logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुंदेलखण्ड #झाँसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास बुंदेलखण्ड #झाँसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास 'अमोध ज्वाला' का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आधुनिक युद्ध तकनीकों के परीक्षण के साथ थल और वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन हुआ। सेना ने लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, टैंक, ड्रोन, मानव रहित हवाई प्रणाली की मदद से अपना पराक्रम दिखाया। जवाबी ड्रोन सिस्टम के साथ मजबूत एयर डिफेंस को भी परखा गया। सैन्य अभ्यास 6 मार्च से 18 मार्च तक चला। बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 6 मार्च को अमोध ज्वाला सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। 18 मार्च तक चले सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने हिस्सा लिया। जिसमें नई परिचालन अवधारणा, बल संरचना समेत उसके प्रोटोकॉल की विभिन्न श्रेणियों का परीक्षण किया गया। सैन्य अभ्यास में यूएएस ड्रोन एवं जवाबी यूएएस अभियान के लिए हवाई क्षेत्र प्रबंधन को शामिल किया गया। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, एयर डिफेंस और रात्रि युद्ध क्षमता के साथ खुफिया, निगरानी और टोही संसाधनों के प्रभावी समन्वय को परखा गया। आखिरी दिन सभी के बीच तालमेल का परीक्षण हुआ। सेना के सीनियर अफसरों ने जायजा लिया दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अफसर भी अभ्यास सत्र के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने सैनिकों को उनकी दक्षता एवं युद्ध तत्परता के लिए बधाई दी। सैन्य अफसरों ने युद्ध मैदान के बदलते परिदृश्य को देखते हुए तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी के साथ थल, वायु, साइबर, अंतरिक्ष, खुफिया निगरानी एवं टोही (आईएसआर) तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) क्षमताओं का समन्वित उपयोग करने की जरूरत है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #झाँसी @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें

2 hrs ago
user_जय बजनी बाबा खडोवरा
जय बजनी बाबा खडोवरा
Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बुंदेलखण्ड #झाँसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास बुंदेलखण्ड #झाँसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास 'अमोध ज्वाला' का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आधुनिक युद्ध तकनीकों के परीक्षण के साथ थल और वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन हुआ। सेना ने लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, टैंक, ड्रोन, मानव रहित हवाई प्रणाली की मदद से अपना पराक्रम दिखाया। जवाबी ड्रोन सिस्टम के साथ मजबूत एयर डिफेंस को भी परखा गया। सैन्य अभ्यास 6 मार्च से 18 मार्च तक चला। बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 6 मार्च को अमोध ज्वाला सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। 18 मार्च तक चले सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने हिस्सा लिया। जिसमें नई परिचालन अवधारणा, बल संरचना समेत उसके प्रोटोकॉल की विभिन्न श्रेणियों का परीक्षण किया गया। सैन्य अभ्यास में यूएएस ड्रोन एवं जवाबी यूएएस अभियान के लिए हवाई क्षेत्र प्रबंधन को शामिल किया गया। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, एयर डिफेंस और रात्रि युद्ध क्षमता के साथ खुफिया, निगरानी और टोही संसाधनों के प्रभावी समन्वय को परखा गया। आखिरी दिन सभी के बीच तालमेल का परीक्षण हुआ। सेना के सीनियर अफसरों ने जायजा लिया दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अफसर भी अभ्यास सत्र के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने सैनिकों को उनकी दक्षता एवं युद्ध तत्परता के लिए बधाई दी। सैन्य अफसरों ने युद्ध मैदान के बदलते परिदृश्य को देखते हुए तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी के साथ थल, वायु, साइबर, अंतरिक्ष, खुफिया निगरानी एवं टोही (आईएसआर) तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) क्षमताओं का समन्वित उपयोग करने की जरूरत है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #झाँसी @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत अस्तौन, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में सृजन संस्था के द्वारा आजाद समाज पार्टी कांशीराम कार्यालय में निःशुल्क ह्यूमन हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों जैसे कमर दर्द, सिर दर्द, पेट दर्द, महिलाओं में सफेद पानी की समस्या तथा अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती अर्चना जैन एवं नीलू अहिरवार उपस्थित रहीं। इस दौरान कार्यालय प्रभारी प्रभु दयाल गौतम सहित ग्राम पंचायत अस्तौन के कई ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों में खुशी और संतोष देखने को मिला। मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव के साथ — प्रभु दयाल गौतम, टीकमगढ़
    1
    ग्राम पंचायत अस्तौन, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में सृजन संस्था के द्वारा आजाद समाज पार्टी कांशीराम कार्यालय में निःशुल्क ह्यूमन हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों जैसे कमर दर्द, सिर दर्द, पेट दर्द, महिलाओं में सफेद पानी की समस्या तथा अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती अर्चना जैन एवं नीलू अहिरवार उपस्थित रहीं। इस दौरान कार्यालय प्रभारी प्रभु दयाल गौतम सहित ग्राम पंचायत अस्तौन के कई ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों में खुशी और संतोष देखने को मिला।
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव के साथ — प्रभु दयाल गौतम, टीकमगढ़
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शादी के कुछ दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, पलेरा पुलिस मामले की जांच में जुटी... थाना पलेरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन अपने पति और ससुराल पक्ष को चकमा देकर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित पुरुषोत्तम जायसवाल (26 वर्ष) निवासी वार्ड 1 ने बताया कि उसकी शादी सासाराम निवासी संध्या कुमारी (21 वर्ष) से हुई थी। 14 तारीख की रात करीब 1 बजे दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि वह घर से भाग चुकी है। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नाक-कान के सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान ले गई। इतना ही नहीं, वह घर में रखी मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस शादी को कराने वाले बिचौलियों ने शादी के बदले करीब 2 लाख रुपए लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पीड़ित ने पलेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार दुल्हन व संबंधित बिचौलियों की तलाश की जा रही है। #MPNews #MP #tikamgarh
    1
    शादी के कुछ दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, पलेरा पुलिस मामले की जांच में जुटी...
थाना पलेरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन अपने पति और ससुराल पक्ष को चकमा देकर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गई।
पीड़ित पुरुषोत्तम जायसवाल (26 वर्ष) निवासी वार्ड 1 ने बताया कि उसकी शादी सासाराम निवासी संध्या कुमारी (21 वर्ष) से हुई थी। 14 तारीख की रात करीब 1 बजे दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि वह घर से भाग चुकी है।
बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नाक-कान के सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान ले गई। इतना ही नहीं, वह घर में रखी मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस शादी को कराने वाले बिचौलियों ने शादी के बदले करीब 2 लाख रुपए लिए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पीड़ित ने पलेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार दुल्हन व संबंधित बिचौलियों की तलाश की जा रही है।
#MPNews #MP #tikamgarh
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Jamil khan
    1
    Post by Jamil khan
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कल अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की धर्मपत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी का आगमन हुआ इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का महारानी द्वारा सम्मान किया गया एवं महारानी के हाथों में लगी मेहंदी विशेष चर्चा का विषय रही
    1
    कल अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की धर्मपत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी का आगमन हुआ इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का महारानी द्वारा सम्मान किया गया एवं महारानी के हाथों में लगी मेहंदी विशेष चर्चा का विषय रही
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    22 hrs ago
  • अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून 2026 तक प्रदेशव्‍यापी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया है।अभियान के तहत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत मोहरीराय में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग ,तालाब गहरीकरण ,गौशाला में पानी की टंकी आदि जल संरक्षण के कार्यों का भूमिपूजन एवं श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिये जाने का आव्हान किया एवं निजी मकानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील आमजन से की। उन्‍होंने सभी शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। सभी नलकूपों पर रिचार्ज पिट निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री देवकीनंदन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव, तहसीलदार अशोकनगर श्री भारतेंदु यादव ,श्री विनोद गंगवाल कार्यपालन यंत्री ,श्री प्रताप भान सिंह यादव ,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे । जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरूवार को तुलसी सरोवर तालाब में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, जनप्रतिनिधि सहित नगर पालिका अशोकनगर एवं जन अभियान परिषद की संयुक्त टीम द्वारा साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।
    4
    अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून 2026 तक प्रदेशव्‍यापी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया है।अभियान के तहत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत मोहरीराय में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ  किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग  ,तालाब गहरीकरण ,गौशाला में पानी की टंकी आदि जल संरक्षण के  कार्यों  का भूमिपूजन एवं श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिये  जाने का आव्हान किया एवं निजी मकानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील आमजन से की। उन्‍होंने सभी शासकीय  भवनों में  रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। सभी नलकूपों पर रिचार्ज पिट निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री देवकीनंदन सिंह,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव, तहसीलदार अशोकनगर श्री भारतेंदु यादव ,श्री विनोद गंगवाल कार्यपालन यंत्री ,श्री प्रताप भान सिंह यादव ,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरूवार को तुलसी सरोवर तालाब में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, जनप्रतिनिधि सहित नगर पालिका अशोकनगर  एवं जन अभियान परिषद की संयुक्त टीम द्वारा साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    22 hrs ago
  • पिता और सौतेली मां से परेशान 18 वर्षीय युवती ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवपुरी जिले के ग्राम मनपुरा निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता और सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पिछले चार वर्षों से वह अपने पिता के व्यवहार से काफी परेशान है। उसकी मां का निधन हो चुका है, जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और तभी से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। युवती ने बताया कि वह अब बालिग हो चुकी है और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहती है, लेकिन उसके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकालने और भाग जाने जैसी बातें कही जाती हैं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है। इतना ही नहीं, युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके नाम पर करीब 12 बीघा कृषि भूमि है, जिस पर उसके पिता ने कब्जा कर रखा है और उसे उसका अधिकार नहीं दिया जा रहा। पीड़िता के अनुसार, उसने पहले भी पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार न्याय की उम्मीद में उसे कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपनी फरियाद रखनी पड़ी।
    1
    पिता और सौतेली मां से परेशान 18 वर्षीय युवती ने लगाई कलेक्टर से गुहार
शिवपुरी जिले के ग्राम मनपुरा निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता और सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पिछले चार वर्षों से वह अपने पिता के व्यवहार से काफी परेशान है। उसकी मां का निधन हो चुका है, जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और तभी से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
युवती ने बताया कि वह अब बालिग हो चुकी है और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहती है, लेकिन उसके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकालने और भाग जाने जैसी बातें कही जाती हैं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है।
इतना ही नहीं, युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके नाम पर करीब 12 बीघा कृषि भूमि है, जिस पर उसके पिता ने कब्जा कर रखा है और उसे उसका अधिकार नहीं दिया जा रहा।
पीड़िता के अनुसार, उसने पहले भी पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार न्याय की उम्मीद में उसे कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपनी फरियाद रखनी पड़ी।
    user_User9708 - कपिल मिश्रा  क्राइम पत्रकार
    User9708 - कपिल मिश्रा क्राइम पत्रकार
    Architect पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ मे नजरबाग मंदिर प्रांगण पर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
    2
    टीकमगढ़ मे  नजरबाग मंदिर प्रांगण  पर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम पंचायत अस्तौन में स्थित पुलिस चौकी उपथाना थाना अस्तौन में आज एक महत्वपूर्ण शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय सहित सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी नव दुर्गा उत्सव और रमजान (रोजा/चांद) जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। सभी समुदायों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। 👉 संदेश: “आपसी एकता और भाईचारा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”
    1
    ग्राम पंचायत अस्तौन में स्थित पुलिस चौकी उपथाना थाना अस्तौन में आज एक महत्वपूर्ण शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय सहित सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी नव दुर्गा उत्सव और रमजान (रोजा/चांद) जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। सभी समुदायों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
पुलिस प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।
👉 संदेश:
“आपसी एकता और भाईचारा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अशोकनगर। विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम स्‍थानीय मानस भवन अशोकनगर में पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्‍वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित एवं माल्‍यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपासन मंत्र का उच्‍चारण स्‍कूली छात्रों द्वारा किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा ब्रह्मध्वज की पूजन की गई।कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्‍ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ने सृष्टि के आरंभ दिवस, गुड़ी पड़वा, नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आरंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्‍कृति की जीवित रखना हम सभी जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय संस्‍कृति की परम्‍परा के प्रति बच्‍चों को जागृत कर संस्‍कार प्रदान किये जाएं। उन्‍होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विक्रमोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भावी पीढियों के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि महान सम्राट विक्रमादित्य ने ऐसी परंपरा स्थापित की जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। विक्रमोत्सव की ख्याति तेजी से बढ़ रही है। उज्जैनी काल गणना का केंद्र रही है। हमारे सभी त्योहार मंगल तिथियों पर आते हैं जो विक्रम संवत पर आधारित हैं। उन्‍होंने कहा कि विक्रम संवत भारत का एक प्राचीन और प्रमुख चंद्र-सौर कैलेंडर है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईस्वी सन) से 57 वर्ष आगे चलता है। इसकी शुरुआत 58 ईसा पूर्व में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय पाने के बाद की थी। यह हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के साथ शुरू होता है। कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की शुभकामनाएं देते हुए विक्रमोत्सव-2026 के आयोजन में निहित भावों और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते विस्‍तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। इस दौरान सभी नाट्य कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान भारत का नववर्ष विक्रम संवत पुस्‍तक का विमोचन कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर एवं श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्‍तव, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्‍य,पार्षद श्री शालिनी खैरा सहित अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
    4
    अशोकनगर।
विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम स्‍थानीय मानस भवन अशोकनगर में पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्‍वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित एवं माल्‍यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपासन मंत्र का उच्‍चारण स्‍कूली छात्रों द्वारा किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा ब्रह्मध्वज की पूजन की गई।कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्‍ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ने सृष्टि के आरंभ दिवस, गुड़ी पड़वा, नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आरंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्‍कृति की जीवित रखना हम सभी जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय संस्‍कृति की परम्‍परा के प्रति बच्‍चों को जागृत कर संस्‍कार प्रदान किये जाएं। उन्‍होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विक्रमोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भावी पीढियों के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि महान सम्राट विक्रमादित्य ने ऐसी परंपरा स्थापित की जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। विक्रमोत्सव की ख्याति तेजी से बढ़ रही है। उज्जैनी काल गणना का केंद्र रही है। हमारे सभी त्योहार मंगल तिथियों पर आते हैं जो विक्रम संवत पर आधारित हैं। उन्‍होंने कहा कि विक्रम संवत भारत का एक प्राचीन और प्रमुख चंद्र-सौर कैलेंडर है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईस्वी सन) से 57 वर्ष आगे चलता है। इसकी शुरुआत 58 ईसा पूर्व में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय पाने के बाद की थी। यह हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के साथ शुरू होता है। 
कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की शुभकामनाएं देते हुए विक्रमोत्सव-2026 के आयोजन में निहित भावों और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते विस्‍तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। इस दौरान सभी नाट्य कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान भारत का नववर्ष विक्रम संवत पुस्‍तक का विमोचन कर वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर एवं श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्‍तव, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्‍य,पार्षद श्री शालिनी खैरा सहित अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.