उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया। शाहजहाँपुर के गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित इसके जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके स्वस्थ रहने को आवश्यक बताया। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि शाहजहाँपुर के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1500 शिक्षक एवं उनके आश्रित इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एस.एस. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बी.के. मौर्य, जनपदीय नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मोहसिन खान, प्रधानाचार्य संजय मौर्य, प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित और जिला समन्वयक राजन प्रजापति सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु अजनवी ने किया।

- शाहजहांपुर जनपद के परशुरामपुरी जलालाबाद स्थित गांव कुंडरी में प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक मकान पर कब्जा कराया गया। कार्रवाई के दौरान थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा दरो बस्त निवासी भगवान सिंह को मकान पर कब्जा कराकर उसमें दरवाजा लगवाया गया और ताले डलवा दिए गए। मौके पर भारी पुलिस तैनात रही और प्रशासनिक टीम ने अपने सामने ही सारा निर्माण कार्य कराया। इस दौरान मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे व रोहित कटियार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, 50 पुलिस जवान और हलके के तमाम लेखपाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, विरोधी पक्ष के बृजेश सिंह अपने अधिवक्ता पुत्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर अवैध रूप से कब्जा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे हाईकोर्ट जाएंगे और इसके बाद वहां से रफू चक्कर हो गए।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया। शाहजहाँपुर के गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित इसके जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके स्वस्थ रहने को आवश्यक बताया। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि शाहजहाँपुर के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1500 शिक्षक एवं उनके आश्रित इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एस.एस. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बी.के. मौर्य, जनपदीय नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मोहसिन खान, प्रधानाचार्य संजय मौर्य, प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित और जिला समन्वयक राजन प्रजापति सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु अजनवी ने किया।1
- शाहजहांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 शिक्षकों को 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के तहत कैशलेस कार्ड वितरित किए। इस योजना की शुरुआत शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के तहत पात्र शिक्षक और उनके आश्रित सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। शाहजहांपुर जिले के करीब 1500 शिक्षक और उनके परिवार इस सुविधा का लाभ उठाएंगे, जिससे अब उन्हें इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी।1
- शाहजहाँपुर के जनता इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें अपनी जांच कराने के लिए सैकड़ों मरीज पहुंचे। इस दौरान शिविर में आए मरीजों की निशुल्क ईसीजी (ECG) और इको (ECO) जांच भी की गई। इस स्वास्थ्य कैंप में बरेली के राम मूर्ति अस्पताल की शाखा 'गुड लाइफ' के डॉक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुश मेहरोत्रा तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ध्रुव गोयल ने मरीजों की जांच की।1
- शाहजहांपुर के शहर कोतवाली चौक क्षेत्र स्थित मोहल्ला मोहम्मद जई में रविवार सुबह एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बच्ची गांधी पार्क में खेलने गई थी। आरोप है कि वहाँ मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी बुजुर्ग को पकड़कर कोतवाली चौक पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन भी तत्काल मौके पर पहुँच गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।3
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत 25 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड दिए गए हैं।1
- शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने गांधी पार्क में खेल रही एक 11 वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के मामले में 63 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 26 जुलाई की सुबह उस समय हुई जब बच्ची पार्क में खेल रही थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और BNS की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1