दमोह पुलिस अधीक्षक की नई पहल — स्कूलों में “हौसला पेटी” की स्थापना दमोह। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत शहर के प्रत्येक स्कूल में “हौसला पेटी” स्थापित की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से यदि किसी बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी, डर, उत्पीड़न या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह अपनी शिकायत लिखकर हौसला पेटी में डाल सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा, जिससे बच्चे बिना किसी भय के अपनी बात साझा कर सकें। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इन पेटियों की जांच कर शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा की भावना विकसित करना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा विद्यालयों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और बच्चों को अपनी समस्याएँ निडर होकर साझा करने के लिए प्रेरित करें।
दमोह पुलिस अधीक्षक की नई पहल — स्कूलों में “हौसला पेटी” की स्थापना दमोह। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत शहर के प्रत्येक स्कूल में “हौसला पेटी” स्थापित की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से यदि किसी बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी, डर, उत्पीड़न या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह अपनी शिकायत लिखकर हौसला पेटी में डाल सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा, जिससे बच्चे बिना किसी भय के अपनी बात साझा कर सकें। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इन पेटियों की जांच कर शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा की भावना विकसित करना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा विद्यालयों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और बच्चों को अपनी समस्याएँ निडर होकर साझा करने के लिए प्रेरित करें।
- नोहलेश्वर महोत्सव हमारी प्राचीन आस्था, समृद्ध बुंदेली संस्कृति और जनसेवा की भावना का जीवंत प्रतीक है – संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में सेवा, संस्कृति और जनसंपर्क का संगम - सत्येंद्र सिंह चिकित्सा शिविर से सांस्कृतिक संध्या तक, नोहलेश्वर महोत्सव बना जनकल्याण का उत्सव दमोह : नोहटा में आयोजित पावन नोहलेश्वर महोत्सव जनसेवा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। महोत्सव के अंतर्गत जहाँ एक ओर दो दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर 06 एवं 07 फरवरी को आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर भव्य सांस्कृतिक संध्या ने नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। द्वितीय दिवस में हटा विधायक उमा देवी खटीक, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, संत स्वामी रंजीतानंद जी महाराज अतिथि रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं श्री गणेश पूजन के साथ हुआ। अतिथि स्वागत पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुए। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जाँच कर ज़रूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं यंत्र प्रदान किए गए। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराकर भोपाल भेजा गया, जहाँ उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव हमारी प्राचीन आस्था, समृद्ध बुंदेली संस्कृति और जनसेवा की भावना का जीवंत प्रतीक है। यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाई गई हैं, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए हमारी लोककला और लोकसंस्कृति को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से मिलकर जो आत्मीयता और उत्साह देखने को मिला, वह इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और जनकल्याण को नई दिशा देते हैं। शासन का प्रयास है कि धार्मिक स्थलों का विकास हो, पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय कलाकारों को मंच मिले, ताकि क्षेत्र की पहचान प्रदेश और देश स्तर पर स्थापित हो सके। नोहलेश्वर मंदिर परिसर, नोहटा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं बुंदेली लोकगायन की प्रसिद्ध कलाकार रजनी यादव एवं लक्ष्मी ठाकुर ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समूचे परिसर को बुंदेली रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कलाकारों का महोत्सव मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, उमेश यादव, राजेश सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मेले में भ्रमण कर विभिन्न झूलों, दुकानों एवं प्रदर्शनों को देखा और मेले के वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची, जुगल शर्मा, ब्रजेन्द्र राठौर ने किया।3
- Post by Govind singh thakur1
- ऑटो सड़क का शिकार हुआ दमोह -गुरु नानक स्कूल के बच्चे जब ऑटो से जा रहे थे तब नवजागृति स्कूल के पास ऑटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त बच्चे हुए घायल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया घटना की जानकारी लगते पुलिस पहुंची2
- हटा/पी एम श्री शासकीय म .ल. बाई क. उ. माध्यमिक विद्यालय मे सामाजिकता ओर राष्ट्रीयता पर आधारित वार्षिक उत्सव अभिव्यक्ति 2025-26 एवं खेल उत्सव समापन समारोह1
- Post by Akib khan press1
- प्रसूता से पैसे मांगने और मारपीट का आरोप, दमोह जिला अस्पताल में जांच कमेटी गठित दमोह: जिला अस्पताल के एमसीएच भवन में प्रसूता से अभद्रता और पैसे मांगने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत सौंपते हुए स्टाफ नर्सों पर प्रसव के बाद पैसे मांगने, मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायतकर्ता शैलेन्द्र अहिरवार, निवासी इम्लाई ने बताया कि उनकी पत्नी सविता अहिरवार का सोमवार शाम एमसीएच भवन के लेबर रूम में प्रसव हुआ था आरोप है कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्सों ने पैसे की मांग की और विरोध करने पर मारपीट तथा अभद्रता की साथ ही तीसरी मंजिल पर शिफ्ट करने के नाम पर भी पैसे मांगे गए पीड़ित पक्ष ने सफाई कर्मी महिला पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है घटना के बाद मंगलवार रात कलेक्टर को शिकायत की गई कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को तत्काल जांच के निर्देश दिए गुरुवार को जब पीड़ित पक्ष ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी, तब संबंधित स्टाफ नर्सों को भी बुलाया गया और पीड़ित द्वारा उनकी पहचान कराई गई इस दौरान एक डॉक्टर द्वारा मामला रफा-दफा करने की बात भी सामने आई, जिसे पीड़ित पक्ष ने मीडिया के सामने रखा सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटैल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- उपकाशी नगरी में आयोजित श्री अति रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शिवलिंग निर्माण कर धूमधाम से हुआ घाट पर विसर्जन1
- दमोह पुलिस अधीक्षक की नई पहल — स्कूलों में “हौसला पेटी” की स्थापना दमोह। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत शहर के प्रत्येक स्कूल में “हौसला पेटी” स्थापित की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से यदि किसी बच्चे को किसी प्रकार की परेशानी, डर, उत्पीड़न या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह अपनी शिकायत लिखकर हौसला पेटी में डाल सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा, जिससे बच्चे बिना किसी भय के अपनी बात साझा कर सकें। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इन पेटियों की जांच कर शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा की भावना विकसित करना, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना तथा विद्यालयों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और बच्चों को अपनी समस्याएँ निडर होकर साझा करने के लिए प्रेरित करें।1