logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

88अमेठी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेठी अमेठी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक दिवसीय दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) पहुंचे, जहां उन्होंने एस.सी. बोस हॉस्टल का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी सपा और कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके जीवन में कभी भी भारत में प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उनके अमेठी दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

4 hrs ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

88अमेठी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेठी अमेठी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक दिवसीय दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का फूल-मालाओं के साथ जोरदार

ba73abbd-bf3d-44a1-a0f7-29dbfb8ea332

स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT) पहुंचे, जहां उन्होंने एस.सी. बोस हॉस्टल का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, खासकर

8836baf2-2b23-422c-9662-89216ef74c7e

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी सपा और कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके जीवन में कभी भी भारत

81994173-3401-45eb-8930-ee30b4912b43

में प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उनके अमेठी दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया।
मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं।
भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे।
अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
#Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई संपन्न प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता चौरसिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह एवं पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने है फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    प्रतापगढ़ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई संपन्न
प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता चौरसिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह एवं पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने है फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारद्वाज को जेल से रिहाई करने के उपलक्ष में इसी के साथ में ऋषि त्रिवेदी मेरा मानना है कि अगर भारद्वाज को जेल हुई है तो निशु के पिताजी को भी होनी चाहिए बीजेपी के प्रोटेस्ट में निशु आजाद देश के प्रधानमंत्री माननीय दामोदरदास नरेंद्र मोदी जी को जीते जी उनकी 13वीं का समोसा खिला रही थी और भगवानों के ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रही थी तो वैसे देखा जाए तो इनके ऊपर भी एचडी एक्स का लगना चाहिए कैसे मेरा मानना है यही इसी के साथ मैं ऋषि त्रिवेदी
    1
    भारद्वाज को जेल से रिहाई करने के उपलक्ष में इसी के साथ में ऋषि त्रिवेदी 
मेरा मानना है कि अगर भारद्वाज को जेल हुई है तो निशु के पिताजी को भी होनी चाहिए बीजेपी के प्रोटेस्ट में निशु आजाद देश के प्रधानमंत्री माननीय दामोदरदास नरेंद्र मोदी जी को जीते जी उनकी 13वीं का समोसा खिला रही थी और भगवानों के ऊपर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रही थी तो वैसे देखा जाए तो इनके ऊपर भी एचडी एक्स का लगना चाहिए कैसे मेरा मानना है यही इसी के साथ मैं ऋषि त्रिवेदी
    user_Rishi Trivedi
    Rishi Trivedi
    Farmer लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर के शशिकांत पांडेय क्षेत्रीय कार्यसमिति बने सदस्य: जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने किया अभिनंदन, संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने कूरेभार ब्लॉक के अमरबोझा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। शशिकांत पांडेय ने 2014 में वरुण गांधी और 2019 में मेनका गांधी की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुल्तानपुर और सदर सीट पर दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी मेहनत की थी। इससे पार्टी में उनका कद बढ़ा है। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शशिकांत पांडेय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शशिकांत पांडेय की कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण सभी जानते हैं। उनके क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन को एक अनुभवी नेता मिला है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी शशिकांत पांडेय के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इससे कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा आएगी। शशिकांत पांडेय युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने संगठन में कई पदों पर काम किया है। बूथ स्तर से लेकर जिले तक पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। सम्मान मिलने पर शशिकांत पांडेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
    2
    सुल्तानपुर के शशिकांत पांडेय क्षेत्रीय कार्यसमिति बने सदस्य: जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने किया अभिनंदन, संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान
सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने कूरेभार ब्लॉक के अमरबोझा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
शशिकांत पांडेय ने 2014 में वरुण गांधी और 2019 में मेनका गांधी की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुल्तानपुर और सदर सीट पर दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी मेहनत की थी। इससे पार्टी में उनका कद बढ़ा है।
सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शशिकांत पांडेय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शशिकांत पांडेय की कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण सभी जानते हैं। उनके क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन को एक अनुभवी नेता मिला है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी शशिकांत पांडेय के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इससे कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा आएगी। शशिकांत पांडेय युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने संगठन में कई पदों पर काम किया है। बूथ स्तर से लेकर जिले तक पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं।
सम्मान मिलने पर शशिकांत पांडेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कंगना रनौत का अंदाज देखिये।भयंकर गुस्से में अफसरों पर भड़की कँगना *मंडी लोकसभा क्षेत्र की DISHA की बैठक में अफ़सरों की क्लास ले रही हैं। सांसद निधि का हिसाब मांग रही हैं।*
    1
    कंगना रनौत का अंदाज देखिये।भयंकर गुस्से में अफसरों पर भड़की कँगना
*मंडी लोकसभा क्षेत्र की DISHA की बैठक में अफ़सरों की क्लास ले रही हैं। सांसद निधि का हिसाब मांग रही हैं।*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ आगमन, कांग्रेस कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत प्रतापगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज पटेल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और सत्ता का विकेंद्रीकरण करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। राजीव गांधी जी ने गांव की सरकार को मजबूत करने का सपना देखा था, जिसे कांग्रेस ने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से साकार किया। आज आवश्यकता है कि ग्राम पंचायतों को अधिकार, संसाधन और पर्याप्त स्वायत्तता मिले। संगठन गांव-गांव जाकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का मूल विचार गांव, गरीब और आम आदमी को लोकतंत्र की मुख्यधारा में मजबूत भागीदारी देना है।अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज को पंचायत स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाया जाए।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सरोज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल जी के प्रतापगढ़ आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन जिले की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाकर पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, विजय शंकर त्रिपाठी, सुनीता सिंह पटेल, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, भवानी शंकर दुबे, केके शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव, शुभम मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, डॉ डीके शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अमित कुमार यादव, बृजेश यादव, रमा शंकर पटेल, प्रशान्त गुप्ता, अख्तर अंसारी, हिमांशु गुप्ता, सुधीर तिवारी, कपिल ओझा, मो. दिलशाद, मो. इद्रीश, मंगला शंकर दुबे, रवीन्द्र मिश्रा,आशिक अली, शिवानन्द दुबे, कृष्णा वर्मा, हजारी लाल वर्मा, विनोद कुमार प्रजापति, मीरा देवी, राम मनोहर, राम कुमार पटेल, मो. इस्कू, राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, संतोष कुमार पाल, प्रकाश पाण्डेय, विद्या प्रकाश, बीरेन्द्र प्रताप तिवारी, रवि प्रताप सिंह, कुंता लाल यादव, शाहिद मासूम, रमेश कुमार गौतम, सरफराज आलम, मो. इख्तियार, कमलाकान्त प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    1
    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ आगमन, कांग्रेस कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
प्रतापगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज पटेल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और सत्ता का विकेंद्रीकरण करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। राजीव गांधी जी ने गांव की सरकार को मजबूत करने का सपना देखा था, जिसे कांग्रेस ने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से साकार किया। आज आवश्यकता है कि ग्राम पंचायतों को अधिकार, संसाधन और पर्याप्त स्वायत्तता मिले। संगठन गांव-गांव जाकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का मूल विचार गांव, गरीब और आम आदमी को लोकतंत्र की मुख्यधारा में मजबूत भागीदारी देना है।अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज को पंचायत स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाया जाए।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सरोज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज पटेल जी के प्रतापगढ़ आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन जिले की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाकर पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, विजय शंकर त्रिपाठी, सुनीता सिंह पटेल, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, भवानी शंकर दुबे, केके शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, योगेश यादव, शुभम मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, डॉ डीके शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अमित कुमार यादव, बृजेश यादव, रमा शंकर पटेल, प्रशान्त गुप्ता, अख्तर अंसारी, हिमांशु गुप्ता, सुधीर तिवारी, कपिल ओझा, मो. दिलशाद, मो. इद्रीश, मंगला शंकर दुबे, रवीन्द्र मिश्रा,आशिक अली, शिवानन्द दुबे, कृष्णा वर्मा, हजारी लाल वर्मा, विनोद कुमार प्रजापति, मीरा देवी, राम मनोहर, राम कुमार पटेल, मो. इस्कू, राजेन्द्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, संतोष कुमार पाल, प्रकाश पाण्डेय, विद्या प्रकाश, बीरेन्द्र प्रताप तिवारी, रवि प्रताप सिंह, कुंता लाल यादव, शाहिद मासूम, रमेश कुमार गौतम, सरफराज आलम, मो. इख्तियार, कमलाकान्त प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • [6/9, 14:18] +91 96969 97240: ऐसे भैया गाली गलौज करता रहता है करने का भी धमकी देता है दुकान में मेरे भी आता है यह ऐसी कौन से फोन वाला वह पहले जो भेजा था यह था प्रेम वर्मा नाम है [6/9, 14:29] +91 96969 97240: भैया हमारी सुनाई कहीं से करवा दीजिए आदमी नहीं है कि हमें बोलना चाहिए सता रहे 9 10 साल से बराबर करते चले आ रहे हैं हमारे साथ भाग जाएंगे फिर आ जाएंगे 10 दिनों में यही रंगबाजी करते चले आ रहे हैं भैया ना पकड़े दे रहे हैं ना कुछ कर रहे हैं ना पुलिस पर प्रकाश कर रही है पकड़ने के लिए हौसले बुलंद है कोई भी कार्यवाही न होने के कारण एक ब्राह्मण परिवार को दाब के रहना पड़ रहा है जैसा कि इस वीडियो में बताया जा रहा है
    3
    [6/9, 14:18] +91 96969 97240: ऐसे भैया गाली गलौज करता रहता है करने का भी धमकी देता है दुकान में मेरे भी आता है यह ऐसी कौन से फोन वाला वह पहले जो भेजा था यह था प्रेम वर्मा नाम है
[6/9, 14:29] +91 96969 97240: भैया हमारी सुनाई कहीं से करवा दीजिए आदमी नहीं है कि हमें बोलना चाहिए सता रहे 9 10 साल से बराबर करते चले आ रहे हैं हमारे साथ भाग जाएंगे फिर आ जाएंगे 10 दिनों में यही रंगबाजी करते चले आ रहे हैं भैया ना पकड़े दे रहे हैं ना कुछ कर रहे हैं ना पुलिस पर प्रकाश कर रही है पकड़ने के लिए हौसले बुलंद है कोई भी कार्यवाही न होने के कारण एक ब्राह्मण परिवार को दाब के रहना पड़ रहा है जैसा कि इस वीडियो में बताया जा रहा है
    user_Rishi Trivedi
    Rishi Trivedi
    Farmer लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ युवती से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़ अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में एक महिला युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महिला महज 10 सेकंड के अंदर युवती पर कई थप्पड़ बरसाती है और बाल पकड़कर घसीटती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    युवती से मारपीट का सीसीटीवी
फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़
युवती से मारपीट का सीसीटीवी
फुटेज वायरल, 10 सेकंड में बरसाए कई थप्पड़
अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडा मजरे रंजीतपुर गांव का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में एक महिला युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में महिला महज 10 सेकंड के अंदर युवती पर कई थप्पड़ बरसाती है और बाल पकड़कर घसीटती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।
वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राखी बंधवाने गए थे दिल्ली, घर लौटे तो उड़े होश, 15 लाख की चोरी राखी बंधवाने गए थे दिल्ली, घर लौटे तो उड़े होश, 15 लाख की चोरी अमेठी। जिले के श्री का पुरवा गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार राखी बंधवाने दिल्ली गया था, जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा और सामान गायब मिला। पीड़ित राजकुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ श्री का पुरवा में रहते हैं। वह 26 अगस्त को परिवार सहित बहन से राखी बंधवाने दिल्ली गए थे। शनिवार को जब वह वापस लौटे और मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। राजकुमार मिश्रा के अनुसार चोर घर से 4-5 तोले सोने के आभूषण, लगभग आधा किलो चांदी के जेवर, महंगी घड़ी, इम्पोर्टेड विस्की की बोतल और 15 से 20 हजार रुपये नकद समेत लगभग 15 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    राखी बंधवाने गए थे दिल्ली, घर लौटे तो उड़े होश, 15 लाख की चोरी
राखी बंधवाने गए थे दिल्ली, घर लौटे तो उड़े होश, 15 लाख की चोरी
अमेठी।  जिले के श्री का पुरवा गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार राखी बंधवाने दिल्ली गया था, जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा और सामान गायब मिला।
पीड़ित राजकुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ श्री का पुरवा में रहते हैं। वह 26 अगस्त को परिवार सहित बहन से राखी बंधवाने दिल्ली गए थे। शनिवार को जब वह वापस लौटे और मुख्य दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।
राजकुमार मिश्रा के अनुसार चोर घर से 4-5 तोले सोने के आभूषण, लगभग आधा किलो चांदी के जेवर, महंगी घड़ी, इम्पोर्टेड विस्की की बोतल और 15 से 20 हजार रुपये नकद समेत लगभग 15 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.