बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
- बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- सुल्तानपुर के शशिकांत पांडेय क्षेत्रीय कार्यसमिति बने सदस्य: जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने किया अभिनंदन, संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने कूरेभार ब्लॉक के अमरबोझा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। शशिकांत पांडेय ने 2014 में वरुण गांधी और 2019 में मेनका गांधी की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुल्तानपुर और सदर सीट पर दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी मेहनत की थी। इससे पार्टी में उनका कद बढ़ा है। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शशिकांत पांडेय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शशिकांत पांडेय की कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण सभी जानते हैं। उनके क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन को एक अनुभवी नेता मिला है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी शशिकांत पांडेय के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इससे कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा आएगी। शशिकांत पांडेय युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने संगठन में कई पदों पर काम किया है। बूथ स्तर से लेकर जिले तक पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। सम्मान मिलने पर शशिकांत पांडेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।2
- कंगना रनौत का अंदाज देखिये।भयंकर गुस्से में अफसरों पर भड़की कँगना *मंडी लोकसभा क्षेत्र की DISHA की बैठक में अफ़सरों की क्लास ले रही हैं। सांसद निधि का हिसाब मांग रही हैं।*1
- खुशियों का जश्न, नई जिम्मेदारी का स्वागत आज पिनाहट नंदगवां तिराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान जी को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। 💐🎉 खुशियों का जश्न, नई जिम्मेदारी का स्वागत आज पिनाहट नंदगवां तिराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान जी को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। 💐🎉 इस अवसर पर सुग्रीव सिंह चौहान के बड़े भाई प्रहलाद चौहान, भोला चौहान, भावेश भदौरिया, प्रशांत तिवारी, ब्रजेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।1
- jai shree Ram jai shree sure dev jai Ho Jai Ho Jai Ho Jai Ho Jai Ho1
- *जिन बेटों के लिए एक माँ ने सब कुछ लुटाया दिया,उस बेटे ने ही घर से बेघर कर दिया* *आनंद भवन वृद्धाश्रम में छलका बुजुर्गों का दर्द, 119 वृद्धों से मिलीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी* *जमीन-जायदाद अपने नाम कराने के बाद माता-पिता को किया प्रताड़ित, अब आनंद भवन ही बना सहारा* *सुल्तानपुर* । कभी जिन बच्चों के लिए माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उन्हीं बच्चों द्वारा बुढ़ापे में ठुकराए जाने की पीड़ा शनिवार को अमहट स्थित आनंद भवन वृद्धाश्रम में उस समय सामने आई, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।4
- *बारिश के बीच चांदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *चांदा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मेले में बारिश का असर* *बारिश के बीच चांदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *चांदा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मेले में बारिश का असर* रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ संतोष पांडेय *चांदा, सुलतानपुर।* जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को चांदा कस्बे में झांकियां और मेला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और पुरुष सभी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजाई गई आकर्षक झांकियों के दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचे। कस्बे में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही और देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इसी बीच बारिश शुरू होने से मेले की रौनक पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। झांकियों को बारिश से बचाने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को त्रिपाल से ढकना पड़ा। वहीं सड़क किनारे अस्थायी रूप से छोटी-छोटी दुकानें और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदार भी अपना सामान समेटते नजर आए। दुकानदार बारिश के पानी से सामान को भीगने से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थानों पर रखते रहे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। लोग छाता लेकर और बारिश से बचते हुए झांकियों के दर्शन करते रहे। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले में खिलौने, खाने-पीने और अन्य सामान की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बारिश थमने के बाद एक बार फिर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं। आयोजकों ने भी झांकियों को व्यवस्थित किया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन कस्बे में धार्मिक उत्साह और मेले की रौनक देखने को मिली। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ सक्रिय रहे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ के बीच आवागमन सामान्य बना रहे।4
- बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा का PDA 'परिवार दल अलायंस': सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर को अनुचित बताया; महंगाई पर भी सरकार को घेरा बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सुल्तानपुर में सहारनपुर मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या धर्म के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना या गिराना गलत है। पाल ने मायावती के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में सभी जाति, धर्म और वर्गों को बराबर सम्मान दिया गया है। ऐसे में किसी भी धर्म स्थल को गिराकर उसका अपमान करना गलत है। विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (PDA) और 'संविधान बचाओ अभियान' पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए असल में 'परिवार दल अलायंस' (परिवार दल गठबंधन) है। उन्होंने कहा कि अगर सपा की नीयत साफ होती, तो उसने संसद में प्रमोशन में आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया होता। साथ ही, बैकलॉग भर्तियों और दलित अधिकारियों के डिमोशन जैसी बातें भी नहीं होतीं। पाल ने सुल्तानपुर से अलग करके बनाए गए छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी) का नाम बदलने को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। पाल ने बढ़ती महंगाई और खाने-पीने की चीजों की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मोटरसाइकिल, मोबाइल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें कई गुना महंगी हो चुकी हैं। उन्होंने चीनी और प्याज के दामों का जिक्र करते हुए मांग की कि अगर चीनी महंगी हो रही है, तो सरकार गन्ना किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹1500 से ₹2000 प्रति क्विंटल करे। उन्होंने तर्क दिया कि चीनी गन्ने से ही बनती है। महंगाई के असली कारण पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योगपतियों से अरबों-खरबों रुपये का चंदा लिया गया। अब इसकी भरपाई आम जनता से महंगाई के रूप में की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ कुछ खास वर्गों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है, जबकि असली अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी का असली गठबंधन प्रदेश की आम जनता से है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार सभी समाज को साथ लेकर मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।1