहे हैं, जिससे आसपास के गांवों के मकानों में दरारें आ रही हैं और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है।1
- मिर्ज़ापुर के विंध्याचल में युवक की हत्या की आशंका, परिजनों की न्याय की गुहार।1
- मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक प्रयागराज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज चौक घंटाघर, प्रयागराज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक श्री सचिन चंद्र के निर्देशन में दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय एवं पंकज पांडेय शामिल रहे। इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, महासचिव श्रीमती हिना खान एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, मालती की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, सचिव श्री प्रमय मित्तल, श्री नितिन चोपड़ा, श्रीमती नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल श्री सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी श्री अनूप वर्मा, थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती सौभया गुप्ता, कांस्टेबल राहुल गौतम, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विशेषता , महिला कांस्टेबल, प्रतिभा पांडेय एवं महिला कांस्टेबल,ज्योति देवी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम ए सी पी निकिता श्रीवास्तवा के निर्देशन आयोजित किया गया उपायुक्त श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के सचिव श्री सुहेल अहमद ,अकरम शगुन,एवं युवा नेता श्री शुभम केसरवानी की उपस्थिति ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अकरम शगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे आयोजन का मीडिया कवरेज किया और मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहूचाने में योगदान दिया। इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश पहूचाना है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, समान और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और समाज उन्हें समान अवसर एवं सम्मान देगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की इस पहल ने महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। शगुन4
- अहरौरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 233 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ जनसेवा मिशन के तहत जोड़ों के दर्द, थायराइड, लिवर-किडनी सहित कई जांचें निःशुल्क अहरौरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 233 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ जनसेवा मिशन के तहत जोड़ों के दर्द, थायराइड, लिवर-किडनी सहित कई जांचें निःशुल्क अहरौरा, मिर्जापुर। डॉ. एस. पी. पटेल, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक लालगंज के नेतृत्व में रविवार को सब्जी मंडी के पास निर्मलवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चले शिविर में 233 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ। शिविर में जोड़ों के दर्द, पेट, आंख और त्वचा रोगों के मरीज अधिक मिले। चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श और ब्रांडेड दवाएं निःशुल्क दीं। शिविर की खास बात यह रही कि बुखार से लेकर थायराइड, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, लिपिड प्रोफाइल, शुगर और हार्ट से जुड़ी 800 से 1000 रुपये तक की महंगी जांचों के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। रिपोर्ट 1 से 2 दिन में व्हाट्सएप पर भेजी जाएगी। मरीजों को डॉक्टर की 500 से 1000 रुपये फीस और जांच का खर्च बचाकर गांव-बाजार में ही इलाज मिला। टीम में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. शालिनी सिंह पटेल, डॉ. नवेंदु पटेल, डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. रविन्द्र पाल रहे। पैरामेडिकल टीम में संजीव प्रजापति, शिवम मौर्य, मनीष मौर्य, दीपिका भारद्वाज, अर्चना, आंचल यादव और आंचल मौर्य का सहयोग रहा। आयोजन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सोनकर का विशेष सहयोग रहा। डॉ. पटेल ने कहा, यह किसी सरकारी योजना से नहीं, दो वर्षों से चल रहा जनसेवा अभियान है। दवाएं ब्रांडेड हैं, पूरा उपयोग करें। जल्दबाजी न करें, यह जीवन का प्रश्न है। जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही उद्देश्य है। अगला शिविर अगले रविवार बाबा मंदिर पर 3 से 6 बजे लगेगा।1
- ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया मिर्ज़ापुर। जिगना क्षेत्र स्थित विजयपुर - भारतगंज सड़क से कुशहां-बरबटा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य में लीपापोती के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मजदूरों को भगाकर काम बंद करा दिया। कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी अंतर्गत कमोबेश चार सौ मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। कुशहां दलित बस्ती एवं आसपास के लोगों ने आरोप लगाया मिट्टी व राख पर एक परत गिट्टी फैलाकर बगैर रोलर चलाए डामरीकरण का काम शुरू किया गया था। कार्यदाई संस्था के ठीकेदार लीपापोती कर अपना उल्लू सीधा करने पर आमादा हैं। वहीं अवर अभियंता प्रवीण चौधरी ने बताया कि कार्य डप कराना गलत है। समय मिलने पर हम निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंप देंगे। अधिकारियों का निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जैनेंद्र सिंह, परमानंद बाबूलाल, सम्राट, महेंद्र श्रीवास्तव, कल्लू शर्मा, आकांक्षा, कबूतरा देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।1