logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में एक महिला युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महिला महज 10 सेकंड के अंदर युवती पर कई थप्पड़ बरसाती है और बाल पकड़कर घसीटती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

5 hrs ago
user_रामकृष्ण मिश्र
रामकृष्ण मिश्र
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में एक महिला युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महिला महज 10 सेकंड के अंदर युवती पर कई थप्पड़ बरसाती है और बाल पकड़कर घसीटती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डॉक्टर की मनमानी, बिना छुट्टी लिए लखनऊ रवाना, टीबी मरीज बेहाल डॉक्टर की मनमानी, बिना छुट्टी लिए लखनऊ रवाना, टीबी मरीज बेहाल गौरीगंज-अमेठी। सीएचसी गौरीगंज में तैनात डॉक्टर की लापरवाही से टीबी मरीजों को दिनभर भटकना पड़ा। आरोप है कि डॉ. संदीप यादव बिना छुट्टी, बिना चार्ज सौंपे और बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए निजी काम से लखनऊ चले गए। शनिवार को दवा लेने पहुंचे मरीज डॉक्टर की कुर्सी खाली देख परेशान होते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर लखनऊ गए हैं। फोन पर संपर्क करने पर डॉ. यादव ने अधीक्षक की अनुमति का हवाला दिया, लेकिन अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने किसी भी प्रकार की अनुमति से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी पोर्टल पर कोई अवकाश आवेदन नहीं है। दूर-दराज से आए मरीजों की शिकायत सीएमओ अमेठी तक पहुंची, तब जाकर एक कर्मचारी के जरिए दवा वितरित कराई गई। बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    डॉक्टर की मनमानी, बिना छुट्टी लिए लखनऊ रवाना, टीबी मरीज बेहाल
डॉक्टर की मनमानी, बिना छुट्टी लिए लखनऊ रवाना, टीबी मरीज बेहाल
गौरीगंज-अमेठी। सीएचसी गौरीगंज में तैनात डॉक्टर की लापरवाही से टीबी मरीजों को दिनभर भटकना पड़ा। आरोप है कि डॉ. संदीप यादव बिना छुट्टी, बिना चार्ज सौंपे और बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए निजी काम से लखनऊ चले गए।
शनिवार को दवा लेने पहुंचे मरीज डॉक्टर की कुर्सी खाली देख परेशान होते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर लखनऊ गए हैं। फोन पर संपर्क करने पर डॉ. यादव ने अधीक्षक की अनुमति का हवाला दिया, लेकिन अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने किसी भी प्रकार की अनुमति से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी पोर्टल पर कोई अवकाश आवेदन नहीं है।
दूर-दराज से आए मरीजों की शिकायत सीएमओ अमेठी तक पहुंची, तब जाकर एक कर्मचारी के जरिए दवा वितरित कराई गई। बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 88अमेठी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेठी अमेठी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक दिवसीय दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) पहुंचे, जहां उन्होंने एस.सी. बोस हॉस्टल का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी सपा और कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके जीवन में कभी भी भारत में प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उनके अमेठी दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
    4
    88अमेठी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेठी

अमेठी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक दिवसीय दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) पहुंचे, जहां उन्होंने एस.सी. बोस हॉस्टल का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी सपा और कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके जीवन में कभी भी भारत में प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा।
डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उनके अमेठी दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़ अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़ मुसाफिरखाना, अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 10 सेकंड के भीतर युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला लगातार उसके साथ मारपीट करती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि वायरल CCTV फुटेज पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़

अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़
मुसाफिरखाना, अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 10 सेकंड के भीतर युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला लगातार उसके साथ मारपीट करती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल CCTV फुटेज पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिक्षक सम्मान समारोह 2026-27 जनपद अमेठी 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम विकास भवन सभागार जनपद अमेठी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय,मुख्य विकास अधिकारी महोदय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय उपस्थित रहे। 51 शिक्षक, शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
    1
    शिक्षक सम्मान समारोह  2026-27 जनपद अमेठी 
5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम विकास भवन सभागार जनपद अमेठी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय,मुख्य विकास अधिकारी महोदय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय उपस्थित रहे। 51 शिक्षक, शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
    user_Satyendra
    Satyendra
    Social worker अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया।
मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं।
भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे।
अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
#Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • प्रतापगढ़ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई संपन्न प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता चौरसिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह एवं पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने है फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    प्रतापगढ़ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई संपन्न
प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता चौरसिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह एवं पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने है फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारद्वाज को जेल से रिहाई करने के उपलक्ष में इसी के साथ में ऋषि त्रिवेदी मेरा मानना है कि अगर भारद्वाज को जेल हुई है तो निशु के पिताजी को भी होनी चाहिए बीजेपी के प्रोटेस्ट में निशु आजाद देश के प्रधानमंत्री माननीय दामोदरदास नरेंद्र मोदी जी को जीते जी उनकी 13वीं का समोसा खिला रही थी और भगवानों के ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रही थी तो वैसे देखा जाए तो इनके ऊपर भी एचडी एक्स का लगना चाहिए कैसे मेरा मानना है यही इसी के साथ मैं ऋषि त्रिवेदी
    1
    भारद्वाज को जेल से रिहाई करने के उपलक्ष में इसी के साथ में ऋषि त्रिवेदी 
मेरा मानना है कि अगर भारद्वाज को जेल हुई है तो निशु के पिताजी को भी होनी चाहिए बीजेपी के प्रोटेस्ट में निशु आजाद देश के प्रधानमंत्री माननीय दामोदरदास नरेंद्र मोदी जी को जीते जी उनकी 13वीं का समोसा खिला रही थी और भगवानों के ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रही थी तो वैसे देखा जाए तो इनके ऊपर भी एचडी एक्स का लगना चाहिए कैसे मेरा मानना है यही इसी के साथ मैं ऋषि त्रिवेदी
    user_Rishi Trivedi
    Rishi Trivedi
    Farmer लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 10 सेकंड के भीतर युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला लगातार उसके साथ मारपीट करती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि वायरल CCTV फुटेज पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    अमेठी में युवती से मारपीट का CCTV वायरल, 10 सेकंड में महिला ने जड़े कई थप्पड़
अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में युवती से मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 10 सेकंड के भीतर युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला लगातार उसके साथ मारपीट करती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल CCTV फुटेज पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.