मझगई पुलिस का अवैध शराब के ठिकानों पर धावा, हजारों लीटर लहन किया नष्ट लखीमपुर मझगई -खीरी ।जनपद में अवैध कच्ची शराब व नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंछी फॉर्म और खाले पूरवा क्षेत्रों में छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में बनी हुई कच्ची शराब बरामद की, बल्कि शराब बनाने के उद्देश्य से गुपचुप तरीके से तैयार किया गया हजारों लीटर लहन भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पंछी फॉर्म और बेला कला के संदिग्ध जंगलों व ठिकानों को घेर लिया। मौके पर पुलिस को शराब बनाने की धधकती भट्टियां और भारी मात्रा में लहन मिला। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब को जब्त कर लिया और लहन को जमीन में बहाकर नष्ट कर दिया।थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे और जो भी व्यक्ति अवैध धंधों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा था। इस कार्रवाई में मझगई थाने के हेड कांस्टेबल रोबिन सिंह दीवान मुकेश कुमार वा भारी पुलिस बल शामिल रहा।

- पलिया-कलां खीरी।पलिया पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कृष्णानगर निवासी राजेश सिंह को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी का एक गैस सिलेंडर और एक कीमती बैट्रा बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पलिया व भीरा थाने में चोरी व शस्त्र अधिनियम जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- निघासन-खीरी।तहसील क्षेत्र के मुड़ाबुजुर्ग ग्राम पंचायत के कामता नगर में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहाँ के युवा समाजसेवी रामाशंकर निषाद ने अपने निजी खर्च से 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रामाशंकर ने समाज के सामने सादगी और सेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया है।आयोजित समारोह में रामाशंकर निषाद द्वारा न केवल विवाह की रस्में पूरी कराई गईं, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार भी दिए गए। दहेज के रूप में प्रत्येक कन्या को एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, बेड, अलमारी और बक्सा देकर विदा किया गया। इस पुनीत कार्य में नंदकिशोर आर्या, जितेंद्र राज और श्रवण सिंह ने सहयोगी के रूप में रामाशंकर निषाद का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।रामाशंकर ने बताया कि वे गरीब बेटियों की मदद कर आत्मिक शांति महसूस करते हैं। उनके इस नेक कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक किसान पुत्र द्वारा अपनी मेहनत की कमाई से 11 शादियां कराना और सहयोगियों का इस प्रकार साथ मिलना समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी है।1
- Post by Sanjay Kumar1
- लखीमपुर मझगई -खीरी ।जनपद में अवैध कच्ची शराब व नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंछी फॉर्म और खाले पूरवा क्षेत्रों में छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में बनी हुई कच्ची शराब बरामद की, बल्कि शराब बनाने के उद्देश्य से गुपचुप तरीके से तैयार किया गया हजारों लीटर लहन भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पंछी फॉर्म और बेला कला के संदिग्ध जंगलों व ठिकानों को घेर लिया। मौके पर पुलिस को शराब बनाने की धधकती भट्टियां और भारी मात्रा में लहन मिला। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब को जब्त कर लिया और लहन को जमीन में बहाकर नष्ट कर दिया।थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे और जो भी व्यक्ति अवैध धंधों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा था। इस कार्रवाई में मझगई थाने के हेड कांस्टेबल रोबिन सिंह दीवान मुकेश कुमार वा भारी पुलिस बल शामिल रहा।1
- Post by Mandeep Singh1
- लखनऊ: बीजेपी की महिला जन आक्रोश रैली। सीएम आवास से विधान भवन तक निकली पदयात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदयात्रा में लिया हिस्सा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी हुए शामिल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में रहे मौजूद। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत सभी मंत्री रहे उपस्थित। बड़ी संख्या में महिलाओं की रही भागीदारी। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में बीजेपी की रैली आयोजित।1
- बड़ी खबर लखीमपुर खीरी। अभी अभी लखीमपुर खीरी मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेदुई पतियां के गांव मुन्नापुरवा में लगी भीषण आग।।। कई घर जल कर हुए खाक। हवाएं तेज होने के कारण आग पर काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है ।1
- Post by Sanjay Kumar1