विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित अशोकनगर। विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन अशोकनगर में पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपासन मंत्र का उच्चारण स्कूली छात्रों द्वारा किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा ब्रह्मध्वज की पूजन की गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने सृष्टि के आरंभ दिवस, गुड़ी पड़वा, नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आरंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की जीवित रखना हम सभी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की परम्परा के प्रति बच्चों को जागृत कर संस्कार प्रदान किये जाएं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विक्रमोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भावी पीढियों के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महान सम्राट विक्रमादित्य ने ऐसी परंपरा स्थापित की जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। विक्रमोत्सव की ख्याति तेजी से बढ़ रही है। उज्जैनी काल गणना का केंद्र रही है। हमारे सभी त्योहार मंगल तिथियों पर आते हैं जो विक्रम संवत पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत भारत का एक प्राचीन और प्रमुख चंद्र-सौर कैलेंडर है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईस्वी सन) से 57 वर्ष आगे चलता है। इसकी शुरुआत 58 ईसा पूर्व में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय पाने के बाद की थी। यह हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के साथ शुरू होता है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की शुभकामनाएं देते हुए विक्रमोत्सव-2026 के आयोजन में निहित भावों और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। इस दौरान सभी नाट्य कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान भारत का नववर्ष विक्रम संवत पुस्तक का विमोचन कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर एवं श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्य,पार्षद श्री शालिनी खैरा सहित अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित अशोकनगर। विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन अशोकनगर में पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपासन मंत्र का उच्चारण स्कूली छात्रों द्वारा किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा ब्रह्मध्वज की पूजन की गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन
गण मन का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने सृष्टि के आरंभ दिवस, गुड़ी पड़वा, नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आरंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की जीवित रखना हम सभी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की परम्परा के प्रति बच्चों को जागृत कर संस्कार प्रदान किये जाएं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विक्रमोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भावी पीढियों के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महान सम्राट विक्रमादित्य
ने ऐसी परंपरा स्थापित की जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। विक्रमोत्सव की ख्याति तेजी से बढ़ रही है। उज्जैनी काल गणना का केंद्र रही है। हमारे सभी त्योहार मंगल तिथियों पर आते हैं जो विक्रम संवत पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत भारत का एक प्राचीन और प्रमुख चंद्र-सौर कैलेंडर है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईस्वी सन) से 57 वर्ष आगे चलता है। इसकी शुरुआत 58 ईसा पूर्व में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय पाने के बाद की थी। यह हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के साथ शुरू होता
है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की शुभकामनाएं देते हुए विक्रमोत्सव-2026 के आयोजन में निहित भावों और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। इस दौरान सभी नाट्य कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान भारत का नववर्ष विक्रम संवत पुस्तक का विमोचन कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर एवं श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्य,पार्षद श्री शालिनी खैरा सहित अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
- कल अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की धर्मपत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी का आगमन हुआ इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का महारानी द्वारा सम्मान किया गया एवं महारानी के हाथों में लगी मेहंदी विशेष चर्चा का विषय रही1
- अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून 2026 तक प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया है।अभियान के तहत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत मोहरीराय में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग ,तालाब गहरीकरण ,गौशाला में पानी की टंकी आदि जल संरक्षण के कार्यों का भूमिपूजन एवं श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिये जाने का आव्हान किया एवं निजी मकानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील आमजन से की। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। सभी नलकूपों पर रिचार्ज पिट निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री देवकीनंदन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव, तहसीलदार अशोकनगर श्री भारतेंदु यादव ,श्री विनोद गंगवाल कार्यपालन यंत्री ,श्री प्रताप भान सिंह यादव ,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे । जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरूवार को तुलसी सरोवर तालाब में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, जनप्रतिनिधि सहित नगर पालिका अशोकनगर एवं जन अभियान परिषद की संयुक्त टीम द्वारा साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।4
- बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माला सुनेटी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 केवी बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खलियान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर खलियान में रखा करीब 100 कुंटल मक्का और एक हार्वेस्टर मशीन जलकर खाक हो गई।1
- हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय सेविका समिति की भव्य वाहन रैली, मातृशक्ति की उमड़ी भारी भागीदारी हिन्दू नववर्ष के पावन उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा एक्सीलेंस (एक नंबर) स्कूल से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत एक नंबर स्कूल से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों — महावीर चौक, गांधी चौक, कच्चा रोड और थाने के पीछे वाले मार्ग से होते हुए पुनः एक नंबर स्कूल पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और नववर्ष की शुभकामनाओं के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष और बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का संदेश दिया। रैली के समापन पर एक नंबर स्कूल परिसर में विधि-विधान से आरती की गई और सभी ने हिन्दू नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- लोकेशन बीना विजय सिंह चौहान न्यूज़ रिपोर्टर महिला ने निकाली बाइक रैली1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर)नगरपालिका द्वारा अवैध कॉलनियों पर हो रही कार्यवाही का कांग्रेस समर्थन करेगी पर यह कार्यवाही सिर्फ आम जनता पर ना होकर भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर भी हो परंतु भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर रोड डाले जा रहे है जहाँ किसी का निवास नहीं है,हाईमास्क रोड लाइट और फुव्बारों के नाम पर जनता के पैसों का टैक्स फूंका जा रहा है पर ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही न होकर दोबारा टेंडर पास किया जाता है,पीआईसी बैठक मैं इंसान के साथ जानवर का भी दाहसंस्कार एक ही जगह करने की सहमति बन गयी जो नैतिकता नहीं है,रानी अवंती बाई की नक़ली और कमजोर प्रतिमा बनाकर लोधी समाज के साथ साथ स्वतंत्रता सैनानी का अपमान किया गया। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही। विनोद पोरिया ने कहा की बीना विधायक द्वारा जो भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है वह किसी से नहीं छुपा, आज बीना की जो हालत है उसकी जिम्मेदार विधायक और भाजपा सरकार है। अशोक परिहार ने रोड़ों पर आवारा पशुओं घूमने को लेकर नगर पालिका को आडे हाथों लिया । शहर में गंदगी बेशुमार हो रही है मच्छरों आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पीपी नायक जी ने कहा सपने तो हमने कांग्रेस विधायक के साथ बीना के विकास के देखे थे पर किसको पता था की हमारा विधायक ही भ्रष्टाचारियों के साथ मिल जाएगा। प्रमोद राय ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि रोडो पर सफाई दिखने से कुछ नहीं होता आप गलियों में देखें नालिया कीचड़ से भरी पड़ी है आज गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्णता बन्द पड़ी है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा की बीना की जनता सब जानती है आगामी चुनाव मैं हिसाब बराबर करदेगी, विक्रांत गोलंदाज ने कहा शहर मैं गंदगी से बीमारी हो रही है पर जनप्रतिनिधियों को सिर्फ अपने घर भरने की पढ़ी हुई है। इस मौके पर विशेष रूप से अशोक परिहार, ममता अहिरवार, राजाराम अहिरवार, प्रमोद राय, शशि मोहन तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष से ओमप्रकाश पंजाबी आभार वरिष्ठ का नेता भावसिह यादव ने किया इस अवसर निर्भय सिंह ठाकुर, सतीश तिवारी, सुरेश तिवारी, भारत भूषण सोनी, सतपाल पटैल,शशि राय, लक्ष्मण सिंह चढ़ार, प्रकाश बजाज, डा देवदत्त तिवारी, मनोज कैथोरिया, कुरेलाल अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी,राजा बुंदेला, खुशीलाल अहिरवार, बलवीर सिंह ठाकुर, एड कृष्णा कैथौरिया आदि मौजूद थे1
- आगामी पर्वों को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक, बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने दिए अहम दिशा निर्देश पाली। आगामी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना पाली परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान चैत्र नवरात्रि, अलविदा जुम्मा, ईद, रामनवमी, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती, हनुमान जयंती एवं महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इन पर्वों के दौरान नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने आश्वस्त किया कि नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखें। बैठक में मौजूद नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि नगर में सभी पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाए जाएंगे। अंत में थाना प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बैठक का समापन आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- अशोकनगर। विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक मंचन का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन अशोकनगर में पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपासन मंत्र का उच्चारण स्कूली छात्रों द्वारा किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा ब्रह्मध्वज की पूजन की गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने सृष्टि के आरंभ दिवस, गुड़ी पड़वा, नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आरंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की जीवित रखना हम सभी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की परम्परा के प्रति बच्चों को जागृत कर संस्कार प्रदान किये जाएं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विक्रमोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भावी पीढियों के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महान सम्राट विक्रमादित्य ने ऐसी परंपरा स्थापित की जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। विक्रमोत्सव की ख्याति तेजी से बढ़ रही है। उज्जैनी काल गणना का केंद्र रही है। हमारे सभी त्योहार मंगल तिथियों पर आते हैं जो विक्रम संवत पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत भारत का एक प्राचीन और प्रमुख चंद्र-सौर कैलेंडर है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईस्वी सन) से 57 वर्ष आगे चलता है। इसकी शुरुआत 58 ईसा पूर्व में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय पाने के बाद की थी। यह हिंदू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के साथ शुरू होता है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की शुभकामनाएं देते हुए विक्रमोत्सव-2026 के आयोजन में निहित भावों और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। इस दौरान सभी नाट्य कलाकारों का सम्मान किया। इस दौरान भारत का नववर्ष विक्रम संवत पुस्तक का विमोचन कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर एवं श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्य,पार्षद श्री शालिनी खैरा सहित अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।4