logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 10 राज्यों से खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे। इसमें महाराष्ट्र की 7 सीट, ओडिशा की 4, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 6, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 सीट शामिल हैं। .

1 hr ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 10 राज्यों से खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे। इसमें महाराष्ट्र की 7 सीट, ओडिशा की 4, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 6, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 सीट शामिल हैं। .

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Balvant Bhai Ahari
    1
    Post by Balvant Bhai Ahari
    user_Balvant Bhai Ahari
    Balvant Bhai Ahari
    Carpenter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    43 min ago
  • सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई। विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।
    1
    सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति
डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।
मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं।
जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई।
विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    1
    surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बांसवाड़ा में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह और डीएसपी गोपीचंद मीणा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गोपीचंद मीणा ने टिम गठित की थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की टीम ने कार्रवाई की। 26 जनवरी को अस्पताल परिसर से चोरी हुई बाइक के मामले में जांच के दौरान नाकाबंदी कर ईश्वर मईडा और राजू चरपोटा को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
    1
    बांसवाड़ा में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह और डीएसपी गोपीचंद मीणा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गोपीचंद मीणा ने टिम गठित की थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की टीम ने कार्रवाई की।
26 जनवरी को अस्पताल परिसर से चोरी हुई बाइक के मामले में जांच के दौरान नाकाबंदी कर ईश्वर मईडा और राजू चरपोटा को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दिनांक 15/ 2 /2026 को श्री रामचरित मानस मंडल द्वारा शिव पार्वती के शुभ विवाह पर बहुत ही धूमधाम से विधि विधान के साथ हल्दी रस एवं शुभ विवाह का आयोजन किया गया। शहर भ्रमण के साथ शोभायात्रा भक्ति जन शिव पार्वती शुभ विवाह के अवसर पर बाराती सजी। बहुत ही धूमधाम से घोड़े और ऊंट पर सवार होकर भगवान शिव पार्वती का शिव विवाह का स्वभाव यात्रा शहर भर में करते हुए। और महा आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया
    1
    दिनांक 15/ 2 /2026 को श्री रामचरित मानस मंडल द्वारा शिव पार्वती के शुभ विवाह पर बहुत ही धूमधाम से विधि विधान के साथ हल्दी रस एवं शुभ विवाह का आयोजन किया गया।                      शहर भ्रमण के साथ शोभायात्रा भक्ति जन शिव पार्वती शुभ विवाह के अवसर पर बाराती सजी।             बहुत ही धूमधाम से घोड़े और ऊंट पर सवार होकर भगवान शिव पार्वती का शिव विवाह का स्वभाव यात्रा शहर भर में करते हुए।                                                 और महा आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।
    4
    राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601
ग्राम पंचायत भवानपुरा 
को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ 
यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें।
जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।
    user_Suresh Chandra
    Suresh Chandra
    Farmer आनंदपुरी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • छोटी सादड़ी में मनाई जाएगी शिवराज जी महाराज की जयंती मराठा समाज द्वारा शिवाजी महाराज के 19 फरवरी को जन्म जयंती के उपलक्ष में चल समारोह निकाला जाएगा जो गोविंदेश्वर महादेव गांधी चौराहे होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार चारभुजा मंदिर होते हुए नरसिंह मंदिर पर समाप्त होगा
    3
    छोटी सादड़ी में मनाई जाएगी शिवराज जी महाराज की जयंती मराठा समाज द्वारा शिवाजी महाराज के 19 फरवरी को जन्म जयंती के उपलक्ष में चल समारोह निकाला जाएगा जो गोविंदेश्वर महादेव गांधी चौराहे होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार चारभुजा मंदिर होते हुए नरसिंह मंदिर पर समाप्त होगा
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आश्रितों को मिले चार लाख रुपये बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए। - ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल  पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे। - ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया। - ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव  जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया। ​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    आश्रितों को मिले चार लाख रुपये
बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए।
- ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल 
पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे।
- ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया।
- ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव 
जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया।
​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.