Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्याह्न भोजन की आड़ में शराब का काला कारोबार, सरकारी समूह की संचालिका बनी तस्कर सतना। धारकुंडी थाना के कारीगोही गांव के टंकी टोला में सरकार ने मां दुर्गे स्व सहायता समूह को मध्याह्न भोजन का जिम्मा दिया, लेकिन संचालिका ममता साकेत (45) पति राजेश साकेत ज्यादा कमाई के लालच में अवैध शराब बेच रही है। UP से मिलावटी शराब लाने की चर्चा है। छोटी बहन खुटहा टोला स्कूल के सामने से शराब बेचती है, दोनों पदाधिकारी हैं। राजेश की दोनों पत्नियां इस धंधे में लिप्त हैं, झोले में तस्करी होती है। पुलिस-आबकारी मौन हैं।
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
मध्याह्न भोजन की आड़ में शराब का काला कारोबार, सरकारी समूह की संचालिका बनी तस्कर सतना। धारकुंडी थाना के कारीगोही गांव के टंकी टोला में सरकार ने मां दुर्गे स्व सहायता समूह को मध्याह्न भोजन का जिम्मा दिया, लेकिन संचालिका ममता साकेत (45) पति राजेश साकेत ज्यादा कमाई के लालच में अवैध शराब बेच रही है। UP से मिलावटी शराब लाने की चर्चा है। छोटी बहन खुटहा टोला स्कूल के सामने से शराब बेचती है, दोनों पदाधिकारी हैं। राजेश की दोनों पत्नियां इस धंधे में लिप्त हैं, झोले में तस्करी होती है। पुलिस-आबकारी मौन हैं।
More news from Chitrakoot and nearby areas
- चित्रकूट में पैसुनी पुल बना 'मौत का फंदा'! ⚠️ जानलेवा गड्ढों से हाहाकार, क्या किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में है प्रशासन?2
- जमुई कांड की पूरी कहानी: नाबालिगों के साथ क्या हुआ? FIR, गिरफ्तारी और Encounter का सच जमुई की वायरल घटना की शुरुआत से अब तक की पूरी कहानी—दोनों वहां क्यों गए, घटना कैसे हुई, FIR कब हुई, आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस एनकाउंटर और फेक एनकाउंटर के वायरल दावे की सच्चाई। पूरी जानकारी इस वीडियो में। #JamuiCase #JamuiNews #BiharNews #PrakashPathak #ViralNews1
- हड़ताल को लेकर हुए फैसले के बाद रविवार को खुले पहाड़ी के बैंक, ग्राहकों को मिली राहत हड़ताल को लेकर हुए फैसले के बाद रविवार को खुले पहाड़ी के बैंक, ग्राहकों को मिली राहत पहाड़ी, चित्रकूट। हड़ताल को लेकर हुए फैसले के बाद रविवार को कस्बा पहाड़ी स्थित इंडियन बैंक एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक निर्धारित समय पर सुबह 10 बजे खुल गए। रविवार को बैंक खुलने की सूचना से बैंकिंग कार्यों के लिए इंतजार कर रहे ग्राहकों को राहत मिली। सुबह निर्धारित समय पर बैंक शाखाओं के खुलते ही ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचने लगे। बैंक में नकद जमा एवं निकासी, खाते से संबंधित कार्य तथा अन्य आवश्यक बैंकिंग सेवाओं के लिए लोगों ने शाखा पहुंचकर कामकाज कराया। बताया गया कि हड़ताल को लेकर पूर्व में बनी स्थिति के चलते बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति थी। हालांकि, फैसले के बाद रविवार को भी दोनों बैंक शाखाएं खुलीं और निर्धारित समय से बैंकिंग सेवाएं शुरू कर दी गईं। रविवार को बैंक खुलने से विशेष रूप से उन ग्राहकों को सुविधा मिली, जिन्हें बैंक से जुड़े जरूरी कार्य निपटाने के लिए अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता था। शाखाओं में कर्मचारियों ने निर्धारित समय के अनुसार बैंकिंग कार्य संपन्न कराए।1
- अमानगंज। जेके सीमेंट की सामाजिक पहल: अमानगंज में जुटा मेंटर-मेंटी का संगम, बैंक चेक वितरण के साथ युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंत्र1
- रीवा ब्रेकिंग। कोल्हापुर के ढोल-ताशों के साथ अमहिया के राजा की भव्य विदाई। रीवा में गणेश उत्सव के समापन के साथ गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख गणेश पंडालों में शामिल अमहिया के राजा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जा रही है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से विशेष रूप से पहुंची ढोल-ताशा टीम की गूंज के बीच श्रद्धालु बप्पा की विदाई में झूमते नजर आ रहे हैं। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और उत्साह देखने को मिल रहा है। अमहिया के राजा की विसर्जन यात्रा अब करहिया घाट की ओर बढ़ रही है, जहां विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।।ढोल-ताशों की गूंज, भक्ति का उल्लास और भावुक विदाई, रीवा में अमहिया के राजा को श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ विदा कर रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!1
- करोड़ों के खर्च के बाद सड़क पर गड्ढे या ‘एडवेंचर ट्रैक’? नगर निगम के इंजीनियरों के निरीक्षण पर उठे सवाल सतना। सतना की सड़कें इन दिनों विकास की ऐसी ‘नई परिभाषा’ लिख रही हैं, जिसे देखकर शायद लंदन-पेरिस की सड़कें भी शर्म से सिर झुका लें! करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद शहर की कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, उभरे पत्थर और टूटे हिस्से दिखाई दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहन चलाना सड़क पर सफर कम और किसी एडवेंचर ट्रैक से गुजरने जैसा ज्यादा महसूस होता है। नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण, मरम्मत और पैचवर्क पर लगातार खर्च और निरीक्षण की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन जमीनी तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। कहीं सड़क धंस रही है, कहीं गड्ढे उभर आए हैं तो कहीं पैचवर्क के नाम पर किए गए सुधार ही दोबारा उखड़ते नजर आ रहे हैं। इन ‘विशेष स्पीड ब्रेकरों’ का कमाल यह है कि दोपहिया वाहन चालक अचानक उछलकर कुछ पल के लिए सड़क से ऊपर उठने का ‘फ्री फील गुड’ अनुभव कर लेते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि मनोरंजन पार्क में ऐसी सवारी के लिए टिकट देना पड़ता है, जबकि सतना की सड़कों पर यह सुविधा जनता को रोज मुफ्त में मिल रही है! निरीक्षण कागज पर या सड़क पर? सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि सड़कों का नियमित निरीक्षण हो रहा है और करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, तो फिर सड़क की गुणवत्ता और उसकी हालत की जिम्मेदारी आखिर तय कौन करेगा? जनता को गड्ढों से राहत कब मिलेगी और घटिया या अस्थायी पैचवर्क के लिए जवाबदेही किसकी होगी? शहरवासियों का कहना है कि उन्हें घोषणाएं और कागजी निरीक्षण नहीं, बल्कि ऐसी सड़कें चाहिए जिन पर सुरक्षित और सामान्य तरीके से आवागमन हो सके। अब सवाल नगर निगम से है—करोड़ों के खर्च के बाद भी अगर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो रही हैं, तो आखिर सड़क बन रही है या सिर्फ बिल?1
- *रीवा सेमरिया विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक के सुकवार गांव में भोलेनाथ मंदिर वरहाई तालाब में धूमधाम से गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव* *रिपोर्टर: उमेश पाठक, रीवा मध्यप्रदेश* *सेमरिया।* सेमरिया विधानसभा के शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकवार में शुक्रवार रात भोलेनाथ मंदिर स्थित वरहाई तालाब में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गांव में गणेश उत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा था। पंडाल में रोज सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हो रहा था। शुक्रवार को अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग, पाठकन बस्ती, स्कूल टोला होते हुए भोलेनाथ मंदिर वरहाई तालाब पहुंची। यात्रा में गांव के सैकड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चे और युवा नाचते-गाते "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तालाब किनारे पहुंचने पर विधि-विधान से पूजन किया गया। पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई, जिसका दृश्य आपके द्वारा भेजी गई तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए। छोटी बच्ची द्वारा आरती की थाली पकड़ने का भावुक दृश्य सभी के मन को छू गया विसर्जन के बाद खीर, लड्डू और फल का प्रसाद वितरित किया गया। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि सुकवार में यह परंपरा पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही है। हर साल पूरे गांव में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजन शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। अंत में सभी ने अगले वर्ष और भी बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया।1
- पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, भक्ति और श्रद्धा से गूंजा चंदला चंदला। पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर रेस्ट हाउस चौराहे तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं की मौजूदगी और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली शोभायात्रा से नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा के पश्चात श्रीजी को पुनः मंदिर परिसर में विराजमान कराया गया। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा का धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान जैन समाज के सभी लोग अपने बच्चों सहित एकत्रित रहे और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। शोभायात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष विनय जैन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। 🙏 भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ आयोजन पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का सुंदर दृश्य देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का भाव दिखाई दिया। रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार जैन AIMA Media, चंदला2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | पहाड़ी बुजुर्ग वाहन की चपेट में आकर दो गोवंश घायल, दो दिनों से सड़क किनारे पड़े—प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल ब्रेकिंग न्यूज़ | पहाड़ी बुजुर्ग वाहन की चपेट में आकर दो गोवंश घायल, दो दिनों से सड़क किनारे पड़े—प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल पहाड़ी चित्रकूट। कस्बा पहाड़ी बुजुर्ग के स्टेट हाईवे नांदी रोड पर वाहन की चपेट में आने से दो गोवंश घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गोवंश दो दिनों से अधिक समय से सड़क किनारे पड़े हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें उपचार अथवा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही बरकरार है। वहीं, जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशों के बावजूद गोवंशों की स्थिति में सुधार न होने पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चित्रकूट से घायल गोवंशों का तत्काल उपचार कराने तथा सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार1