logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर संवाद के लिए चौरी-चौरा से निकली यात्रा रायबरेली पहुंची; शहीद चौक पर नारे लगाने से रोका, विवाद की स्थिति हुई उत्पन्न रायबरेली। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘Gen Z Connect साइकिल यात्रा’ के रायबरेली पहुंचने पर विवाद की स्थिति सामने आई। यात्रा में शामिल जस्टिस मोर्चा का एक सक्रिय युवक ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि शहीद चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोकने, नारे लगाने से मना करने और वहां से चले जाने की धमकी दी। चौरी-चौरा से शुरू हुई यात्रा यात्रा में शामिल युवक ने बताया कि साइकिल यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को चौरी-चौरा से हुई थी। इसके बाद यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए रायबरेली पहुंची। उसके अनुसार, यात्रा का उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों से संवाद करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े सवालों को उठाना है। युवक ने कहा कि यात्रा के दौरान टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से बातचीत कर रही है। साथ ही, आम जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझने और इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

10 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर संवाद के लिए चौरी-चौरा से निकली यात्रा रायबरेली पहुंची; शहीद चौक पर नारे लगाने से रोका, विवाद की स्थिति हुई उत्पन्न रायबरेली। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘Gen Z Connect साइकिल यात्रा’ के रायबरेली पहुंचने

पर विवाद की स्थिति सामने आई। यात्रा में शामिल जस्टिस मोर्चा का एक सक्रिय युवक ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि शहीद चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोकने, नारे लगाने से मना करने और वहां से चले जाने की धमकी दी। चौरी-चौरा से शुरू

हुई यात्रा यात्रा में शामिल युवक ने बताया कि साइकिल यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को चौरी-चौरा से हुई थी। इसके बाद यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए रायबरेली पहुंची। उसके अनुसार, यात्रा का उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों से संवाद करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से

जुड़े सवालों को उठाना है। युवक ने कहा कि यात्रा के दौरान टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से बातचीत कर रही है। साथ ही, आम जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझने और इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर एमएलए की गाड़ी का टायर फटा वीडियो वायरल
    1
    गंगा एक्सप्रेसवे पर एमएलए की गाड़ी का टायर फटा वीडियो वायरल
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार के मंत्रियों के बयानों पर पलटवार किया है। अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्रियों के पास अब मीडिया में बने रहने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लेने के अलावा कोई मुद्दा नहीं रह गया है। अतुल सिंह का कहना है कि सरकार के मंत्री जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर काम करने के बजाय सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ऐसे बयानों और बहकावे में आने वाली नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के सामने रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याएं और विकास जैसे कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय जनहित के मुद्दों पर काम करने की मांग की।
    1
    रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार के मंत्रियों के बयानों पर पलटवार किया है। अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्रियों के पास अब मीडिया में बने रहने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लेने के अलावा कोई मुद्दा नहीं रह गया है।
अतुल सिंह का कहना है कि सरकार के मंत्री जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर काम करने के बजाय सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ऐसे बयानों और बहकावे में आने वाली नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के सामने रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याएं और विकास जैसे कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय जनहित के मुद्दों पर काम करने की मांग की।
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर संवाद के लिए चौरी-चौरा से निकली यात्रा रायबरेली पहुंची; शहीद चौक पर नारे लगाने से रोका, विवाद की स्थिति हुई उत्पन्न रायबरेली। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘Gen Z Connect साइकिल यात्रा’ के रायबरेली पहुंचने पर विवाद की स्थिति सामने आई। यात्रा में शामिल जस्टिस मोर्चा का एक सक्रिय युवक ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि शहीद चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोकने, नारे लगाने से मना करने और वहां से चले जाने की धमकी दी। चौरी-चौरा से शुरू हुई यात्रा यात्रा में शामिल युवक ने बताया कि साइकिल यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को चौरी-चौरा से हुई थी। इसके बाद यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए रायबरेली पहुंची। उसके अनुसार, यात्रा का उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों से संवाद करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े सवालों को उठाना है। युवक ने कहा कि यात्रा के दौरान टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से बातचीत कर रही है। साथ ही, आम जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझने और इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
    4
    शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर संवाद के लिए चौरी-चौरा से निकली यात्रा रायबरेली पहुंची; शहीद चौक पर नारे लगाने से रोका, विवाद की स्थिति हुई उत्पन्न
रायबरेली। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘Gen Z Connect साइकिल यात्रा’ के रायबरेली पहुंचने पर विवाद की स्थिति सामने आई। यात्रा में शामिल जस्टिस मोर्चा का एक सक्रिय युवक ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि शहीद चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोकने, नारे लगाने से मना करने और वहां से चले जाने की धमकी दी।
चौरी-चौरा से शुरू हुई यात्रा
यात्रा में शामिल युवक ने बताया कि साइकिल यात्रा की शुरुआत 20 अगस्त को चौरी-चौरा से हुई थी। इसके बाद यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए रायबरेली पहुंची। उसके अनुसार, यात्रा का उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों से संवाद करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े सवालों को उठाना है।
युवक ने कहा कि यात्रा के दौरान टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से बातचीत कर रही है। साथ ही, आम जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझने और इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Jai Jagjeewan Jai Satnam Saheb Bandagee, Ram Ram Ji Good Morning All Friends Jai Hind Parag Prasad Rawat General Secretary All India Rajiv Gandhi Vichar Manch
    1
    Jai Jagjeewan Jai Satnam Saheb Bandagee, Ram Ram Ji Good Morning All Friends Jai Hind 
Parag Prasad Rawat 
General Secretary 
 All India Rajiv Gandhi Vichar Manch
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शिवगढ़ रोड लूटकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा आक्रोश, पुलिस से तत्काल कार्रवाई की करी मांग लूटकांड का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस : सुनील सागर शिवगढ़ रोड लूटकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा आक्रोश, पुलिस से तत्काल कार्रवाई की करी मांग लूटकांड का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस : सुनील सागर बछरावाँ रायबरेली। बीती देर शाम शिव ज्वैलर्स के व्यवसायी ऋषि सोनी के साथ शिवगढ़ रोड पर तिलेंडा और बछरावाँ के बीच हुई लूट की घटना की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कड़ी निंदा की है। घटना में श्री ऋषि जी घायल भी हुए हैं। प्रदेश संगठन मंत्री एवं बछरावाँ अध्यक्ष सुनील सागर ने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि लूटकांड का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस बिना किसी देरी के अपराधियों की पहचान करे, उन्हें गिरफ्तार करे और लूटा गया सोना-चांदी बरामद करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर लूट में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। श्री सागर ने कहा कि बछरावाँ मुख्य बाजार से महज 2–3 किलोमीटर की दूरी पर सूरज ढलते ही इस प्रकार की घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस प्रशासन को घटना के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त की स्थिति की भी जांच करनी चाहिए और जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई जाए, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि: - लूटकांड का तत्काल खुलासा किया जाए। - सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। - लूटा गया सोना-चांदी बरामद किया जाए। - घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए। - घटना के समय पुलिस गश्त की स्थिति की जांच की जाए। - शिवगढ़ रोड सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। - व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुनील सागर ने कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करे। व्यापार मंडल ने घायल ऋषि सोनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
    4
    शिवगढ़ रोड लूटकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा आक्रोश, पुलिस से तत्काल कार्रवाई की करी मांग

लूटकांड का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस : सुनील सागर
शिवगढ़ रोड लूटकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा आक्रोश, पुलिस से तत्काल कार्रवाई की करी मांग
लूटकांड का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे पुलिस : सुनील सागर
बछरावाँ रायबरेली। बीती देर शाम शिव ज्वैलर्स के व्यवसायी ऋषि सोनी के साथ शिवगढ़ रोड पर तिलेंडा और बछरावाँ के बीच हुई लूट की घटना की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कड़ी निंदा की है। घटना में श्री ऋषि जी घायल भी हुए हैं। प्रदेश संगठन मंत्री एवं बछरावाँ अध्यक्ष सुनील सागर ने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि लूटकांड का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस बिना किसी देरी के अपराधियों की पहचान करे, उन्हें गिरफ्तार करे और लूटा गया सोना-चांदी बरामद करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर लूट में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। श्री सागर ने कहा कि बछरावाँ मुख्य बाजार से महज 2–3 किलोमीटर की दूरी पर सूरज ढलते ही इस प्रकार की घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस प्रशासन को घटना के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त की स्थिति की भी जांच करनी चाहिए और जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई जाए, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि:
- लूटकांड का तत्काल खुलासा किया जाए।
- सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
- लूटा गया सोना-चांदी बरामद किया जाए।
- घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए।
- घटना के समय पुलिस गश्त की स्थिति की जांच की जाए।
- शिवगढ़ रोड सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
- व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सुनील सागर ने कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करे। व्यापार मंडल ने घायल ऋषि सोनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher Maharajganj, Rae Bareli•
    6 hrs ago
  • रायबरेली: GEN Z छात्रों और बीजेपी नेताओं के बीच हंगामा ➡ जस्टिस मोर्चा के छात्रों की साइकिल यात्रा पहुंची ➡ शहीद चौक पर नारेबाजी के दौरान आमने-सामने ➡ पुलिस टीम की मौजूदगी में जमकर हुआ हंगामा ➡ बीजेपी के विरोध में नारेबाजी को लेकर विवाद ➡ शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक का मामला
    1
    रायबरेली: GEN Z छात्रों और बीजेपी नेताओं के बीच हंगामा ➡ जस्टिस मोर्चा के छात्रों की साइकिल यात्रा पहुंची ➡ शहीद चौक पर नारेबाजी के दौरान आमने-सामने
➡ पुलिस टीम की मौजूदगी में जमकर हुआ हंगामा ➡ बीजेपी के विरोध में नारेबाजी को लेकर विवाद ➡ शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक का मामला
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली तहसील सलोन से रिपोर्टर रायबरेली बारिश और हवा से किसानों की फसल बर्बाद बुजुर्ग किसान रामनरेश की करीब एक बीघा फसल हुई तीन दिनों से हो रही बारिश में किसान की मेहनत पर फेरा पानी फसल नष्ट होने से परिवार के सामने का संकट फसल बर्बाद से बुजुर्ग किसान रामनरेश काफी परेशान किसान ने तहसील प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण की मांग की मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाए जाने की लगाई गुहार संकट की घड़ी शासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठा किसान महाराजगंज तहसील क्षेत्र टूक गांव का पूरा मामला है लगातार बारिश होने से किसानों का भारी नुकसान
    3
    नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली तहसील सलोन से रिपोर्टर रायबरेली बारिश और हवा से किसानों की फसल बर्बाद बुजुर्ग किसान रामनरेश की करीब एक बीघा फसल हुई तीन दिनों से हो रही बारिश में किसान की मेहनत पर फेरा पानी फसल नष्ट होने से परिवार के सामने का संकट फसल बर्बाद से बुजुर्ग किसान रामनरेश काफी परेशान किसान ने तहसील प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण की मांग की मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाए जाने की लगाई गुहार संकट की घड़ी शासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठा किसान महाराजगंज तहसील क्षेत्र टूक गांव का पूरा मामला है
लगातार बारिश होने से किसानों का भारी नुकसान
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर ऊंचाहार थाने के अंतर्गत बाबा के पुरवा में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने मृतक विकास की मौत को दुर्घटना में हुई मौत से किया इंकार बाप बेटे की जंग में नाती की गई जान जायदाद बनी मौत का कारण संपत्ति के चक्कर में पिता बेटे में हुआ विवाद नाती की मौत
    3
    नमस्कार  मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर ऊंचाहार  थाने के अंतर्गत बाबा के पुरवा में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने मृतक विकास की मौत को दुर्घटना में  हुई मौत  से किया इंकार बाप  बेटे की जंग में नाती की गई जान जायदाद बनी मौत का कारण
संपत्ति के चक्कर में पिता बेटे में हुआ विवाद  नाती की मौत
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.