Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rohit Kumar
Rohit Kumar
Rohit Kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Rohit Kumar1
- जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय मोतीहारी में शिक्षकों से गलत तरीके से कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण संचिकाओं का संपादन और शिक्षकों का वेतन भुगतान आदि का कार्य कराया जा रहा है, जिसमे हर काम मे मोटी रकम की वसूली करने के विरुद्ध नासिर खान अध्यक्ष ने जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के कार्यालय को दर्ज कराई शिकायत। *--नासिर खान अध्यक्ष ने मनीष शाह को बताया है कि हम इस विषय को ऊंचे स्तर तक ले जाएंगे।* (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण) मोतिहारी 25 मार्च 2026 मोतिहारी:-नासीर खान,अध्यक्ष संघर्ष समिति महा संघ गोप गुट पूर्वी चम्पारण वार्ड 13 खोदानगर मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण ने जिलाधिकारी महोदय पूर्वी चंपारण को एवं अन्य अधिकारी को प्रतिलिपि प्राप्ति करते हुए आज दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी के अनुमंडल ब्यूरो चीफ सन ऑफ इंडिया मनीष साह को बताया कि हमने जिलाधिकारी महोदय पूर्वी चंपारण को दिए आवेदन में जो बिंदु दर्शाया हैं वह निम्न प्रकार से है:-सेवा में, ज़िलाधिकारी, पूर्वी चंपारण मोतिहारी. विषयः- जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय मोतीहारी में शिक्षकों से गलत तरीके से कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण संचिकाओं का संपादन और शिक्षकों का वेतन भुगतान आदि का कार्य कराया जा रहा है जिसमे हर काम मे मोटी रकम की वसूली करने के सम्बन्ध में.महाशय,उपरोक्त विषय के संबंध में कहना है कि पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय मोतीहारी में शिक्षकों से गलत तरीके से कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण संचिकाओं का संपादन और शिक्षकों का वेतन भुगतान आदि का कार्य कराया जा रहा है जिसमे हर काम मे मोटी रकम की वसूली की जा रही है। 1- इसमे मो० जहीरुद्दीन शिक्षक जिनसे परीक्षा को कोषांग का कार्य कराया जा रहा है। 2 मो० हारून राशिद शिक्षक के द्वारा HRMS एवं CFMS का कार्य कराया जा रहा है. 03 वही शिक्षक राजीव कुमार सिंह जो DEO श्री राजन गिरी के कार्यालय में पैर पर पैर रखकर बैठे है जो एक अधिकारी के समक्ष ऐसे बैठना शिक्षक आचरण के प्रतिकूल है और इनके सलाह/सुझावों पर DEO के द्वारा सभी कार्य किया जा रहा है जिसमें विचौलिया का मुख्य भूमिका भी निभाते है जिसमे शिक्षकों और अन्य कार्यालय कर्मियों में काफि रोष देखा जा रहा है।महोदय एमामुद्दीन उर्फ़ बेताब dpo स्थापना का HRMS एवं CFMS का कार्य बिना प्रतिनियुक्ति के अवैध तरीके से कराया जा रहा है जबकि शिक्षा सचिव बिहार सरकार का आदेश है कि किसी भी शिक्षक को कार्यालय कार्य हेतु प्रतिनियुक्ति नहीं करना है. फिर भी जिला शिक्षा कार्यालय में उपरोक्त सभी शिक्षक नजराना देकर अवैध तरीके से कार्य कर शिक्षकों का आर्थिक दोहन शोषण कर रहे है. जिसमे श्री कौशल कुमार लिपिक dpo स्थापना अपने कार्यालय में एमामुद्दीन उर्फ़ बेताब dpo स्थापना को बिना सरकारी आदेश के अपने मन से मनमाना तरीके से अति महत्पूर्ण संचिका का जिम्मेवारी देकर अवैध कार्य/पैसा वसूली का कार्य करा रहे है.अतः न्याय हित में सादर अनुरोध है कि उप रोक्त नामित सभी आरोपियों के विरुध विधि सांगत कार वाई कराने की कृपा की जाय !सभी आवश्यक फोटो को संलग्न किया जाता है!विश्वास भा जन नासीर खान, 24/03/26 अध्यक्ष संघर्ष समिति महा संघ गोप गुट पूर्वी चम्पारण वार्ड 13 खोदानगर मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।8797-598675.1
- Post by Santosh kumar1
- सिवान में बड़ा एनकाउंटर दो अपराधियों को गोली लगी। अपराधियों पर था इनाम घोषित।।1
- से संबंधित मामले में अभियुक्त रंजीत कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की अधिपत्र की कार्रवाई विधिवत् रूप से की गई।1
- जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न:DM शेखर आनंद ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर.....1
- Post by Public Sambad1
- *मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स 27वी कार्यकारिणी की तीसरी बैठक बंजरिया पंडाल स्थित होटल वी के गार्डन के सभागार में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई.* *--उद्योग मेला का उदघाटन तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह जिलाधिकारी श्री सौरव जोरवाल जिलाधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात संयुक्त रूप से करेंगे।* *--पांच दिवसीय मेला में केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी,स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह, पश्चिम चंपारण के सांसद श्री संजय जायसवाल बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार बबलू गुप्ता, शालिनी मिश्रा, राणा रणधीर सिंह, विशाल साह और बहुत सारे क्षेत्रीय विधायक उपस्थित रहेंगे, साथ ही बीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नेपाल से भी पूरी कार्यकारिणी का आगमन होगा।* (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण) मोतिहारी 25 मार्च 2026 मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स 27 वी कार्यकारिणी की तीसरी बैठक बंजरिया पंडाल स्थित होटल वी के गार्डन के सभागार में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. सभा की शुरूवात में विशेष आमंत्रित पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र लाल, डॉ विवेक गौरव, राजीव विजडम,पूर्व उपाध्यक्षअभिमन्यु कुमार सदस्य कुशल लाल का तालियों से स्वागत कर परिचय कराया गया। बैठक दो सत्र में सम्पन्न हुई, प्रथम सत्र में नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से आय अध्यक्ष श्याम भीमसरीय, सज्जन शर्मा, मुकेश कुमार तथा मोतीहारी चैंबर की पूरी कार्यकारणी उपस्थिति रही। सभी ने चंपारण एक्सपो 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और चंपारण एक्सपो के पांच दिवसीय उद्योग मेला में पूरे बिहार से आने वाले स्टाल धारक को कोई परेशानी नहीं इसके लिए सभी मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।उद्योग मेला का उदघाटन तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह जिलाधिकारी श्री सौरव जोरवाल जिलाधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात संयुक्त रूप से करेंगे। इस पांच दिवसीय मेला में केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह,पश्चिम चंपारण के सांसद श्री संजय जायसवाल बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार बबलू गुप्ता, शालिनी मिश्रा,राणा रणधीर सिंह,विशाल साह और बहुत सारे क्षेत्रीय विधायक उपस्थित रहेंगे,साथ ही बीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नेपाल से भी पूरी कार्यकारिणी का आगमन होगा।बैठक के दूसरे सत्र में महासचिव आलोक कुमार ने गत बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी, कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय व्यय की जानकारी दी। अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा कि व्यवसाई के हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है,उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल की प्राथमिकता चैंबर भवन का निर्माण रहेगा।चंपारण एक्सपो 2026को सफल बनाने के लिए सभी कृतसंकल्प रहेंगे । बैठक में वर्तमान ऊर्जा संकट से कैसे उबरे विषय पे अध्यक्ष महेश सिन्हा ने चिंता जतायी तथा कहा कि रसोई गैस की किल्लत के बीच व्यावसायिक उद्देश्य से रसोई गैस की आपूर्ति बंद करने पर चिंता व्यक्त किया गया, क्योंकि इससे बड़े संख्या में होटल और रेस्टोरेंट व्यावसायिक परेशान हुए हैं और पर्यटकों को भी दिक्कत हुई है. मोतिहारी चैंबर,केंद्र सरकार द्वारा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने के निर्णय का स्वागत करती है और जिलाधिकारी से अनुरोध करती है कि इसके अनुसार व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा कर सुनिश्चित करें ताकि होटल व्यवसाई भी अपना कारोबार कर सके।बैठक में संयोजक मनीष कुमार निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान, संजय जायसवाल, रवि कृष्ण लोहिया,सुधीर अग्रवाल, अनुपम जायसवाल,संयोजक मनीष कुमार,उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता और सुरेश चंद्र कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव,चंदू मिश्रा, अरविन्द सर्राफ, मेहुल लाल उपस्थित रहे।सभा में धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव विनय देवकुलियार के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा स्थगन की घोषणा किया गया. उक्त जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी श्री आलोक कुमार ने दिया।1