logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Balvant Bhai Ahari
Balvant Bhai Ahari
Carpenter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Balvant Bhai Ahari
    1
    Post by Balvant Bhai Ahari
    user_Balvant Bhai Ahari
    Balvant Bhai Ahari
    Carpenter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई। विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।
    1
    सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति
डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।
मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं।
जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई।
विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    1
    surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सुल्तान जी का खेरवाड़ा क्षेत्र के चतरपुरा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का टूटा तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक खेत की ओर गया था, तभी वह टूटे हुए तार के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसे बचने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
    1
    सुल्तान जी का खेरवाड़ा क्षेत्र के चतरपुरा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का टूटा तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक खेत की ओर गया था, तभी वह टूटे हुए तार के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसे बचने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    27 min ago
  • उदयपुर व्यूरो रिपोर्ट उदयपुर में कोटडा ब्लॉक के मांडवा थाना तीन बाइक सवार युवकों की मौत हादसा कोटक मालगांव के पास हुआ जहां ओवरटेक करने से बाइक ऑटो से टकरा गई
    1
    उदयपुर व्यूरो रिपोर्ट उदयपुर में कोटडा ब्लॉक के मांडवा थाना तीन बाइक सवार युवकों की मौत हादसा कोटक मालगांव के पास हुआ जहां ओवरटेक करने से बाइक ऑटो से टकरा  गई
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kotra, Udaipur•
    2 hrs ago
  • बांसवाड़ा। राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास (द्वितीय) में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। छात्रावास की वार्डन रेखा कंसारा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सोनू अग्रवाल ने छात्रावास में रह रही 60 बालिकाओं को स्पोर्ट्स टी-शर्ट भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। खेल गतिविधियाँ शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। छात्रावास प्रशासन ने समाज सेवीयो का आभार जताया। इस दौरान सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव, साधना देवड़ा, साधना राठौर, रेखा अंसार सहित स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी गई।
    1
    बांसवाड़ा। राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास (द्वितीय) में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। छात्रावास की वार्डन रेखा कंसारा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में  सोनू अग्रवाल ने छात्रावास में रह रही 60 बालिकाओं को स्पोर्ट्स टी-शर्ट भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। खेल गतिविधियाँ शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। छात्रावास प्रशासन ने समाज सेवीयो  का आभार जताया। इस दौरान  सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव, साधना देवड़ा, साधना राठौर, रेखा अंसार सहित स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी गई।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    24 min ago
  • उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 12 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित है। देशभर में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से प्रोफेसर पद पर कार्यरत शिक्षाविद आवेदन कर सकते हैं। 12 मार्च के बाद स्क्रूटनी कर पांच नामों का पैनल राजभवन भेजा जाएगा। वहां से एक नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा और सहमति के बाद अप्रैल तक नए कुलगुरु की नियुक्ति संभावित है। उदयपुर सहित देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आनंद पालीवाल, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. साधना कोठारी, प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. बी.एल. आहुजा, प्रो. सूर्यवीर सिंह भाणावत, प्रो. अनिल कोठारी, प्रो. कनिका शर्मा और प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ प्रमुख हैं। नए कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    1
    उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 12 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित है।
देशभर में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से प्रोफेसर पद पर कार्यरत शिक्षाविद आवेदन कर सकते हैं। 12 मार्च के बाद स्क्रूटनी कर पांच नामों का पैनल राजभवन भेजा जाएगा। वहां से एक नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा और सहमति के बाद अप्रैल तक नए कुलगुरु की नियुक्ति संभावित है।
उदयपुर सहित देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आनंद पालीवाल, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. साधना कोठारी, प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. बी.एल. आहुजा, प्रो. सूर्यवीर सिंह भाणावत, प्रो. अनिल कोठारी, प्रो. कनिका शर्मा और प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ प्रमुख हैं।
नए कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आश्रितों को मिले चार लाख रुपये बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए। - ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल  पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे। - ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया। - ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव  जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया। ​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    आश्रितों को मिले चार लाख रुपये
बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए।
- ​दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल 
पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे।
- ​वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया।
- ​मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव 
जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमें​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, ​अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, ​नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया।
​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.