सीएमओ ने सीएचसी भमोरा का किया औचक निरीक्षण, होली पर सतर्कता के दिए निर्देश आंवला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विश्राम सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भमोरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने विशेष रूप से होली पर प्रयोग किए जाने वाले रंगों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक एवं केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से त्वचा, आंखों और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए लोगों को प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही उपयोग करना चाहिए। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। साफ-सफाई, दवा वितरण कक्ष, वार्ड एवं इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली गई। इस अवसर पर डॉ. राहुल यादव, फार्मासिस्ट उबेद अंसारी, वार्ड बॉय राजपाल, स्वच्छता कर्मी गुलशन तथा स्टाफ नर्स सुजियाना नाहिदा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा चिकित्साधीक्षक डॉ.विवेक कुमार1
- स्थान: अहमदाबाद, गुजरात ये ईरान के खामेनेई हैं, जिन्हें अमेरिका 🇺🇲 और इज़राइल 🇮🇱 ने 72 कुंवारी कन्याओं के पास भेजा था, और अब मैं इनकी तस्वीर जलाकर 72 कुंवारी कन्याओं के पास भेजूंगा। इज़राइल समर्थित 🇮🇳 हिंदुत्व कार्यकर्ता विशाल गोयल ने अली खामेनेई की तस्वीर जलाकर उन्हें अपशब्द कहे। #ईरान1
- Post by Jaggi Vilogs1
- Post by Islam islam1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- Post by Firoz Idrisi1
- यूपी में मिशन मोड में स्किल डेवलपमेंट, संस्थानों को सेक्टरवार लक्ष्य आवंटित1
- Post by Islam islam1