रक्षाबंधन पर एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा का जनता के नाम संदेश...... रक्षाबंधन पर एसपी हाथरस की जनपदवासियों से अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक हाथरस ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का संदेश दिया। एसपी ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी लोग सुरक्षित यात्रा करें और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें।
रक्षाबंधन पर एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा का जनता के नाम संदेश...... रक्षाबंधन पर एसपी हाथरस की जनपदवासियों से अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक हाथरस ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का संदेश दिया। एसपी ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी लोग सुरक्षित यात्रा करें और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें।
- खेत में शौच के लिए जा रहे एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला लोका में खेत पर शौच के लिए जा रहे एक युवक नितिन पुत्र नत्थीलाल को रास्ते में सांप ने पैर पैर काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह खेत पर सोच के लिए जा रहा था तभी रास्ते में उसके पैर पर सांप ने काट लिया।1
- सासनी क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सजी कला और संस्कृति की महक सासनी क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सजी कला और संस्कृति की महक सासनी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भाई-बहन के अटूट स्नेह और पवित्र प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का पावन उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र के विद्यालयों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हेवन शैडो स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां नन्हे कलाकारों ने रेशमी धागों, मोतियों और पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों से एक से बढ़कर एक मनमोहक राखियां बनाकर अपनी छिपी हुई रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कनक, वेदीका, साक्षी, दर्शिक, शिरीष, लक्ष्मी, इशिका, शनाया, महिमा, अभय और अनुष्का सहित विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कला का जादू बिखेरा, जिस दौरान प्राचार्या जी ने बच्चों को भारतीय संस्कारों से जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। इसी कड़ी में सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी, हाथरस में प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने अपने गुरुजनों को राखियां बांधकर शुभकामनाएं प्राप्त कीं और डॉक्टर अग्रवाल ने यम-यमुना तथा कृष्ण-द्रौपदी के पवित्र संबंधों का स्मरण कराते हुए इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस गरिमामयी अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार और विनय कुमार सहित समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा, एस बी एस यूनियन स्कूल सासनी में भी डायरेक्टर एवं प्रमुख उद्योगपति डॉ विकास सिंह के कर-कमलों द्वारा राखी मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं का सफल शुभारंभ किया गया, जिसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के बच्चों ने सुंदर राखियां बनाईं और छठी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस रोमांचक मुकाबले में सारिका श्रीवास्तव, लावण्या दिवाकर, टिया, प्रांशी और चारु ने मेहंदी प्रतियोगिता में तथा लक्ष्मी, रिषित और लक्ष्य वार्ष्णेय ने राखी मेकिंग में अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए, जिन्हें प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने ज्ञान को बहुउद्देशीय बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी विद्यालयों में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इन सांस्कृतिक आयोजनों का भव्य समापन किया गया।1
- अलीगढ़ ढकेल लगाने से मना करने पर क्या बोले ढकेल वाले....1
- Post by Nishant Kumar1
- मंत्री ने DM को 17 बार फोन किया, एक बार भी नहीं उठा फोन! एटा में बेबी रानी मौर्य भड़कीं, बुके लेने से भी किया इनकार एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और जिलाधिकारी अरविंद सिंह के बीच कथित तौर पर फोन कॉल को लेकर विवाद सामने आया। मंत्री ने मंच से कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए डीएम को 17 बार फोन किया, लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं हुई और न ही कॉल बैक किया गया। मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक मंत्री का फोन नहीं उठाया जा रहा है तो आम जनता की शिकायतों का क्या हाल होता होगा? उन्होंने इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात भी कही। मामला यहीं नहीं रुका। कार्यक्रम के दौरान जब डीएम अरविंद सिंह ने मंत्री को बुके देने की कोशिश की तो बेबी रानी मौर्य ने बुके लेने से इनकार कर दिया। इसके अलावा मंत्री ने कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और स्वागत की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, 17 कॉल रिसीव न किए जाने की बात मंत्री के आरोप/बयान के आधार पर सामने आई है; डीएम की ओर से इस पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है। वीडियो में देखिए—मंत्री ने डीएम के सामने क्या-क्या कहा? #Etah #EtahNews #एटा #UttarPradesh #UPNews #BabyRaniMaurya #बेबीराानीमौर्य #UPPolitics #YogiAdityanath #BJP #BreakingNews #LatestNews #ViralVideo #ViralNews #UttarPradeshNews1
- जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में दिखी अनोखी झांकी, भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब! अलीगंज में निकले जुलूस में भारत के नक्शे के स्वरूप वाली झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, लेकिन उसमें जम्मू-कश्मीर का हिस्सा काटे जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए।1
- नया नगला में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक, 29 अगस्त को कासगंज में लव-कुश जन्मोत्सव में शामिल होने का आह्वान नया नगला में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक, 29 अगस्त को कासगंज में लव-कुश जन्मोत्सव में शामिल होने का आह्वान ग्राम नया नगला में आज गुरुवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में एक सामाजिक संवाद और बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों के बीच महासभा के विचारों, उद्देश्यों और कार्यशैली को विस्तार से साझा किया गया, साथ ही समाज की एकता, संगठन और आपसी जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के दौरान सभी सम्मानित समाजबंधुओं से आगामी 29 अगस्त 2026, शनिवार को कासगंज में आयोजित होने वाले भगवान श्री लव-कुश महाराज के जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता का संदेश जाता है। यह जानकारी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के हाथरस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा द्वारा दी गई।1
- राठ में मूसलाधार बारिश से नगर पालिका परिषद के विकास के दावों की खुली पोल! पानी से लबालब खुले नाले में पलटा रिक्शा, विकास के दावे हुए जलमग्न, विकास के दावे पानी में डूबे! राठ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, लोग परेशान दम तोड़ रहे दो पहिया वाहन, सड़कों, तहसील, ब्लॉक, सीएचसी, सीओ ऑफिस, अतरौलिया, औड़ेरा रोड़, चरखारी रोड पर पानी ही पानी, सालों से जलनिकासी व्यवस्था न होने से जिम्मेदारों पर उठे सवाल, नगर पालिका परिषद राठ की बड़ी लापरवाही के आरोप, खुले नाले और बेहाल यातायात, लोगो के लिए बारिश बनी आफत, राठ की सड़कें बनीं तालाब, खुले नाले बने हादसे का सबब, नगर पालिका के इंतजाम कटघरे में जल निकासी के लिए राठ नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए प्रयास रहे विफल।1
- सीढ़ी से गिरकर एक युवक का फटा सिर, गंभीर हालत में लाया गया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना में सीढ़ी से गिरकर एक युवक शादाब खान पुत्र शरीफ का सिर फट गया और युवक के सिर में से खून पानी की तरह बहने लगा। युवक को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1