Shuru
Apke Nagar Ki App…
जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में दिखी अनोखी झांकी, भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब! अलीगंज में निकले जुलूस में भारत के नक्शे के स्वरूप वाली झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, लेकिन उसमें जम्मू-कश्मीर का हिस्सा काटे जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए।
JURM KA PARDAAPHAASH
जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में दिखी अनोखी झांकी, भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब! अलीगंज में निकले जुलूस में भारत के नक्शे के स्वरूप वाली झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, लेकिन उसमें जम्मू-कश्मीर का हिस्सा काटे जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में दिखी अनोखी झांकी, भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब! अलीगंज में निकले जुलूस में भारत के नक्शे के स्वरूप वाली झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, लेकिन उसमें जम्मू-कश्मीर का हिस्सा काटे जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए।1
- एटा बिग ब्रेकिंग.... नलकूपों की रखवाली में जुटे किसान, रातभर गांवों में पुलिस का पहरा एटा के जलेसर और सकरौली थाना क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद किसानों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात 9 बजे से किसानों ने नलकूपों की रखवाली के लिए पहरा शुरू कर दिया। वहीं सकरौली कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर गांवों में पुलिस बल तैनात किया। कोतवाल ने खुद पुलिस बल के साथ रातभर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस टीम द्वारा सायरन बजाकर गांवों में गश्त की गई। सकरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से वे परेशान हैं। और अब अपने नलकूपों की सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि नलकूपों से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक ऑटो में युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला यूपी के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हरियाणा के गुरुग्राम से रक्षा बंधन का पर्व मनाने के लिए घर लौट रही युवती की हत्या कर शिकोहाबाद में फेंक दिया गया। शव गुरुवार 27 अगस्त 2026 को शिकोहाबाद क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर एक युवक सहित अन्य अज्ञात युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुतुबपुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश सिंह की 21 वर्षीय बेटी आरती गुरुग्राम में नौकरी करती थी। वह रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए 26 अगस्त की रात अपने गांव लौट रही थी। परिजनों की रात करीब आठ बजे आरती से फोन पर बात हुई थी। Updated News-27/अगस्त/26-AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- इस वीडियो को आप लोग जरूर ध्यान दें यह ग्राम गधनपुर का वीडियो है1
- सरकारी स्कूलों में बदहाल व्यवस्था पर ADHR ने DM को सौंपा ज्ञापन, कहा - गरीब का बच्चा भी सम्मानजनक शिक्षा का हकदार हाथरस। जनपद के सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR), हाथरस द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स के नाम संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी अर्चना शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालयों की बुनियादी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शिक्षा केवल प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं, फर्नीचर, बिजली-पंखे, खेल सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक तथा पौष्टिक भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है। ADHR ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 21-क, 39(फ) एवं 45 का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा, गरिमा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। संगठन ने चिंता जताई कि जनपद के कुछ सरकारी विद्यालयों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें आती रहती हैं। *ADHR की प्रमुख मांगें:* 1. सभी सरकारी विद्यालयों का व्यापक स्थलीय सर्वेक्षण और तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। 2. स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, जर्जर भवनों की मरम्मत, पर्याप्त डेस्क-बेंच की व्यवस्था हो। 3. खेल मैदान सुरक्षित हों, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हो और छात्र-शिक्षक अनुपात मानक के अनुरूप हो। 4. गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, समय से ड्रेस, जूते-मोजे, पुस्तकें, बैग उपलब्ध कराए जाएं। 5. सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, नियमित सफाई, जल निकासी व मच्छर रोकथाम की व्यवस्था हो। 6. छात्राओं के लिए विशेष स्वच्छता व सुरक्षा सुविधाएं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप की व्यवस्था हो। संगठन ने प्रत्येक विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की विद्यालयवार सार्वजनिक रिपोर्ट तैयार करने, अभिभावकों की शिकायतों के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाने और किसी भी बच्चे के साथ जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न होने देने की मांग की। *राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा -* "किसी बच्चे को केवल इसलिए असुविधाजनक, असुरक्षित अथवा गरिमाहीन वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह सरकारी विद्यालय में पढ़ता है। जनपद का कोई भी विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।" ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, उद्धव कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।3
- नेपाल बाढ़ में फंसे लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी नेपाल बाढ़ में फंसे लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नेपाली सेना के अनुसार, आज सुबह से कई रेस्क्यू उड़ानें संचालित की गई हैं और हेलीकॉप्टर लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। रसुवा के तिमुरे क्षेत्र में नेपाली सेना ने 95 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 21 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। खराब मौसम और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण कई इलाकों में जमीनी राहत पहुंचाना मुश्किल बना हुआ है, इसलिए हवाई बचाव अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रशासन ने बताया है कि हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में बीमार, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि राहत एवं बचाव दल लगातार खोज अभियान चला रहे हैं। #NepalFlood #NepalFloods #HelicopterRescue #NepalNews #RescueOperation #FloodUpdate #BreakingNews2
- राठ में मूसलाधार बारिश से नगर पालिका परिषद के विकास के दावों की खुली पोल! पानी से लबालब खुले नाले में पलटा रिक्शा, विकास के दावे हुए जलमग्न, विकास के दावे पानी में डूबे! राठ में मूसलाधार बारिश से जलभराव, लोग परेशान दम तोड़ रहे दो पहिया वाहन, सड़कों, तहसील, ब्लॉक, सीएचसी, सीओ ऑफिस, अतरौलिया, औड़ेरा रोड़, चरखारी रोड पर पानी ही पानी, सालों से जलनिकासी व्यवस्था न होने से जिम्मेदारों पर उठे सवाल, नगर पालिका परिषद राठ की बड़ी लापरवाही के आरोप, खुले नाले और बेहाल यातायात, लोगो के लिए बारिश बनी आफत, राठ की सड़कें बनीं तालाब, खुले नाले बने हादसे का सबब, नगर पालिका के इंतजाम कटघरे में जल निकासी के लिए राठ नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए प्रयास रहे विफल।1
- परीक्षा देने जा रही छात्र की सड़क हादसे में मौत पिता घायल* *बाइक सवार पिता-पुत्री को डंपर ने मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता घायल* वाराणसी थाना चौबेपुर क्षेत्र के सुंगुलपुर अंडरपास पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को बगल से टक्कर मारी, जिससे बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जाँच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका जोया खां (उम्र 21, अविवाहित, पुत्री आलम खां) अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर चौबेपुर की ओर से भगतुआ चौराहे की तरफ जा रहा था। सुगुलपुर अंडरपास पर दोनों वाहनों की बगल-सामने इतनी भीषण टक्कर हुई कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी नरपतपुर सीएससी पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने पिता का प्राथमिक इलाज शुरू किया, जबकि पुत्री जोया खां को जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही मृतिका के अन्य परिजन अस्पताल पहुँचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय और डंपर चालक की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। मृतिका का पता चुप्पेपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी बताया गया है। घायल पिता की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1