logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीसी सखियो ने अपनी समस्याओं को लेकर घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय को सौपा ज्ञापन

5 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बीसी सखियो ने अपनी समस्याओं को लेकर घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय को सौपा ज्ञापन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 2026 April ke mahine mein 23 tarikh ko Sham 4:00 baje aap log ka result aane wala hai prayagraj se office se
    1
    2026 April ke mahine mein 23 tarikh ko Sham 4:00 baje aap log ka result aane wala hai prayagraj se office se
    user_Suraj Bhai gzp
    Suraj Bhai gzp
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने शहर के राघव नगर स्थित गगन रेस्तरा मे पत्रकार बंधुओ से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा यह झूठ प्रचारित कर रही है की लोक सभा में महिला आरक्षण बिल गिरा है जबकि वास्तविकता यह है कि लोकसभा के मत विभाजन में 131वां संविधान विधेयक गिरा है जो परिसीमन से संबंधित था। देश जानता है कि विगत वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ जिसमें सपा और कांग्रेस का सहयोग रहा। जो अब अधिनियम बन चुका है। सपा पूरी तरह से महिला आरक्षण के पक्ष में है, वह केवल महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के खिलाफ है। भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराना चाह रही थी, जो संविधान के भावना के सर्वथा विपरीत है। भाजपा की मंशा पूर्वोत्तर एवं दक्षिण के राज्यों का प्रतिनिधित्व कम करने का षड्यंत्र कर रही थी और उत्तर भारत के राज्यों की संख्या बढ़ाने के फिराक में थी, जिससे वह सत्ता में बराबर बनी रह सके। भाजपा के इस षड्यंत्र को इंडिया गठबंधन ने विफल कर दिया। भाजपा को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक गिर जाने के बाद सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक हक नहीं है। भाजपा सरकार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।
    1
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने शहर के राघव नगर स्थित गगन रेस्तरा मे पत्रकार बंधुओ से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा यह झूठ प्रचारित कर रही है की लोक सभा में महिला आरक्षण बिल गिरा है जबकि वास्तविकता यह है कि लोकसभा के मत विभाजन में 131वां संविधान विधेयक गिरा है जो परिसीमन से संबंधित था। देश जानता है कि विगत वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ जिसमें सपा और कांग्रेस का सहयोग रहा। जो अब अधिनियम बन चुका है। सपा पूरी तरह से महिला आरक्षण के पक्ष में है, वह केवल महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के खिलाफ है। भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराना चाह रही थी, जो संविधान के भावना के सर्वथा विपरीत है। भाजपा की मंशा पूर्वोत्तर एवं दक्षिण के राज्यों का प्रतिनिधित्व कम करने का षड्यंत्र कर रही थी और उत्तर भारत के राज्यों की संख्या बढ़ाने के फिराक में थी, जिससे वह सत्ता में बराबर बनी रह सके। भाजपा के इस षड्यंत्र को इंडिया गठबंधन ने विफल कर दिया। भाजपा को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक गिर जाने के बाद सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक हक नहीं है। भाजपा सरकार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनियर में तालाब से मोटार मिला, कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही दिनांक 21.04.2026 को समय 17.00 बजे थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंगापुर में तालाब से कुछ लड़के मछली/मिट्टी निकाल रहे थे कि उनके हाथ में मोटार मिला है, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पहुंचकर सुरक्षा मुख्यालय को पत्राचार करने पर बम डिस्पोजल टीम द्वारा नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट
    1
    मनियर में तालाब से मोटार मिला, कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही 
दिनांक 21.04.2026 को समय 17.00 बजे थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंगापुर में तालाब से कुछ लड़के मछली/मिट्टी निकाल रहे थे कि उनके हाथ में मोटार मिला है, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पहुंचकर सुरक्षा मुख्यालय को पत्राचार करने पर बम डिस्पोजल टीम द्वारा नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया  दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    4 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Ghazipur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Preeti
    1
    Post by Preeti
    user_Preeti
    Preeti
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 👉 दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया… 👉 घोड़हरा गांव में पसरा मातम… 👉 बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह… 👉 जनाड़ी ईंट भट्ठे के पास हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा… 👉 जिसने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी… 👉 इस हादसे में घोड़हरा गांव निवासी… 👉 28 वर्षीय राजूराम की मौत हो गई… 👉 जबकि उनके साथी प्रदीप राम… 👉 गंभीर रूप से घायल हैं… 👉 सुबह रोज़ी-रोटी की तलाश में निकले राजूराम को… 👉 क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी होगा… 👉 वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से बलिया जा रहे थे… 👉 तभी जनाड़ी के पास… 👉 तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी… 👉 टक्कर इतनी भीषण थी कि… 👉 दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे… 👉 स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की… 👉 और दोनों को अस्पताल पहुंचाया… 👉 हालत गंभीर होने पर… 👉 राजूराम को वाराणसी रेफर किया गया… 👉 लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं… 👉 मौत की खबर जैसे ही घोड़हरा गांव पहुंची… 👉 पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया… 👉 उधर प्रदीप राम… 👉 अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं… 👉 परिजनों का आरोप है… 👉 कि समय पर सही इलाज मिलता… 👉 तो शायद जान बच सकती थी… 👉 गांव में हर आंख नम है… 👉 और हर दिल में एक ही सवाल… 👉 आखिर कब थमेगा ये दर्द…?
    1
    👉 दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया…
👉 घोड़हरा गांव में पसरा मातम…
👉 बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह…
👉 जनाड़ी ईंट भट्ठे के पास हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा…
👉 जिसने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी…
👉 इस हादसे में घोड़हरा गांव निवासी…
👉 28 वर्षीय राजूराम की मौत हो गई…
👉 जबकि उनके साथी प्रदीप राम…
👉 गंभीर रूप से घायल हैं…
👉 सुबह रोज़ी-रोटी की तलाश में निकले राजूराम को…
👉 क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी होगा…
👉 वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से बलिया जा रहे थे…
👉 तभी जनाड़ी के पास…
👉 तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी…
👉 टक्कर इतनी भीषण थी कि…
👉 दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे…
👉 स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की…
👉 और दोनों को अस्पताल पहुंचाया…
👉 हालत गंभीर होने पर…
👉 राजूराम को वाराणसी रेफर किया गया…
👉 लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं…
👉 मौत की खबर जैसे ही घोड़हरा गांव पहुंची…
👉 पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया…
👉 उधर प्रदीप राम…
👉 अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं…
👉 परिजनों का आरोप है…
👉 कि समय पर सही इलाज मिलता…
👉 तो शायद जान बच सकती थी…
👉 गांव में हर आंख नम है…
👉 और हर दिल में एक ही सवाल…
👉 आखिर कब थमेगा ये दर्द…?
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को जनपद मऊ के सनबीम स्कूल में छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण) के दृष्टिगत किया गया जागरुक। इस दौरान छात्राओ को आत्मरक्षा, साईबर सुरक्षा, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों के संबंध में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने आदि के संबंध में जागरुक किया गया ।
    4
    मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को जनपद मऊ के सनबीम स्कूल में छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण) के दृष्टिगत किया गया जागरुक। इस दौरान छात्राओ को आत्मरक्षा, साईबर सुरक्षा, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों के संबंध में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने आदि के संबंध में जागरुक किया गया ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Preeti
    3
    Post by Preeti
    user_Preeti
    Preeti
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने हंसी-खुशी के माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में करीब 40 फीट पीछे की तरफ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई। वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।
    4
    महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार  और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने  हंसी-खुशी के  माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में  करीब 40 फीट पीछे की तरफ  सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई।  वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक  फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के  भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में  सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची।  खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।
    user_AZAZ AHMAD
    AZAZ AHMAD
    पत्रकार घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.