Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा में धूमधाम से निकली शिव बारात, हर-हर बम-बम से गूंजा नगर मौदहा, हमीरपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शिव बारात निकाली गई। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर-हर बम-बम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। फत्तेपुर स्थित शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा तहसील मार्ग, मली कुआं, जीजीआईसी चौराहा, थाना चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का आयोजन भी हुआ।
ISLAM
मौदहा में धूमधाम से निकली शिव बारात, हर-हर बम-बम से गूंजा नगर मौदहा, हमीरपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शिव बारात निकाली गई। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर-हर बम-बम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। फत्तेपुर स्थित शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा तहसील मार्ग, मली कुआं, जीजीआईसी चौराहा, थाना चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का आयोजन भी हुआ।
- Raja M k SuryavanshiRath, Hamirpur👏on 22 February
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा हो सकती है। सजा से बचने के लिए एक वकील करने की जरूरत है। जिसमें एक लाख रुपये देना है। उसने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।3
- नवागंतुक एसपी के आते ही पुलिस व एसओजी की टीम हुई एक्टिव, मिली सफलता, कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के पास से चोरी की गई 6 ट्राली एक ट्रैक्टर किया बरामद, शातिर चोर सुनसान इलाकों में खड़ी ट्रैक्टर–ट्राली की रेकी कर उन्हें किया करते थे चोरी, शातिर चोरों के खिलाफ जनपद के अन्य थानों में भी चोरी के मामले हैं दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी मोड़ के पास से किया गिरफ्तार।3
- बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्लोक गौतम के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 02 अप्रैल 2026 की रात्रि को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अभियुक्त घायल हुआ।पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर भैंस चोर, जिन्होंने हाल ही में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, चोरी की भैंस बेचने के लिए चहितारा गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्विस लेन के पास रोड पर चेकिंग और घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान अभियुक्त अपनी पिकअप लोडर लेकर भागने लगे। पुलिस का पीछा करने पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के किनारे दीवार से टकरा गई। जब पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फिरोज खान उर्फ अनीश (सिमौर रोड, महबूबनगर, थाना गाजीपुर) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। अन्य दो अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। जाँच में यह पता चला कि अभियुक्तों ने पिकअप लोडर से रात्रि में पूर्व नियोजित योजना के तहत भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 भैंस/पडिया/पडा चोरी की थी, जिनमें से 3 मौके पर बरामद हुईं और बाकी 7 को उन्नाव के स्लॉटर हाउस में काट दिया गया। बरामदगी:03 चोरी की भैंस/पडिया/पडा 01 पिकअप लोडर (घटना में प्रयुक्त) 02 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस, 04 खोखा कारतूस 95,000 रुपये नगद गिरफ्तार अभियुक्त:फिरोज खान उर्फ अनीश (सिमौर रोड, महबूबनगर, गाजीपुर) – मुठभेड़ में घायल चंदन (खैदीपुर, असोथर, फतेहपुर) पंकज सिंह (बंशूपुरवा, खागा, फतेहपुर) पुलिस टीम:चन्द्रप्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात उ0नि0 आनन्द कुमार, प्रभारी एसओजी उ0नि0 राजेश मौर्या, प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 दुर्विजय सिंह, थाना कोतवाली देहात हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, एसओजी हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा, सर्विलांस कांस्टेबल अमित त्रिपाठी, एसओजी कांस्टेबल ऋषभ कुमार, एसओजी अपराधिक इतिहास अभियुक्तों का संक्षिप्त विवरण:फिरोज खान उर्फ अनीश:विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज चंदन:बीएनएस और आर्म्स एक्ट में पहले से आरोपित पंकज सिंह:बीएनएस और आर्म्स एक्ट में पहले से आरोपित पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से यह संदेश गया कि बांदा पुलिस अपराधियों के लिए बख्शने वाली नहीं है। पुलिस जनपद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लगातार जारी रखेगी और जनपदवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।1
- पुलिस प्रशासन मौके पर,, घर में पस रा सन्नाटा1
- जनपद महोबा: विकास खंड पनवाड़ी के ग्राम नेपुरा में विभागीय लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आंगनबाड़ी विभाग ने 18 महीने पहले मृत हो चुकी महिला को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि निर्धारित समय में जवाब न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।1
- जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 10.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 05.03.2026 को मेरी दो नाबालिग पुत्रियां एक साथ कपड़ा खरीदने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थी । जब देर शाम मेरी दोनो पुत्रियां वापस नही लौटी तो मैने अपनी बड़ी पुत्री के फोन पर सम्पर्क किया तो मुझे बताया हम दोनो बहनें सोनीपत जा रहे है, जब अगले दिन मेरी पुत्रियों द्वारा मुझे विवाह कर लेने के बारे में बताया गया । मेरी पुत्रियां नाबालिग है, मेरी पुत्रियां शिवली बाजार से कन्नौज निवासी विशाल व कृष्णा नाम के व्यक्ति जबरन ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 1. विशाल पुत्र अज्ञात निवासी कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए, पीड़िताओं की बरामदगी कर, पीड़िताओं के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराते हुए, बयान अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)/65(1) बीएनएस व ¾ एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, 2. कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज को थाना रूरा गेट के पास से दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- बाइक से खतरनाक स्टंट करना युवकों को पड़ भारी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने छापामार युद्ध नीति के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिवाजी महाराज केवल मराठा साम्राज्य के संस्थापक ही नहीं थे, अपितु रणकौशल के महारथी भी थे। इनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी में शाहजी भोंसले और जीजाबाई के घर हुआ था। ये प्रारम्भ से ही देशधर्मी थे। इन्होंने मुगलों से जम कर लोहा लिया, औरंगजेब का भी मुकाबला किया। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 1674 में रायगढ़ में इनका राज्याभिषेक हुआ और ये छत्रपति बन गये। ये हिन्द स्वराज के सूत्रधार भी थे। इन पर माता पिता का बहुत प्रभाव था। बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह के बीमार पड़ने पर शिवाजी ने अवसर का लाभ उठा कर अपनी रणनीति बनाई और सबसे पहले रोहिदेश्वर दुर्ग पर अधिकार किया। उसके बाद कई किलों पर कब्जा करते हुये हिन्द स्वराज का विस्तार किया। कृष्ण भास्कर और अफज़ल खां ने संधि वार्ता के बहाने शिवाजी को मारना चाहा, किन्तु शिवाजी ने बघनख से अफ़ज़ल को मार दिया। इनके सईबाई सहित आठ पत्नियां थीं। कालांतर में इन्हें विष दिया गया और इनका 3 अप्रैल 1680 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, रिचा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, पप्पू सोनकर, पंकज सिंह, राहुल सोनकर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।4
- नेशनल हाईवे 34 पर ट्रैफिक पुलिस की अवस्थाएं चलते लगा भीषण जाम, ब्रिज पर लोडर गाड़ी खराब होने के चलते नेशनल हाईवे 34 पर लगा भीषण जाम, जाम के चलते एंबुलेंस और रोडवेज बस सहित लोकल के सैकड़ो लोग हो रहे परेशान, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते आए दिन लगता है नेशनल हाईवे पर जाम, ट्रैफिक इंचार्ज NH 34 का जाम खुलवाने में लगातार हो रहे हैं फेल, जाम लगने के बाद ट्रैफिक इंचार्ज वह ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं उठाते लोगों का फोन ।4