logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरवाई की भीषण आग ने मचाई तबाही: किसान का घर राख, 3 बछड़े जिंदा जले, महिला घायल खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम महेरा में बुधवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत की नरवाई में अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पास में बने किसान हरगोविंद लोधी के घर को अपनी चपेट में ले लिया।

3 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

नरवाई की भीषण आग ने मचाई तबाही: किसान का घर राख, 3 बछड़े जिंदा जले, महिला घायल खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम महेरा में बुधवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत की नरवाई में अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पास में बने किसान हरगोविंद लोधी के घर को अपनी चपेट में ले लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम महेरा में बुधवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत की नरवाई में अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पास में बने किसान हरगोविंद लोधी के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
    1
    खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम महेरा में बुधवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत की नरवाई में अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पास में बने किसान हरगोविंद लोधी के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत हैडलाइन केंद्रीय विद्यालय के बाहर मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोर्चरी में रखवाया, परिजनों की तलाश जारी एंकर बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह करीब 8 बजे बीना केंद्रीय विद्यालय के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मौके पर एएसआई मूलचंद और आरक्षक जसवंत पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद एएसआई मूलचंद द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई। शव को वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मिलने के बाद या नियमानुसार 72 घंटे पूर्ण होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
लोकेशन बीना  
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
हैडलाइन 
केंद्रीय विद्यालय के बाहर मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोर्चरी में रखवाया, परिजनों की तलाश जारी
एंकर 
बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह करीब 8 बजे बीना केंद्रीय विद्यालय के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची।
मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मौके पर एएसआई मूलचंद और आरक्षक जसवंत पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद एएसआई मूलचंद द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई।
शव को वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के मिलने के बाद या नियमानुसार 72 घंटे पूर्ण होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नरयावली, जिला सागर में आयोजित सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नरयावली, जिला सागर में आयोजित सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोकेशन सागर शोक के क्षणों में भी परिवार ने निभाया माता का 'महादान' का संकल्प, सागर 22 अप्रैल, 2026 मोतीनगर क्षेत्र की निवासी 72 वर्षीया श्रीमती सुगंधी बाई जैन के निधन ने पूरे शहर को शोकाकुल कर दिया, किंतु उनके पीछे छूटे पदचिन्हों ने मानवता को एक नई राह दिखाई है। भाग्योदय अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस लेने वाली सुगंधी बाई ने अपनी मृत्यु के पश्चात न केवल दो लोगों की दुनिया रोशन की, बल्कि चिकित्सा विज्ञान के शोध हेतु अपनी देह भी समर्पित कर दी। दो अंधियारी जिंदगियों में उजियारा अपनी माता की अंतिम इच्छा का मान रखते हुए पुत्र नितिन जैन, निशांत जैन और पुत्री नेहा जैन, दामाद सुरेन्द्र जैन, देवर चक्रेश सिंघई ने तत्काल 'आई बैंक' से संपर्क किया। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने सफलतापूर्वक कोर्निया संरक्षित किया। नेत्रदान के पश्चात, परिजनों ने दिवंगत सुगंधी बाई के पार्थिव शरीर को बीएमसी के एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया। यह चिकित्सा छात्रों के प्रशिक्षण के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। * गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान: * मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि शासन के विशेष प्रोटोकॉल के तहत, इस महान त्याग के लिए उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। यह बीएमसी सागर में इस श्रेणी का छठा देहदान है। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि शोक की इस घड़ी में जैन परिवार का यह निर्णय अनुकरणीय है। देहदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक मृत शरीर भविष्य के कई डॉक्टरों को जीवन बचाने की शिक्षा देता है। पूरा महाविद्यालय परिवार इस पुण्य कार्य के लिए सदैव आभारी रहेगा। चिकित्सा टीम का योगदान इस पूरी प्रक्रिया को आई बैंक इंचार्ज डॉ. सारिका चौहान, डॉ. रोशी जैन, डॉ. आयुषी मोदी और उनकी समर्पित टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों की इस पहल को समाज के लिए एक "प्रेरणापुंज" बताया है।
    1
    लोकेशन सागर 
शोक के क्षणों में भी परिवार ने निभाया माता का 'महादान' का संकल्प,
सागर  22 अप्रैल, 2026 मोतीनगर क्षेत्र की निवासी 72 वर्षीया श्रीमती सुगंधी बाई जैन के निधन ने पूरे शहर को शोकाकुल कर दिया, किंतु उनके पीछे छूटे पदचिन्हों ने मानवता को एक नई राह दिखाई है। भाग्योदय अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस लेने वाली सुगंधी बाई ने अपनी मृत्यु के पश्चात न केवल दो लोगों की दुनिया रोशन की, बल्कि चिकित्सा विज्ञान के शोध हेतु अपनी देह भी समर्पित कर दी।
दो अंधियारी जिंदगियों में उजियारा अपनी माता की अंतिम इच्छा का मान रखते हुए पुत्र नितिन जैन, निशांत जैन और पुत्री नेहा जैन, दामाद सुरेन्द्र जैन, देवर चक्रेश सिंघई ने तत्काल 'आई बैंक' से संपर्क किया। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने सफलतापूर्वक कोर्निया संरक्षित किया।
नेत्रदान के पश्चात, परिजनों ने दिवंगत सुगंधी बाई के पार्थिव शरीर को बीएमसी के एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया। यह चिकित्सा छात्रों के प्रशिक्षण के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
* गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान: *
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि शासन के विशेष प्रोटोकॉल के तहत, इस महान त्याग के लिए उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। यह बीएमसी सागर में इस श्रेणी का छठा देहदान है।
बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि शोक की इस घड़ी में जैन परिवार का यह निर्णय अनुकरणीय है।
देहदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक मृत शरीर भविष्य के कई डॉक्टरों को जीवन बचाने की शिक्षा देता है। पूरा महाविद्यालय परिवार इस पुण्य कार्य के लिए सदैव आभारी रहेगा।
चिकित्सा टीम का योगदान इस पूरी प्रक्रिया को आई बैंक इंचार्ज डॉ. सारिका चौहान, डॉ. रोशी जैन, डॉ. आयुषी मोदी और उनकी समर्पित टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों की इस पहल को समाज के लिए एक "प्रेरणापुंज" बताया है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    11 hrs ago
  • पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी गंगाराम आदिवासी उम्र 27 वर्ष निवासी बाजना ने बताया कि 21 अप्रैल की मध्य रात्रि में मेरे घर के सामने गांव के ही एक व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट कर दी और मुझे अश्लील गालियां दी साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने 22 अप्रैल की मध्य रात्रि करीबन 12:15 बजे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी गंगाराम आदिवासी उम्र 27 वर्ष निवासी बाजना ने बताया कि 21 अप्रैल की मध्य रात्रि में मेरे घर के सामने गांव के ही एक व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट कर दी और मुझे अश्लील गालियां दी साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने 22 अप्रैल की मध्य रात्रि करीबन 12:15 बजे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मड़ावरा ललितपुर : कस्बा मड़ावरा की होनहार छात्रा नव्या त्रिपाठी पिता श्री चंद्रेश त्रिपाठी ने इन्टरमीडिएट परीक्षा फल में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर कस्बे का मान बढ़ाया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर एस एस विद्या पीठ कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर संजय सिंह व यशवंत शर्मा द्वारा छात्रा को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया है। कोचिंग संचालक ने बताया कि एस एस विद्या पीठ से हर बर्ष होनहार छात्र छात्राएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एवं जल्द ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं का इक सम्मान समारोह आयोजित जाएगा । पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    मड़ावरा ललितपुर : कस्बा मड़ावरा की होनहार छात्रा नव्या त्रिपाठी पिता श्री चंद्रेश त्रिपाठी ने इन्टरमीडिएट परीक्षा फल में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर कस्बे का मान बढ़ाया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर एस एस विद्या पीठ कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर संजय सिंह व यशवंत शर्मा द्वारा छात्रा को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया है। कोचिंग संचालक ने बताया कि एस एस विद्या पीठ से हर बर्ष होनहार छात्र छात्राएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एवं जल्द ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं का इक सम्मान समारोह आयोजित जाएगा ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत* बीना।सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा बुन्देलखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहने दुलदुल घोड़ी का आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की मनोहारी झलक दिखाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे, विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
    3
    लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश 
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत*
बीना।सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा बुन्देलखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहने  दुलदुल घोड़ी का आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की मनोहारी झलक दिखाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा गया।
इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे, विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टेड विजय चौहान कुशीनगर एक्सप्रेस आज्ञा व्यक्ति गिरने से हुआ घायल जीआरपी की मदद से 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां से उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टेड विजय चौहान कुशीनगर एक्सप्रेस आज्ञा व्यक्ति गिरने से हुआ घायल जीआरपी की मदद से 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां से उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.