Shuru
Apke Nagar Ki App…
अड़बर गांव में गाड़ी की दो बैटरियां चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी नूंह जिले के गांव अड़बर में पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से अज्ञात चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित मोहम्मद वाहिद ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और आम लोगों से वीडियो के आधार पर चोर की पहचान कराने की अपील की है।
Mk
अड़बर गांव में गाड़ी की दो बैटरियां चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी नूंह जिले के गांव अड़बर में पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से अज्ञात चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित मोहम्मद वाहिद ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और आम लोगों से वीडियो के आधार पर चोर की पहचान कराने की अपील की है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- गांव रावली में मीट फैक्ट्री का ग्रामीणों ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नूंह जिले के रावली गांव में संचालित मीट फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। समाजसेवी सद्दाम हुसैन ने आज शुक्रवार 11 बजे बताया कि फैक्ट्री से उठने वाली बदबू, प्रदूषण और धुएं से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने एडीसी ज्योति को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। एडीसी ने आश्वासन दिया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग हर महीने चार बार निरीक्षण करेगा और नियमों के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- रिश्वत मामले में 18 महीने बाद शिकायतकर्ता जुबेर अहमद गिरफ्तार, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई सरपंच, ग्राम सचिव और एसडीएम स्टेनो पहले ही जा चुके हैं जेल; सरपंच ने खुद को झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया था आरोप फिरोजपुर झिरका एसडीएम कार्यालय से जुड़े चर्चित रिश्वत मामले में करीब 18 महीने बाद नया मोड़ सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की टीम ने मामले के शिकायतकर्ता जुबेर अहमद को गिरफ्तार किया है। जुबेर अहमद उस समय फिरोजपुर झिरका एसडीएम कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मामला 6 फरवरी 2025 का है। उस दिन नगीना खंड एवं विकास कार्यालय में कार्यरत ग्राम सचिव हसीन को एसीबी गुरुग्राम की टीम ने तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता जुबेर अहमद की ओर से आरोप लगाया गया था कि करहेड़ा गांव के सरपंच रामपाल की आठवीं कक्षा की मार्कशीट से संबंधित जांच एसडीएम कार्यालय में चल रही थी। जांच को अपने पक्ष में करवाने के लिए सरपंच की ग्राम सचिव हसीन से बातचीत हुई थी। आरोप के अनुसार, हसीन ने जांच को सरपंच के पक्ष में करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही और इसके एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए हसीन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सरपंच और एसडीएम कार्यालय के स्टेनो भी बने आरोपी एसीबी की पूछताछ और जांच के दौरान सरपंच रामपाल तथा एसडीएम कार्यालय में कार्यरत स्टेनो प्रदीप को भी मामले में आरोपी बनाया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, सरपंच रामपाल ने जांच अपने पक्ष में करवाने के लिए जुबेर अहमद के माध्यम से पैसे दिए थे और वही रकम ग्राम सचिव हसीन तक पहुंचाई गई थी। जांच के दौरान ग्राम सचिव हसीन के मोबाइल फोन से स्टेनो प्रदीप के साथ बातचीत के साक्ष्य मिलने की बात भी सामने आई। मामले में सरपंच रामपाल और स्टेनो प्रदीप ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद 15 सितंबर 2025 को स्टेनो प्रदीप ने अदालत में सरेंडर किया, जबकि 13 अक्टूबर 2025 को एसीबी की टीम ने सरपंच रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। सरपंच ने हाईकोर्ट में दी चुनौती सरपंच रामपाल की ओर से अधिवक्ता तालीम हुसैन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई को चुनौती दी। अधिवक्ता के अनुसार, सरपंच का आरोप था कि कंप्यूटर ऑपरेटर जुबेर अहमद ने उन्हें डराया-धमकाया और उनकी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच में गंभीर रूप से फंसाने की बात कही। अधिवक्ता के मुताबिक, सरपंच ने आरोप लगाया कि जांच को अपने पक्ष में करवाने के लिए जुबेर अहमद ने उनसे सात लाख रुपये की मांग की थी। सरपंच के अनुसार उन्होंने तीन किस्तों में रकम दी। कई महीने बीतने के बावजूद जब जांच पूरी नहीं हुई तो उन्होंने तत्कालीन एसडीएम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। सरपंच के अनुसार, एसडीएम ने जुबेर अहमद को फटकार लगाते हुए रकम वापस करने की बात कही थी। इसी दौरान जुबेर अहमद का तबादला नूंह हो गया। पैसे लौटाने की मांग के बीच एसीबी कार्रवाई का दावा अधिवक्ता तालीम हुसैन के अनुसार, सरपंच लगातार जुबेर अहमद से अपने पैसे वापस मांग रहे थे। इसी बीच 6 फरवरी 2025 को जुबेर अहमद ने सरपंच को पैसे लौटाने के लिए अपने फार्म हाउस पर बुलाया। अधिवक्ता के मुताबिक, सरपंच रामपाल के साथ ग्राम सचिव हसीन भी वहां पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान जुबेर अहमद ने तीन लाख रुपये ग्राम सचिव हसीन को दिए और एसीबी की टीम ने हसीन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। सरपंच उस समय एसीबी की गिरफ्त में नहीं आ सके। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित हुई एसआईटी मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। इसमें डीएसपी भारतेंद्र, इंस्पेक्टर रणवीर सिंह और इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन को शामिल किया गया। जांच के दौरान स्टेनो प्रदीप, ग्राम सचिव हसीन, सरपंच रामपाल और शिकायतकर्ता जुबेर अहमद को जांच के दायरे में रखा गया। बताया जा रहा है कि एसआईटी की जांच के दौरान जुबेर अहमद के बयानों और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर उसकी भूमिका भी जांच के घेरे में आई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत एसीबी ने अब जुबेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। स्टेनो प्रदीप बोले—सच्चाई की जीत हुई मामले में नाम सामने आने के बाद स्टेनो प्रदीप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि उनका नाम बेवजह मामले में घसीटा गया और उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच्चाई की हमेशा जीत होती है। फिलहाल जुबेर अहमद की गिरफ्तारी के बाद करीब 18 महीने पुराने इस रिश्वत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब जांच और न्यायालय की आगामी कार्रवाई से यह स्पष्ट होगा कि पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही।2
- sadak tuti huyi he paani bhara hua he sir hamare gao me nayi sadak bani thi jise Bane huye 6 mahine bhi nhi huye lekin aaj sari sadak tuti huyi he paani bhara hua he jisse accident ka khatra he1
- 1998 से निरंतर कांवड़ियों की सेवा में जुटे राजेश ठाकरान इस्लाम पुर व सुनील ठाकरान झाड़सा 1998 से निरंतर कांवड़ियों की सेवा में जुटे राजेश ठाकरान इस्लाम पुर व सुनील ठाकरान झाड़सा गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, हरियाणा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेश इस्लाम पुर ठाकरान एवं सुनील ठाकरान झाड़सा वर्ष 1998 से अपने साथियों के सहयोग से प्रत्येक श्रावण मास में कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उनका बाबा मस्तनाथ कांवड़ सेवा शिविर वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए सेवा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए ठंडा पेयजल, भोजन, चाय, फल, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्था की जाती है, जिससे हर वर्ष हजारों शिवभक्त लाभान्वित होते हैं। राजेश ठाकरान ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान है और यह सेवा वर्ष 1998 से लगातार जारी है। वहीं सुनील ठाकरान ने कहा कि सभी साथियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। लगातार 28 वर्षों से चल रही यह पहल समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत दौरे के दौरान गन्नौर स्थित गुप्ति धाम पहुंचकर उपाध्यायश्री गुप्तिसागर जी गुरुदेव से आशीर्वाद लिया। #Haryana #Sonipat #GuptiDham1
- अड़बर गांव में गाड़ी की दो बैटरियां चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी नूंह जिले के गांव अड़बर में पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से अज्ञात चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित मोहम्मद वाहिद ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और आम लोगों से वीडियो के आधार पर चोर की पहचान कराने की अपील की है।1
- फरीदाबाद के सिकरौना गाँव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हत्या करने वाला निकला महिला का आशिक। कातिल अमित को पुलिस ने बहुत ही जल्दी दबोच लिया। उसने सारा बयान दिया था कि वह रिलेशन में थी अब उसकी बात को दो महीने से नहीं मान रही थी जिसका बदला लेने के लिए हत्या कर दी । संध्या और अमित दूधिया के लंबे टाइम से संबंध रहे थे । जिसका खुलासा अमित ने किया हैं।2