Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
रवि प्रकाश शुक्ला
हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
More news from Hardoi and nearby areas
- हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।1
- हरदोई जिले के पाली कस्बे में नवनियुक्त थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।1
- हरदोई में पुलिस ने 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालअपचारियों को भी पकड़ा गया है।1
- हरदोई के शाहाबाद नगर की नुमाइश में शनिवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस अचानक हुए विवाद के कारण नुमाइश में मौजूद परिवारों, महिलाओं और बच्चों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी के बाद नुमाइश परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- शाहजहांपुर जनपद के परशुरामपुरी जलालाबाद स्थित गांव कुंडरी में प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक मकान पर कब्जा कराया गया। कार्रवाई के दौरान थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा दरो बस्त निवासी भगवान सिंह को मकान पर कब्जा कराकर उसमें दरवाजा लगवाया गया और ताले डलवा दिए गए। मौके पर भारी पुलिस तैनात रही और प्रशासनिक टीम ने अपने सामने ही सारा निर्माण कार्य कराया। इस दौरान मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे व रोहित कटियार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, 50 पुलिस जवान और हलके के तमाम लेखपाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, विरोधी पक्ष के बृजेश सिंह अपने अधिवक्ता पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे हाईकोर्ट जाएंगे और इसके बाद वहां से रफू चक्कर हो गए।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया। शाहजहाँपुर के गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित इसके जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके स्वस्थ रहने को आवश्यक बताया। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि शाहजहाँपुर के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1500 शिक्षक एवं उनके आश्रित इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एस.एस. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बी.के. मौर्य, जनपदीय नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मोहसिन खान, प्रधानाचार्य संजय मौर्य, प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित और जिला समन्वयक राजन प्रजापति सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु अजनवी ने किया।1
- हरदोई जनपद के शाहाबाद में खेड़ा तिराहा से कुछ दूरी पर माँ संकटा देवी का अत्यंत प्राचीन सिद्ध मंदिर स्थित है। इस पावन धाम को हरदोई जिले के प्रमुख सिद्ध दरबारों में से एक माना जाता है। यहाँ की धार्मिक मान्यता है कि जीवन में घोर संकटों से घिरे भक्त यदि केवल यहाँ आकर पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके सभी कष्ट और संकट टल जाते हैं। मंदिर परिसर में एक आश्रम भी स्थित है, जहाँ का वातावरण अत्यंत पवित्र और आसपास का प्राकृतिक परिदृश्य बेहद मनोरम है। नवरात्रि के दिनों में यहाँ विशेष मेले का आयोजन किया जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुँचते हैं।1
- हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जीतपुरवा में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद सोहित कुमार नामक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। 24 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सिर पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही जितेन्द्र (पुत्र परशुराम) तथा अमर सिंह (पुत्र रामरूप) के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद जांच के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 61(2) भी बढ़ाई गई। इसके बाद 26 जुलाई 2026 को सुरसा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का बांका बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1