Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devendra Nagra
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- follow and support gyes1
- Post by Devendra Nagra2
- बुधवार 25/ फरवरी/2026* * भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567**1
- Post by Banwari katariya1
- Post by Bdaram rana4
- सेस्टोबॉल में झाड़मऊं के सोहेल मंसूरी ने दिखाया दम, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। झाड़मऊं (मध्यप्रदेश) के होनहार खिलाड़ी सोहेल मंसूरी पिता मुमताज मंसूरी ने अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। दुबई के शारजाह में 12 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित ,अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में सोहेल मंसूरी का भारतीय टीम में चयन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया।रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में सोहेल मंसूरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोहेल की इस उपलब्धि से पूरे झाड़मऊं गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों और मिठाई, बांटकर खुशी जाहिर की तथा सोहेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल झाड़मऊं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।1
- सारंगपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रक चालक से 11 टन लोहे से भरा ट्रक एवं ट्रक लूट करने वाले आरोपीयो को महज 48 घण्टे मे गिरफ्तार कर लूट का किया पर्दाफाश रिपोर्टर सुमित सेन थाना सारंगपुर जिला राजगढ • मथुरा के ट्रक चालक से 11 टन लोहे से भरा ट्रक एवं ट्रक लूट करने वाले आरोपीयो को महज 48 घण्टे मे गिरफ्तार कर लूट का किया पर्दाफाश • 11 टन लोहा( नट बोल्ट) कीमती 12 लाख ,छः चका ट्रक कीमती 25 लाख ,एक मो.सा. कीमती 80 हजार कुल 37 लाख 80 हजार का मशरूका जप्त महज 48 घण्टे मे केस सॉल्व कर आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे सारंगपुर से मथुरा तक 140 सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले एंव टोल प्लाजा चेक किये गये । राजगढ़ जिले में चोरों एवं ठगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे तथा एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना सारंगपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 11 टन लोहे के बोल्ट कीमती 12 लाख एंव 06 चका ट्रक कीमती 25 लाख एंव एक मो.सा. कीमती 80000/- रूपये जप्त । --- घटना का विवरण दिनांक 20.02.2026 को को फरियादी रामबीर जाट द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.02.26 को मेरी गाडी HR 69 F 4093 टाटा कंपनी का ट्रक रोड लाईन्स के माध्यम से भारत इंजीनियरिंग झंझर से सामान लोड कर नासिक के लिये राना हुई थी । गाडी के ड्रायवर राजेश ने फोन कर बताया की मेरे घऱ मथुरा मे कोई समस्या आ गई है जिसके कारण उसने ड्रायवर टीनू शर्मा निवासी बडोन रायमत मथुरा को गाडी जिम्मे की है जो सही समय पर गाडी नासिक पहुंच जायेगी। जब गाडी के ड्रायवर टीनू शर्मा को गाडी मालिक ने फोन किया तो ड्रायवर द्वारा फोन नही उठाया गया तभी गाडी मालिक को शंका हुई तो उसने गाडी की जीपीएस लोकेशन चेक किया तो गाडी सारंगपुर कृषि उपज मंडी मे खडी पाई गई । दिनांक 19.02.2026 को गाडी मालिक रामबीर जाट अपने पहले स्थाई ड्रायवर राजेश जाट को साथ मे लेकर सारंगपुर पहुंचा तो देखा की गाडी कृषि उपज मंडी मे खडी हुई है जिसमे सामान चेक किया तो गाडी खाली थी गाडी मे माल की बिल्टी भी नही थी । ट्रक ड्रायवर टीनू शर्मा की काफी तलाश कि गई परंतु टीनू शर्मा का फोन बंद आ रहा एंव कोई पता नही चलने पर गाडी मालिक को विश्वास हो गया की कहीं ट्रक ड्रायवर टीन शर्मा ने ही अमानत मे खयानत कर माल को खुर्द बुर्द किया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। माल की पतारसी हेतु त्वरित एक विशेष टीम का गठन कर ट्रक ड्रायवर टीन शर्मा को ढूंढ निकाल जिसे पुछताछ कि गई जिसने बताया की मै सारंगपुर बायपास पर ट्रक को रोका था तभी दो व्यक्ति मोटर साईकल पर आये और मुझे डरा धमका कर मेरे साथ मारपीट कर मेरा मोबाईल ,ट्रक एंव उसके कागजात को छीन कर ले गये । सारंगपुर बायपास एंव कृषि उपज मंडी से लेकर घटना स्थल सारंगपुर बायपास से मक्सी टोल के आगे तक बाद मे टीनू की तलाश मे मथुरा तक के सीसीटीव्ही कैमरे खांगोले गये जिससे स्पष्ट हो गया की दो अज्ञातआरोपी द्वारा ट्रक ड्रायवर को डरा धमका कर उसके साथ मारपीट कर ट्रक को छीन ले गये है । घटना की गंभीरता को देखते हुये तथा टीनू शर्मा के साथ कोई अनहोनी होने की शंका के चलते मामले मे तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज के आधार पर मोटर साईकल पर जा रहे दो युवको की तलाश कि गई जो आरोपी जितेन्द्र राठौर निवासी ग्राम सुल्तानिया थाना पचोर को हिरासत मे लेकर सघन पुछताछ की गई जिससे मामला खुल गया एंव एक अन्य साथी अभिषेक शर्मा के साथ मशरूका जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। --- गिरफ्तारी एवं बरामदगी तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज के आधार पर आरोपी 1. अभिषेक पिता संजय मिश्रा उम्र 28 साल निवासी मूसाखेडी इंदौर 2. जितेन्द्र पिता बालाप्रसाद राठौर उम्र 31 साल निवासी सुल्तानिया थाना पचोर जिला राजगढ • आरोपी की निशानदेही पर लूट किये गये 11 टन लोहा( नट बोल्ट) कीमती 12 लाख ,छः चका ट्रक कीमती 25 लाख एंव घटना मे प्रय़ुक्त एक मो.सा. कीमती 80 हजार कुल 37 लाख 80 हजार का मशरूका बरामद किया गया — टीम का सराहनीय योगदान निरीक्षक आकांक्षा हाडा – थाना प्रभारी, सारंगपुर उपनिरीक्षक अमित त्यागी सउनि आनंदीलाल भिलाला आरक्षक अतुल मोर्य आरक्षक बनवारी गुर्जर आरक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी आरक्षक मुकेश भिलाला आर 225 नरेन्द्र धाकड सायबर सेल राजगढ टीम सारंगपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की घटना के विरूद्ध पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित किया, युवाओं ने दिखाया उत्साह, शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया। छापीहेड़ा वैश्य समाज ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और मानवता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासम्मेलन म.प्र. की जिला इकाई राजगढ़ के छापीहेड़ा के नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल गुप्ता,संदीप सेठिया,द्वारका गांधी,पचोर वैश्य जिला महिला संगठन की कार्यकारिणी सदस्य पूजा सेठिया,ललिता मित्तल,हेमा सेठिया,विनीता सेठिया ओर श्रीमति मोना सुस्तानी सहित नगर के विद्धुत मण्डल अधिकारी योगेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर प्रारम्भ किया गया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। दानदाताओं का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच के बाद ही सुरक्षित रूप से रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहित गुप्ता,सुदर्शन शर्मा. सहित स्वास्थ्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रहित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वैश्यजन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।1