दौसा,कुंडल तहसील मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़का में विद्यालय में घटते नामांकन और विद्यालय के मर्ज को लेकर शिक्षकों की लापरवाही का आरोप लगाकर सोमवार को ग्रामीणों किया विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले विद्यालय में बच्चों का नामांकन काफी अधिक था । और शिक्षा का स्तर भी संतोषजनक था। लेकिन पिछले कुछ समय से शिक्षकों की उदासीनता के कारण विद्यालय का। शिक्षा का स्तर गिर गया है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने और और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोर टू डोर संपर्क अभियान भी मोबाइल के व्हाट्स एप पर आधार कार्ड मंगवा कर पूरा करने के आरोप हैं। रेवड़ मल बैरवा ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा अध्यन कार्य में लापरवाही के कारण आस पास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों को टीसी कटवा कर अन्य निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाने में मजबूर हो गए। इसके चलते विद्यालय के नामांकन में काफी बड़ी गिरावट आई है। हालत यह है कि वर्तमान समय में विद्यालय में मात्र 16 बच्चों का नामांकन है जिसमें पांच बच्चे अध्ययन करते मिले। सरकारी स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन खड़का विद्यालय में योजनाओं की महज खानापूर्ति ही की जा रही है। खड़का के ग्रामीण ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों द्वारा पढ़ाई बिल्कुल नहीं करवाई जाती है। पहले विद्यालय में नामांकन 70 बच्चों का था। और अब विद्यालय का नामांकन घटकर 16 हो गया है। विद्यालय के अध्यापक ना तो गांव में जाकर विद्यालय का नामांकन बढ़ोतरी के लिए प्रेरित करते हैं। ना ही विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों को बोला जाता है कि स्कूल में अध्ययन करने अपने बच्चों को भेजो।ना ही विद्यालय के बच्चों की अच्छे से देखरेख की जाती है। एक अध्यापक तो विद्यालय में बच्चों को अध्ययन करवाने आता ही नहीं है। और विद्यालय में एक अध्यापक है जो बच्चों को अच्छे से अध्ययन नहीं करवाता हैं विद्यालय के बाहर बैठकर बातें करते हैं। ग्रामीण ने बताया कि मैंने विद्यालय के एक अध्यापक से कहा कि अध्यापक महोदय विद्यालय में पढ़ाई पर ध्यान दो तो अध्यापक ने जवाब दिया कि आप अपने बच्चों की विद्यालय में से टीसी कटवा लो। मैंने मेरे बच्चों की टीसी कटवा कर निजी विद्यालयों में दाखिला मजबूरी में करवा दिया। ग्रामीणों ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल उठाते विद्यालय में नामांकन कम होने की वजह से विद्यालय बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलक्टर व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन करने में, अनिल कुमार सैनी भाजपा मंडल मंत्री,पवन कुमार शर्मा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,रेवडमल बेरवा, हनुमान सहाय सैनी छुट्टन लाल सैनी नरेश सैनी ओम प्रकाश सैनी राहुल सैनी पप्पू सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
दौसा,कुंडल तहसील मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़का में विद्यालय में घटते नामांकन और विद्यालय के मर्ज को लेकर शिक्षकों की लापरवाही का आरोप लगाकर सोमवार को ग्रामीणों किया विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले विद्यालय में बच्चों का नामांकन काफी अधिक था । और शिक्षा का स्तर भी संतोषजनक था। लेकिन पिछले कुछ समय से शिक्षकों की उदासीनता के कारण विद्यालय का। शिक्षा का स्तर गिर गया है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने और और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोर टू डोर संपर्क अभियान भी मोबाइल के व्हाट्स एप पर आधार कार्ड मंगवा कर पूरा करने के आरोप हैं। रेवड़ मल बैरवा ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा अध्यन कार्य में लापरवाही के कारण आस पास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों को टीसी कटवा कर अन्य निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाने में मजबूर हो गए। इसके चलते विद्यालय के नामांकन में काफी बड़ी गिरावट आई है। हालत यह है कि वर्तमान समय में विद्यालय में मात्र 16 बच्चों का नामांकन है जिसमें पांच बच्चे अध्ययन करते मिले। सरकारी स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन खड़का विद्यालय में योजनाओं की महज खानापूर्ति ही की जा रही है। खड़का के ग्रामीण ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों द्वारा पढ़ाई बिल्कुल नहीं करवाई जाती है। पहले विद्यालय में नामांकन 70 बच्चों का था। और अब
विद्यालय का नामांकन घटकर 16 हो गया है। विद्यालय के अध्यापक ना तो गांव में जाकर विद्यालय का नामांकन बढ़ोतरी के लिए प्रेरित करते हैं। ना ही विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों को बोला जाता है कि स्कूल में अध्ययन करने अपने बच्चों को भेजो।ना ही विद्यालय के बच्चों की अच्छे से देखरेख की जाती है। एक अध्यापक तो विद्यालय में बच्चों को अध्ययन करवाने आता ही नहीं है। और विद्यालय में एक अध्यापक है जो बच्चों को अच्छे से अध्ययन नहीं करवाता हैं विद्यालय के बाहर बैठकर बातें करते हैं। ग्रामीण ने बताया कि मैंने विद्यालय के एक अध्यापक से कहा कि अध्यापक महोदय विद्यालय में पढ़ाई पर ध्यान दो तो अध्यापक ने जवाब दिया कि आप अपने बच्चों की विद्यालय में से टीसी कटवा लो। मैंने मेरे बच्चों की टीसी कटवा कर निजी विद्यालयों में दाखिला मजबूरी में करवा दिया। ग्रामीणों ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल उठाते विद्यालय में नामांकन कम होने की वजह से विद्यालय बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलक्टर व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन करने में, अनिल कुमार सैनी भाजपा मंडल मंत्री,पवन कुमार शर्मा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,रेवडमल बेरवा, हनुमान सहाय सैनी छुट्टन लाल सैनी नरेश सैनी ओम प्रकाश सैनी राहुल सैनी पप्पू सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
- बंगाल में बीजेपी को जीतने के बाद बंगाल की सड़कों पर देखने को मिली केसरिया रंग की होली वहां के लोगों में ख़ुशी का माहौल1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- सिकराय बीती रात अंधड़ के कारण बिजली गुल, अंधेरे का फायदा उठा पहुंचा पैंथर नाहर खोहरा गांव में घर में बंद बकरियों पर किया हमला हमले के दौरान एक साथ में 25 बकरियां थी मौजूद जिनमें से एक बकरे को बनाया शिकार, मौके पर हुई मौत बीती रात को जल सिंह मीणा के घर पहुंचा पैंथर बकरे को बनाया शिकार घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी लगातार कई दिनों से क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट जारी ग्रामीणों में भय का माहौल, रात को बाहर निकलना हुआ मुश्किल बिजली गुल होने से बढ़ रही खतरे की स्थिति ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की वन विभाग से बकरा मालिक ने मुआवजे की मांग भी की1
- थानागाजी नगर पालिका वार्ड नंबर 17 हरिजनों का मोहल्ला खादी भंडार के पास जिला अलवर बहुत दिन हो गए यह नाले की सफाई नहीं हो रही है नाला कचरे से भरा पड़ा है पानी सड़कों पर आ रहा है टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी देख लिया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- 🚨 जन समस्या – नायन गांव (ढाणी खडोलिया) का रास्ता बदहाल 🚧 📍 स्थान: नायन गांव, ढाणी खडोलिया (तहसील शाहपुरा, जिला जयपुर) नायन गांव की ढाणी खडोलिया का मुख्य रास्ता लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 👉 इस रास्ते से रोज़ाना 100 से अधिक ग्रामीणों का आवागमन 👉 सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और खड्डे 👉 राहगीरों को भारी परेशानी और जोखिम का सामना 👉 कई लोग इस खराब सड़क के कारण चोटिल हो चुके हैं ⚠️ अब यह सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे की चेतावनी बन चुकी है। 🙏 ग्राम पंचायत, सरपंच एवं प्रशासन से मांग है कि इस सड़क का तुरंत निर्माण/मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। 📣 अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इस पोस्ट को शेयर करें और अपनी आवाज़ बुलंद करें—ताकि प्रशासन तक यह मुद्दा मजबूती से पहुंचे। #नायन_गांव #ढाणी_खडोलिया #सड़क_समस्या #जन_आवाज़ #जयपुर #ग्रामीण_विकास1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- 🌩️ शानदार बारिश | बड़ी अपडेट 🌧️ 📍 नायन, तहसील शाहपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान) आज दिनांक 04/05/2026, रात करीब 10:00 बजे नायन गांव में जोरदार बारिश शुरू 🌧️ आंधी और बादलों की तेज गर्जना के साथ मौसम ने अचानक करवट ली ⚡ 🔥 भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत ⚠️ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है 💬 आपके यहां मौसम कैसा है? 👉 कौन-कौन से गांव/शहर में बारिश हो रही है, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं 👇 📲 ऐसी ही ताजा अपडेट के लिए अभी पेज को Follow करें 👍1