Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में ईद का उल्लास, गले मिलकर दी मुबारकबाद औरैया में चांद दिखते ही ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और शहर काजी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं प्रशासन की मुस्तैदी के बीच त्योहार शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
दीपांशु सावरन
औरैया में ईद का उल्लास, गले मिलकर दी मुबारकबाद औरैया में चांद दिखते ही ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और शहर काजी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं प्रशासन की मुस्तैदी के बीच त्योहार शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बड़ी खबर इटावा , 👉🏻बैखौफ हुए दबंग शाम 6 बजे दुकान में घुसकर दुकानदार पर किया हमला वीडियो वायरल सीसीटीवी कैमरे में कैद 👉🏻 आपको बता दे की खबर इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम समथर से है जहां कुछ दबंगों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया 👉🏻और दुकानदार सददाम के साथ बैठे रिस्तेदार साडू काशिम पर भी हमला बोल दिया साडू भी घायल 👉🏻और मारपीट करने लगे इसके बाद में दुकानदार की मां घर पर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई 👉🏻जहां पर दबंगों ने दुकानदार की मां पर पर भी जानलेवा हमला बोल दिया 👉🏻 जिससे दुकान दार सददाम कि माँ गंभीर रूप से घायल हो गयीं 👉🏻जिनको तुरंत एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल इटावा में भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा हैं हालत नाजुक बानी हुए हैं दवंग मौक़े से मौक़े फरार हैं2
- बिधूना दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना क्षेत्र स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या आरती के समय मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से गूंज उठा। महिला और पुरुष भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ मां का आवाहन कर आरती में सहभागिता की। मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि के चलते प्रतिदिन भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है, जिससे भक्तों को बिना किसी परेशानी के मां के दर्शन मिल सकें।1
- औरैया में विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा काली माता मंदिर प्रांगण में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने की। गोष्ठी में संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, इसे केवल बचाया जा सकता है। वहीं पूर्व सभासद पंकज मिश्रा ने “जल है तो कल है” का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पानी की बर्बादी रोकने की शपथ ली।2
- Post by Deva nath3
- औरैया। जनपद के थाना दिबियापुर अंतर्गत ग्राम मधवापुर में अज्ञात हिंसक जीव द्वारा भेड़ और बकरियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित पशुपालक से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया और हुए नुकसान की जानकारी ली। मौके पर मौजूद डीएफओ (DFO) ने वन्य जीव के पदचिह्नों और हमले के तरीके पर अपना वक्तव्य दिया। प्रशासन द्वारा पशुपालक को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा2
- हनुमान चालीसा पाठ श्री शीतला मंदिर, औरैया उत्तर प्रदेश1
- Post by दिलीप कुमार3
- औरैया के बिधूना तहसील में 23 मार्च का किसान धरना हुआ निरस्त भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए 23 मार्च को बिधूना तहसील में प्रस्तावित विशाल धरना निरस्त करने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की सम्मानजनक रिहाई और जिला व स्थानीय अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों को लेकर सदैव प्रतिबद्ध है, लेकिन संवाद के जरिए समाधान निकलना अधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आत्ममंथन की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि सभी के दिल में सम्मान की भावना होना जरूरी है।1