पीपलरावाँ गोवंश पर हमले के विरोध में आक्रोश, थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर सौंपा ज्ञापन। देवास के पीपलरावाँ क्षेत्र में गोवंश पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में आज सकल हिंदू समाज और गौसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात, थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार लखनलाल सोनानिया को सौंपा गया। क्या है पूरा मामला? बीती 25 जनवरी 2026 को पीपलरावाँ क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गोवंश पर प्राणघातक हमला किया गया था। इस अमानवीय कृत्य को लेकर नगरवासियों में लगातार असंतोष बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रशासन ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा ज्ञापन लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसडीओपी दीपा मांडवे और थाना प्रभारी सुबोध गौतम दलबल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस का आश्वासन: एसडीओपी दीपा मांडवे और थाना प्रभारी सुबोध गौतम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। अज्ञात पर कार्रवाई: पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील सकल हिंदू समाज ने स्पष्ट किया कि गोवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यदि जल्द ही इस मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जा सकता है। हालांकि, आज का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में संपन्न हुआ।

- पीपलरावाँ गोवंश पर हमले के विरोध में आक्रोश, थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर सौंपा ज्ञापन। देवास के पीपलरावाँ क्षेत्र में गोवंश पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में आज सकल हिंदू समाज और गौसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात, थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार लखनलाल सोनानिया को सौंपा गया। क्या है पूरा मामला? बीती 25 जनवरी 2026 को पीपलरावाँ क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गोवंश पर प्राणघातक हमला किया गया था। इस अमानवीय कृत्य को लेकर नगरवासियों में लगातार असंतोष बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रशासन ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा ज्ञापन लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसडीओपी दीपा मांडवे और थाना प्रभारी सुबोध गौतम दलबल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस का आश्वासन: एसडीओपी दीपा मांडवे और थाना प्रभारी सुबोध गौतम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। अज्ञात पर कार्रवाई: पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील सकल हिंदू समाज ने स्पष्ट किया कि गोवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यदि जल्द ही इस मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जा सकता है। हालांकि, आज का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में संपन्न हुआ।1
- पार्वती बैराज को पानी से भंडारित करने रामपुरा डेम से छोड़ा गया 2 एमसीएम पानी नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरवासियों से की पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील नगरवासियों को आगामी ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट से नही जूझना पड़े, इसके चलते नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने आज अपने पार्षद साथियों एवं नपा अधिकारियों के साथ रामपुरा जलाशय की ओर रूख किया और नगरवासियों के लिए रामपुरा जलाशय में भंडारित जल को मां पार्वती नदी स्थित बैराज में भंडारित हेतु छुड़वाया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नपा के जलशाखा प्रभारी रमेश यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरवासियों के लिए छुड़वाए गए पानी को पार्वती नदी बैराज तक आने में किसी भी तरह की बाधा नही हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पार्वती नदी से सटे ग्रामों में अनेक स्थानों पर स्टॉप डेम निर्मित है उनका निरीक्षण कर ग्रामीणजन पानी को बाधित नही करें इसके लिए उन्हें समझाईश दें। आगामी माह में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होगी, जिसके दौरान विभिन्न जलस्त्रोंत दम तोड़ते नजर आएंगे। ऐसे में पार्वती बैराज में संग्रहित जल से ही नगरवासियों की प्यास बुझेगी। पानी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। श्री मेवाड़ा ने नगरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि पानी को व्यर्थ नही बहाएं, अपव्यय होने से बचाए। साथ ही अपने घरों पर रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना करें, ताकि घरों से निकलने वाला पानी जमीन में पहुंच सकें, जिससे आपके ट्यूबवेल रिचार्ज होते रहें। वहीं आगामी माह में होली का त्यौहार है, जिसमें अधिक से अधिक सूखे रंग व गुलाल से होली खेले, त्यौहार के दौरान भी ज्यादा से ज्यादा पानी को बचाने की कोशिश करें, ताकि ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने से बचाया जा सकें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरवासियों के लिए रामपुरा जलाशय में 4.25 एमसीएम पानी आरक्षित रखा जाता है, जिसमें से आज 2 एमसीएम पानी पार्वती बैराज में भंडारित हेतु छुड़वाया गया है। सीएमओ श्री प्रजापति ने अपने अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्चिंग दल पुनः गठित कर छु़ड़वाए गए पानी का मौके-मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें, किसी भी प्रकार की बाधा आने पर त्वरित उसका निराकरण कर पानी के गंतव्य मार्ग को अवरोध मुक्त करें। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, पूर्व हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, पार्षद रवि शर्मा, कुशलपाल लाला, जल शाखा प्रभारी रमेश यादव, कैलाश बागवान, पूरण मेवाड़ा, राकेश बागवान आदि मौजूद थे।2
- इंदौर के तेजाजी नगर बायपास रालामंडल के समीप ट्रक हादसे में पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित 3 लोगों की मौत, एक अन्य युवती की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है,1
- इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रजापत नगर में मोबाइल फोन और घूरने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पर चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार विवाद दो दिन पहले शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में पाँच नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- ( राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ) वहाँ राहुल गाँधी आए और कहा “आइए एक साथ बात करते हैं” ऐसा सरपट दौड़े दोनों वहाँ से! देखिए पुरा विडियो !1
- 🌾 इंदौर: सोयाबीन किसानों को मिलेगा 'भावांतर' का सहारा; MSP से कम दाम पर बिक्री की भरपाई करेगी सरकार!1
- भागीरथपुरा चौकी के बाहर आत्महत्या की कोशिश, एमवाय अस्पताल में भर्ती1
- देवास। पीपलरावाँ गोवंश पर हमले के विरोध में आक्रोश, थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर सौंपा ज्ञापन।1