Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनियर में तालाब से मोटार मिला, कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही दिनांक 21.04.2026 को समय 17.00 बजे थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंगापुर में तालाब से कुछ लड़के मछली/मिट्टी निकाल रहे थे कि उनके हाथ में मोटार मिला है, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पहुंचकर सुरक्षा मुख्यालय को पत्राचार करने पर बम डिस्पोजल टीम द्वारा नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट
गंगा 24 ख़बर
मनियर में तालाब से मोटार मिला, कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही दिनांक 21.04.2026 को समय 17.00 बजे थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंगापुर में तालाब से कुछ लड़के मछली/मिट्टी निकाल रहे थे कि उनके हाथ में मोटार मिला है, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पहुंचकर सुरक्षा मुख्यालय को पत्राचार करने पर बम डिस्पोजल टीम द्वारा नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट
More news from Ballia and nearby areas
- मनियर में तालाब से मोटार मिला, कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही दिनांक 21.04.2026 को समय 17.00 बजे थाना मनियर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंगापुर में तालाब से कुछ लड़के मछली/मिट्टी निकाल रहे थे कि उनके हाथ में मोटार मिला है, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पहुंचकर सुरक्षा मुख्यालय को पत्राचार करने पर बम डिस्पोजल टीम द्वारा नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट1
- बलिया जिला में सहतवार, बांसडीह, बलिया शहर में पेट्रोल और डीजल की हुई समस्या कही कही तो पेट्रोल पंप भी बंद हो चुके हैं, जिससे गाड़ी चालक और किसानों को हो रही है परेशानी कही कही अधिक मूल्य पर मिला रहा है ईंधन अभी LPG की समस्या खत्म नहीं हुई की अगली परेशानी चालू हो गई1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी ईंट भट्ठे के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्राम घोड़हरा निवासी 28 वर्षीय राजूराम और 30 वर्षीय प्रदीप राम मोटरसाइकिल से बलिया जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरा चालक फरार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से राजूराम को वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रदीप का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।1
- बलिया: भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और धार्मिक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता और धर्म के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।1
- Post by RISHI RAI1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 22.04.2026 को थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 आकांक्षा यादव, आरक्षी सुशील कुमार यादव व महिला आरक्षी प्रतीक यादव द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र, कोतवाली पर आयी हुई महिलाओं/छात्राओं/बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सत्यप्रकाश यादव, आरक्षी राजेश कुमार व महिला आरक्षी गायत्री मिश्रा द्वारा थानाक्षेत्र में तथा थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम महिला आरक्षी रागिनी मौर्य व महिला आरक्षी कंचन यादव द्वारा कस्बा रुद्रपुर में महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।3
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके एक भाषण के अंश पर चर्चा शुरू हो गई है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।" यह बयान चर्चा का विषय इसलिए बना है क्योंकि इतिहास के अनुसार, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का प्रसिद्ध नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजस्वी विचारों, 'उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको' के आह्वान और 'विश्व बंधुत्व' के संदेश के लिए जाने जाते हैं। #YogiAdityanath #SwamiVivekananda #SubhashChandraBose #ViralVideo #UPPolitics #HistoryCorrection #TrendingNews1