अभनपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 31 बेटियों के हाथ हुए पीले. विधायक इंद्र कुमार साहू ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद अभनपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 31 बेटियों के हाथ हुए पीले. विधायक इंद्र कुमार साहू ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद* नवापारा (अभनपुर) | महिला एवं बाल विकास विभाग (परियोजना अभनपुर) के तत्वावधान में ग्राम तूता के कुर्मी बैस क्षत्रीय भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह में क्षेत्र के कुल 31 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ आठ कुण्डीय हवन कुंड में अग्नि को साक्षी मानकर संपन्न कराया गया। विधायक इंद्र कुमार साहू का उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा...सामूहिक विवाह फिजूल खर्ची को रोकने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।शासन की मंशा है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी बेटी की शादी न रुके।विधायक जी ने जोड़ों को सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि व उपहार भेंट किए। भव्य आयोजन में ...पंडित हरिप्रसाद तिवारी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।एक दिव्यांग जोड़े का भी पूरे रस्म_ रिवाज़ से विवाह संस्कार किया गया.समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका जितेन्द्र बंजारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा लोकमणी कौशले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।... वहीं पर्यवेक्षक रेखा साहू, रश्मि वर्मा, सरोज मेम, कंचन प्रभा, स्मिता ध्रुव, खेमेश्वरी वर्मा, अम्बा पटेल, रेखा राजपूत,रोशन, साहू, कार्यकर्त्ता कल्याणी कंसारी, ललिता सेन,कुंती साहू एवं मैदानी अमले ने ढ़ोल नागाड़े_ बाजे की धुन में थिरकते बारात का स्वागत किए. कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखिका /कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी ने किया. डीपीओ शैल ठाकुर,अभनपुर परियोजना अधिकारी रचिता नायडू के कुशल मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था संचालित की गई।
अभनपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 31 बेटियों के हाथ हुए पीले. विधायक इंद्र कुमार साहू ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद अभनपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 31 बेटियों के हाथ हुए पीले. विधायक इंद्र कुमार साहू ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद* नवापारा (अभनपुर) | महिला एवं बाल विकास विभाग (परियोजना अभनपुर) के तत्वावधान में ग्राम तूता के कुर्मी बैस क्षत्रीय भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह में क्षेत्र के कुल 31 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ आठ कुण्डीय हवन कुंड में अग्नि को साक्षी मानकर संपन्न कराया गया। विधायक इंद्र कुमार साहू का उद्बोधन कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा...सामूहिक विवाह फिजूल खर्ची को रोकने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।शासन की मंशा है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी बेटी की शादी न रुके।विधायक जी ने जोड़ों को सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि व उपहार भेंट किए। भव्य आयोजन में ...पंडित हरिप्रसाद तिवारी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।एक
दिव्यांग जोड़े का भी पूरे रस्म_ रिवाज़ से विवाह संस्कार किया गया.समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका जितेन्द्र बंजारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा लोकमणी कौशले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।... वहीं पर्यवेक्षक रेखा साहू, रश्मि वर्मा, सरोज मेम, कंचन प्रभा, स्मिता ध्रुव, खेमेश्वरी वर्मा, अम्बा पटेल, रेखा राजपूत,रोशन, साहू, कार्यकर्त्ता कल्याणी कंसारी, ललिता सेन,कुंती साहू एवं मैदानी अमले ने ढ़ोल नागाड़े_ बाजे की धुन में थिरकते बारात का स्वागत किए. कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखिका /कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी ने किया. डीपीओ शैल ठाकुर,अभनपुर परियोजना अधिकारी रचिता नायडू के कुशल मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था संचालित की गई।
- *हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त* अभिनव पहल कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे। *आरोपी का विवरण :-* *अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।4
- महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।* ⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।* ⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।* ⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।* ⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।* ⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।* ⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।* ⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।* ⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।* ⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।* गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। *जिला महासमुंद-* रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है। थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। *गिरफ्तार आरोपी-* 1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)। 2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)। 5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)। 6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र1
- रायपुर के नवापारा राजिम में सदर रोड पर एक जंग लगा बिजली का खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वार्ड 11 में स्थित यह जर्जर खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, पर पार्षद को इसकी खबर तक नहीं।2
- दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या दलित युवक को बाँध कर मारते मुस्लिम समाज के लोग समय रहते लोगो ने देख लिया अन्यथा हो सक्ति हो सकती थी हत्या1
- दुर्ग में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से मोबाइल, नगदी और सट्टे का लेखा-जोखा समेत लगभग ₹90 हजार का सामान जब्त किया गया।1
- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बुजुर्ग पत्रकार को अपराधी की तरह पेश किए जाने पर पत्रकार जगत में रोष है। समाज की आवाज़ उठाने वाले इस पत्रकार को अब मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना ने प्रदेश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।1
- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आज से आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी के संदेश का अनुकरण कर देश भक्ति का परिचय दिया है। गरियाबंद छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय ने अपने गृह जिले गरियाबंद के देवभोग में आज से आयोजित भागवत महापुराण कथा स्थल पहुंचने से पहले ही पीएम मोदी के संदेश का अनुकरण कर देश भक्ति का परिचय दिया है।कथा से पहले निकले यात्रा में इससे पहले कथावाचक के काफिले में वाहनों के लंबे काफिले में भक्तों का तांता लगता था,जिसमें युवराज पांडेय ने अपील कर कटौती कर दिया है।कथा से पहले उन्होंने बैठक कर अपने अनुयायि को दिखावे के लिए वाहनों के होने वाले उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा कर पैदल अथवा जरूर हुई तो बाइक का इस्तेमाल करने कहा था।आज इसकी साफ झलक दिखाई दिया।पांडे ने मीडिया सीधी बात कर सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी अपने काफिले में कटौती कर देश भक्ति अथवा पीएम के अपील को शिरोधार्य कर आने वाले संकट से बचने का संदेश दिया है।3
- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बुजुर्ग पत्रकार को कथित तौर पर अपराधी बनाया गया है। इस घटना ने पूरे पत्रकार जगत को झकझोर दिया है और प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1