logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर जनपद के परशुरामपुरी जलालाबाद स्थित गांव कुंडरी में प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक मकान पर कब्जा कराया गया। कार्रवाई के दौरान थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा दरो बस्त निवासी भगवान सिंह को मकान पर कब्जा कराकर उसमें दरवाजा लगवाया गया और ताले डलवा दिए गए। मौके पर भारी पुलिस तैनात रही और प्रशासनिक टीम ने अपने सामने ही सारा निर्माण कार्य कराया। इस दौरान मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे व रोहित कटियार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, 50 पुलिस जवान और हलके के तमाम लेखपाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, विरोधी पक्ष के बृजेश सिंह अपने अधिवक्ता पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे हाईकोर्ट जाएंगे और इसके बाद वहां से रफू चक्कर हो गए।

3 hrs ago
user_A K DIXIT
A K DIXIT
8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शाहजहांपुर जनपद के परशुरामपुरी जलालाबाद स्थित गांव कुंडरी में प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक मकान पर कब्जा कराया गया। कार्रवाई के दौरान थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा दरो बस्त निवासी भगवान सिंह को मकान पर कब्जा कराकर उसमें दरवाजा लगवाया गया और ताले डलवा दिए गए। मौके पर भारी पुलिस तैनात रही और प्रशासनिक टीम ने अपने सामने ही सारा निर्माण कार्य कराया। इस दौरान मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे व रोहित कटियार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, 50 पुलिस जवान और हलके के तमाम लेखपाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, विरोधी पक्ष के बृजेश सिंह अपने अधिवक्ता पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे हाईकोर्ट जाएंगे और इसके बाद वहां से रफू चक्कर हो गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दर्शकों से सवाल पूछा गया है कि कौन सा नमक किस रूप में खाया जाता है। इसके साथ ही दर्शकों से इस वीडियो को लाइक और शेयर करने, आईडी को फॉलो करने और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की गई है।
    1
    सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दर्शकों से सवाल पूछा गया है कि कौन सा नमक किस रूप में खाया जाता है। इसके साथ ही दर्शकों से इस वीडियो को लाइक और शेयर करने, आईडी को फॉलो करने और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की गई है।
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय श्रीमती सुजीता कुमारी ने दौरा किया। इस दौरे के दौरान विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया, साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, ब्लॉक बंडा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया और अन्य महिला कल्याण गतिविधियों का मूल्यांकन किया। जनसुनवाई की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने सदस्य महोदया की अनुमति से की। इसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा व परित्यक्ता महिलाओं की समस्याओं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें घरेलू हिंसा के 6 मामले, जमीन विवाद के 2, गिरफ्तारी के 2, बच्चों की सुपुर्दगी का 1, लड़ाई-झगड़े के 2 और आटा चक्की हटाए जाने का 1 मामला शामिल रहा। सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला कल्याण विभाग समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य कर रहा है और महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ, महिला थाना प्रभारी रश्मि, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी संजीव, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, डालसा से P.L.V, पत्रकार और महिला कल्याण विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।
    1
    उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय श्रीमती सुजीता कुमारी ने दौरा किया। इस दौरे के दौरान विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया, साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, ब्लॉक बंडा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया और अन्य महिला कल्याण गतिविधियों का मूल्यांकन किया।

जनसुनवाई की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने सदस्य महोदया की अनुमति से की। इसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा व परित्यक्ता महिलाओं की समस्याओं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें घरेलू हिंसा के 6 मामले, जमीन विवाद के 2, गिरफ्तारी के 2, बच्चों की सुपुर्दगी का 1, लड़ाई-झगड़े के 2 और आटा चक्की हटाए जाने का 1 मामला शामिल रहा। सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला कल्याण विभाग समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य कर रहा है और महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।

इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ, महिला थाना प्रभारी रश्मि, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी संजीव, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, डालसा से P.L.V, पत्रकार और महिला कल्याण विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
    1
    हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ कर दिया है। शाहजहांपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस नई योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी तथा निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था से शाहजहांपुर जिले के लगभग 1500 शिक्षक और उनके परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ कर दिया है। शाहजहांपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।

इस नई योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी तथा निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था से शाहजहांपुर जिले के लगभग 1500 शिक्षक और उनके परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदोई जिले के पाली कस्बे में नवनियुक्त थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
    1
    हरदोई जिले के पाली कस्बे में नवनियुक्त थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई में पुलिस ने 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालअपचारियों को भी पकड़ा गया है।
    1
    हरदोई में पुलिस ने 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालअपचारियों को भी पकड़ा गया है।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले गैर धर्म के 65 वर्षीय व्यक्ति को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पार्क में मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्ची की चीख सुनकर आरोपी अधेड़ को दबोच लिया। इस घटना का वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी विरोध किया। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अपने नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था कायम कराई। पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है, जबकि बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले गैर धर्म के 65 वर्षीय व्यक्ति को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पार्क में मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्ची की चीख सुनकर आरोपी अधेड़ को दबोच लिया। इस घटना का वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी विरोध किया।

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अपने नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था कायम कराई।

पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है, जबकि बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.