सड़क हादसे में घायल महिला की 7 दिन बाद मौत, एक माह का मासूम हुआ मां से बेघर बांगरमऊ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की सात दिन तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि एक माह का मासूम बच्चा मां से बेघर हो गया। जानकारी के अनुसार मृतका प्रीती (21) पत्नी कमलेश निवासी हसपुरवा थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज अपने पति के साथ 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे बांगरमऊ से बाइक द्वारा कन्नौज स्थित घर वापस जा रही थी। इसी दौरान मद्दन नगर क्षेत्र में पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां वह पिछले सात दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रीती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसका एक माह का बेटा भी है। मां की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सड़क हादसे में घायल महिला की 7 दिन बाद मौत, एक माह का मासूम हुआ मां से बेघर बांगरमऊ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की सात दिन तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि एक माह का मासूम बच्चा मां से बेघर हो गया। जानकारी के अनुसार मृतका प्रीती (21) पत्नी कमलेश निवासी हसपुरवा थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज अपने पति के साथ 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे बांगरमऊ से बाइक द्वारा कन्नौज स्थित घर वापस जा रही थी। इसी दौरान मद्दन नगर क्षेत्र में पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां वह पिछले सात दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रीती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसका एक माह का बेटा भी है। मां की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- “अपनी ही शवयात्रा निकालकर देख लिया… कौन सच में अपना है और कौन सिर्फ नाम का!” 😄 बिहार के गया जिले से एक अनोखी और थोड़ी मजेदार, लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी सामने आई है। 74 साल के वायुसेना से रिटायर्ड मोहन लाल जी ने अपने गांव में करीब 6 लाख रुपये की लागत से एक मुक्तिधाम बनवाया। वजह साफ थी—बरसात के समय गांव वालों को अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… मोहनलाल जी ने सोचा कि “काम किया है तो लोगों तक पहुंचे भी!” बस फिर क्या था—उन्होंने अपनी ही नकली शवयात्रा निकलवा दी! गांव में खबर फैली कि मोहनलाल जी नहीं रहे… लोग धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे। कोई सच में दुखी था, कोई हैरान, तो कोई मन ही मन सोच रहा था—“अरे, ये तो अभी कल ही दिखे थे!” 😅 और उधर मोहनलाल जी दूर खड़े होकर पूरा सीन देख रहे थे—कौन आया, किसकी आंखें नम हुईं, और कौन सिर्फ रस्म निभाने आया। जब सच्चाई सामने आई, तो लोग पहले चौंके, फिर हंसे… और आखिर में उनके इस अनोखे अंदाज को सलाम किया। इस ‘ड्रामे’ ने ना सिर्फ उनका प्यार दिखाया, बल्कि उनके बनवाए मुक्तिधाम का भी अच्छा खासा प्रचार हो गया। सीख सीधी है— अच्छे काम का असर भी होना चाहिए… और कभी-कभी थोड़ा हटकर तरीका ही लोगों का ध्यान खींचता है! ❤️ #biharnews #viralnews #funnynews #uniqueidea #indiastory1
- बांगरमऊ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की सात दिन तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि एक माह का मासूम बच्चा मां से बेघर हो गया। जानकारी के अनुसार मृतका प्रीती (21) पत्नी कमलेश निवासी हसपुरवा थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज अपने पति के साथ 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे बांगरमऊ से बाइक द्वारा कन्नौज स्थित घर वापस जा रही थी। इसी दौरान मद्दन नगर क्षेत्र में पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां वह पिछले सात दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रीती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसका एक माह का बेटा भी है। मां की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- उन्नाव के बिछिया ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरना ग्राम सभा के अजीत खेड़ा गांव का सार्वजनिक शौचालय कई महीनों से पड़ा बंद गेट पर लटक रहा ताला ग्राम प्रधान व जिम्मेदार मौन!!!1
- उन्नाव में खून से सना ज़मीनी खेल! लाठी-डंडों से हमला, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल! उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में ज़मीनी विवाद ने ले लिया खौफनाक मोड़! पवई गांव में युवक धीरू मिश्रा पर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला सिर पर गंभीर चोट, खून से लथपथ हालत में पहुंचा पीड़ित!आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते लालजी, महेश और उदय ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़ित का दावा है कि उस पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है और प्रशासन को भी गुमराह किया गया! अब सवाल—क्या न्याय मिलेगा या दबंगों का डर ही चलता रहेगा? पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार—कार्रवाई कब?1
- पुजारी मनीष चौधरी रामलला कमेटी रावतपुर का सदस्य और बजरंग दल का नेता भी है । कुछ दिनों पूर्व भूतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी प्रशांत गिरी उर्फ गोलू का भी मांस खाते वीडियो वायरल हुआ था इसके बाद पब्लिक और क्षेत्रीय जनता ने प्रशांत गिरी को सारे राह जम कर पीटा था इस मारपीट करने वालो की भीड़ में मनीष चौधरी भी था आज पुजारी मनीष चौधरी का वीडियो वायरल होने के बाद मनीष गायब है1
- एक अमेरिकी होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास मालवाहक जहाज को जहाज़ को ईरान ने निशाना बनाया....1
- कानपुर औद्योगिक नगरी के बिधनू थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक नृशंस वारदात सामने आई है। यहाँ एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसके शव को गेहूं के खेत में दफना दिया गया। मंगलवार सुबह बच्ची का निर्वस्त्र शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त है। शाम को लापता हुई थी मासूम मृतका, जो कक्षा पांच की छात्रा थी, सोमवार शाम को रोजाना की तरह बकरियां चराने खेत की ओर गई थी, देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर पुलिस और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला मंगलवार सुबह घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक खेत में ताजी खुदी मिट्टी देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खुदाई करने पर बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर चोट के निशान और निजी अंगों की हालत देख सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसी हिरासत में, गांव में पुलिस बल तैनात परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश और बुरी नीयत के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामला अत्यंत संवेदनशील है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। — विपिन ताडा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल सीपी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मिट्टी के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।1
- उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक स्थित सिकंदरपुर गांव में हरे नीम के एक पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पेड़ कटवा रहे व्यक्ति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि वह बीडीसी सुनील और स्थानीय चौकी इंचार्ज की मदद से पेड़ कटवा रहा था। इस बयान के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वन विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। नियमानुसार, बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई अवैध है, जो इस मामले में स्पष्ट रूप से अनदेखी की गई है। हालांकि यह मामला एक पेड़ की कटाई का है, लेकिन इसमें सामने आई अधिकारियों की कथित संलिप्तता ने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और जांच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है।2