अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 10 सेकंड के भीतर युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला लगातार उसके साथ मारपीट करती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि वायरल CCTV फुटेज पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 10 सेकंड के भीतर युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला लगातार उसके साथ मारपीट करती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि वायरल CCTV फुटेज पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ आगमन, कांग्रेस कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत प्रतापगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज पटेल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और सत्ता का विकेंद्रीकरण करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। राजीव गांधी जी ने गांव की सरकार को मजबूत करने का सपना देखा था, जिसे कांग्रेस ने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से साकार किया। आज आवश्यकता है कि ग्राम पंचायतों को अधिकार, संसाधन और पर्याप्त स्वायत्तता मिले। संगठन गांव-गांव जाकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का मूल विचार गांव, गरीब और आम आदमी को लोकतंत्र की मुख्यधारा में मजबूत भागीदारी देना है।अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज को पंचायत स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाया जाए।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सरोज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल जी के प्रतापगढ़ आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन जिले की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाकर पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, विजय शंकर त्रिपाठी, सुनीता सिंह पटेल, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, भवानी शंकर दुबे, केके शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव, शुभम मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, डॉ डीके शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अमित कुमार यादव, बृजेश यादव, रमा शंकर पटेल, प्रशान्त गुप्ता, अख्तर अंसारी, हिमांशु गुप्ता, सुधीर तिवारी, कपिल ओझा, मो. दिलशाद, मो. इद्रीश, मंगला शंकर दुबे, रवीन्द्र मिश्रा,आशिक अली, शिवानन्द दुबे, कृष्णा वर्मा, हजारी लाल वर्मा, विनोद कुमार प्रजापति, मीरा देवी, राम मनोहर, राम कुमार पटेल, मो. इस्कू, राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, संतोष कुमार पाल, प्रकाश पाण्डेय, विद्या प्रकाश, बीरेन्द्र प्रताप तिवारी, रवि प्रताप सिंह, कुंता लाल यादव, शाहिद मासूम, रमेश कुमार गौतम, सरफराज आलम, मो. इख्तियार, कमलाकान्त प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- [6/9, 14:18] +91 96969 97240: ऐसे भैया गाली गलौज करता रहता है करने का भी धमकी देता है दुकान में मेरे भी आता है यह ऐसी कौन से फोन वाला वह पहले जो भेजा था यह था प्रेम वर्मा नाम है [6/9, 14:29] +91 96969 97240: भैया हमारी सुनाई कहीं से करवा दीजिए आदमी नहीं है कि हमें बोलना चाहिए सता रहे 9 10 साल से बराबर करते चले आ रहे हैं हमारे साथ भाग जाएंगे फिर आ जाएंगे 10 दिनों में यही रंगबाजी करते चले आ रहे हैं भैया ना पकड़े दे रहे हैं ना कुछ कर रहे हैं ना पुलिस पर प्रकाश कर रही है पकड़ने के लिए हौसले बुलंद है कोई भी कार्यवाही न होने के कारण एक ब्राह्मण परिवार को दाब के रहना पड़ रहा है जैसा कि इस वीडियो में बताया जा रहा है3
- सुल्तानपुर के शशिकांत पांडेय क्षेत्रीय कार्यसमिति बने सदस्य: जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने किया अभिनंदन, संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने कूरेभार ब्लॉक के अमरबोझा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। शशिकांत पांडेय ने 2014 में वरुण गांधी और 2019 में मेनका गांधी की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुल्तानपुर और सदर सीट पर दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी मेहनत की थी। इससे पार्टी में उनका कद बढ़ा है। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शशिकांत पांडेय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शशिकांत पांडेय की कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण सभी जानते हैं। उनके क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन को एक अनुभवी नेता मिला है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी शशिकांत पांडेय के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इससे कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा आएगी। शशिकांत पांडेय युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने संगठन में कई पदों पर काम किया है। बूथ स्तर से लेकर जिले तक पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। सम्मान मिलने पर शशिकांत पांडेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।2
- कंगना रनौत का अंदाज देखिये।भयंकर गुस्से में अफसरों पर भड़की कँगना *मंडी लोकसभा क्षेत्र की DISHA की बैठक में अफ़सरों की क्लास ले रही हैं। सांसद निधि का हिसाब मांग रही हैं।*1
- बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा का PDA 'परिवार दल अलायंस': सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर को अनुचित बताया; महंगाई पर भी सरकार को घेरा बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सुल्तानपुर में सहारनपुर मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या धर्म के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना या गिराना गलत है। पाल ने मायावती के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में सभी जाति, धर्म और वर्गों को बराबर सम्मान दिया गया है। ऐसे में किसी भी धर्म स्थल को गिराकर उसका अपमान करना गलत है। विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (PDA) और 'संविधान बचाओ अभियान' पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए असल में 'परिवार दल अलायंस' (परिवार दल गठबंधन) है। उन्होंने कहा कि अगर सपा की नीयत साफ होती, तो उसने संसद में प्रमोशन में आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया होता। साथ ही, बैकलॉग भर्तियों और दलित अधिकारियों के डिमोशन जैसी बातें भी नहीं होतीं। पाल ने सुल्तानपुर से अलग करके बनाए गए छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी) का नाम बदलने को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। पाल ने बढ़ती महंगाई और खाने-पीने की चीजों की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मोटरसाइकिल, मोबाइल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें कई गुना महंगी हो चुकी हैं। उन्होंने चीनी और प्याज के दामों का जिक्र करते हुए मांग की कि अगर चीनी महंगी हो रही है, तो सरकार गन्ना किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹1500 से ₹2000 प्रति क्विंटल करे। उन्होंने तर्क दिया कि चीनी गन्ने से ही बनती है। महंगाई के असली कारण पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योगपतियों से अरबों-खरबों रुपये का चंदा लिया गया। अब इसकी भरपाई आम जनता से महंगाई के रूप में की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ कुछ खास वर्गों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है, जबकि असली अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी का असली गठबंधन प्रदेश की आम जनता से है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार सभी समाज को साथ लेकर मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।1
- *यह वही मुस्लिम आरोपी जिहादी फैजल खटिक है* *जिसने दो दिन पूर्व गुजरात के भावनगर में हिंदू लड़की* काजल की दिन दहाड़े हत्या कर दी थी *14 मिनट का यह वीडियो देखिए और गिनती करके बताइए की* जिहादी फैजल को कितने डंडे पड़े है❓ *भावनगर पुलिस का यह रूप अच्छा लगा।👏🏻*1
- युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में एक महिला युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महिला महज 10 सेकंड के अंदर युवती पर कई थप्पड़ बरसाती है और बाल पकड़कर घसीटती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- *नर्मदा की लहरों में समाई होमगार्ड की पेट्रोलिंग बोट; क्षमता 4 की, सवार थे 8 जवान, लाइफ जैकेट ने बचाई 8 जवानों की जान, देखें खौफनाक वीडियो* 💥*बड़ी खबर*💥 *नर्मदा की लहरों में समाई होमगार्ड की पेट्रोलिंग बोट; क्षमता 4 की, सवार थे 8 जवान, लाइफ जैकेट ने बचाई 8 जवानों की जान, देखें खौफनाक वीडियो* जबलपुर में गौरीघाट स्थित नर्मदा नदी में निगरानी के लिए तैनात होमगार्ड की मोटर बोट अचानक इंजन बंद होने के बाद देखते ही देखते जलमग्न हो गई। इस घटना का दिलदहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। बरगी बांध के 13 गेट खोले जाने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव बेहद तेज था। गनीमत यह रही कि बोट पर सवार सभी जवान लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिसके चलते वे तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए और एक बड़ा हादसा टल गया। बोट की क्षमता से दोगुने लोग बिठाने और लापरवाही बरतने के मामले को लेकर होमगार्ड कमांडेंट ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।1
- राखी बंधवाने गए थे दिल्ली, घर लौटे तो उड़े होश, 15 लाख की चोरी राखी बंधवाने गए थे दिल्ली, घर लौटे तो उड़े होश, 15 लाख की चोरी अमेठी। जिले के श्री का पुरवा गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार राखी बंधवाने दिल्ली गया था, जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा और सामान गायब मिला। पीड़ित राजकुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ श्री का पुरवा में रहते हैं। वह 26 अगस्त को परिवार सहित बहन से राखी बंधवाने दिल्ली गए थे। शनिवार को जब वह वापस लौटे और मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। राजकुमार मिश्रा के अनुसार चोर घर से 4-5 तोले सोने के आभूषण, लगभग आधा किलो चांदी के जेवर, महंगी घड़ी, इम्पोर्टेड विस्की की बोतल और 15 से 20 हजार रुपये नकद समेत लगभग 15 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1