हरदोई के शाहाबाद नगर की नुमाइश में शनिवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस अचानक हुए विवाद के कारण नुमाइश में मौजूद परिवारों, महिलाओं और बच्चों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी के बाद नुमाइश परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई के शाहाबाद नगर की नुमाइश में शनिवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस अचानक हुए विवाद के कारण नुमाइश में मौजूद परिवारों, महिलाओं और बच्चों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी के बाद नुमाइश परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- हरदोई में थाना कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी बरामद की है। इसके साथ ही घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई मु0अ0सं0 513/2026 में पंजीकृत धारा 306, 331(4), 317(2), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों एवं मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हरदोई में पुलिस ने 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालअपचारियों को भी पकड़ा गया है।1
- हरदोई के शाहाबाद नगर की नुमाइश में शनिवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस अचानक हुए विवाद के कारण नुमाइश में मौजूद परिवारों, महिलाओं और बच्चों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी के बाद नुमाइश परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान न्याय मांगने पहुंचे फरियादी और जनता के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह के साथ लेखपाल ने अभद्रता की। मामले के दौरान जब पीड़ित ने अदालत का आदेश दिखाया, तो लेखपाल ने बदसलूकी करते हुए कहा कि नजरिया नक्शा तेल लेने गया। पिहानी थाने पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा और कोतवाल लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। समाधान दिवस में मौजूद फरियादियों ने लेखपाल की इस भाषा का कड़ा विरोध जताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। माहौल बिगड़ता देख इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।1
- हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आमतारा में हरे-भरे गूलर के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, कटाई के बाद लकड़ी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तरपाल से ढककर पाली की ओर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन हरे-भरे पेड़ों का कटान ग्राम आमतारा के निवासी जुग्गन (पुत्र लड्डन) द्वारा कराया जा रहा है। लकड़ी ढोने में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर UP 30 AB 8755 बताया गया है, जिसे स्थानीय लोगों ने पाली निवासी मंसूर हसन का बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ निजी लाभ के लिए हरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। इसके अलावा, कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग व्यावसायिक रूप से लकड़ी ढोने में करने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, हालांकि इस संबंध में पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान प्राप्त नहीं हो सका है।1
- शाहजहांपुर के शहर कोतवाली चौक क्षेत्र स्थित मोहल्ला मोहम्मद जई में रविवार सुबह एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बच्ची गांधी पार्क में खेलने गई थी। आरोप है कि वहाँ मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी बुजुर्ग को पकड़कर कोतवाली चौक पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन भी तत्काल मौके पर पहुँच गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।3
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- हरदोई जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने मु0अ0सं0 335/26 और धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।1