सातलखेड़ी गणेशोत्सव प्रारंभ, गणेश आरती में उमड़े श्रद्धालु गणेश चतुर्थी पर यादव मोहल्ले में शीतला माता नवयुवक मंडल की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद मंडल की ओर से प्रतिदिन पूजा और आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को युवा शक्ति संगठन के सदस्य यादव मोहल्ले पहुंचे और भगवान गणेश की आरती में शामिल हुए। संगठन के सदस्यों ने श्रद्धाभाव से आरती कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा यादव मोहल्ला भक्तिमय हो उठा। गणेश चतुर्थी को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल की ओर से गणेशोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम की आरती में मोहल्लेवासियों के साथ युवा भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
सातलखेड़ी गणेशोत्सव प्रारंभ, गणेश आरती में उमड़े श्रद्धालु गणेश चतुर्थी पर यादव मोहल्ले में शीतला माता नवयुवक मंडल की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद मंडल की ओर से प्रतिदिन पूजा और आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को युवा शक्ति संगठन के सदस्य यादव मोहल्ले पहुंचे और भगवान गणेश की आरती में शामिल हुए। संगठन के सदस्यों ने श्रद्धाभाव से आरती कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा यादव मोहल्ला भक्तिमय हो उठा। गणेश चतुर्थी को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल की ओर से गणेशोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। शाम की आरती में मोहल्लेवासियों के साथ युवा भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
- एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान....... A Poem of God VISHVKERMA BHAGWAN 🙏.1
- झालावाड_गत दिनो अतिवृष्टि के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले राहत वीरों का सम्मान,ग्रामीण क्षेत्र के 26 राहतवीरो का सम्मान,तेज बारिश बाढ मे फंसे लोगों और स्कूली बच्चों को किया था रेस्क्यू,मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट सभागार मे हुआ सम्मान,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,डीएम एसपी ने किया सम्मानित । झालावाड जिले मे 10 और 11 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान जलभराव में फंसे लोगों को बचाने और राहत कार्यों में सहयोग करने वाले 26 नागरिकों को आज 'जल-वीर सम्मान' से नवाजा गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व एसपी अमित कुमार ने सभी जल-वीरों को सम्मान-पत्र प्रदान किए। इन नागरिकों में जिले के कामखेड़ा, रायपुर, झालरापाटन, सुनेल और मनोहरथाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि गत दिनो भारी बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। ऐसे समय में कई स्थानों पर प्रशासन और पुलिस टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने जलभराव में फंसे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों के इस सहयोग से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जल-वीरों के साहस और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। मौके पर मौजूद लोग स्थिति को देखकर तत्काल निर्णय लेकर प्रभावित लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल-वीरों का सम्मान उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही समाज में मानवता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि तेज बारिश के दौरान दूरदराज के इलाकों में बचाव दल को पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों की समझदारी और तत्परता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अगस्त में सुनेल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां स्थानीय लोगों ने बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मानित 26 जल-वीरों ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ प्रशासन और पुलिस टीमों के राहत कार्यों में भी सहयोग किया। प्रशासन ने उनके योगदान को आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।4
- दहीखेड़ा में संगीतमय शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु दहीखेड़ा कस्बे के महाकालेश्वर महादेव बड़े स्कूल के पास सोरती चौक में 10 सितंबर से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का गुरुवार को हवन-यज्ञ में आहुतियों के साथ विधि-विधान से समापन हुआ। पप्पू नागर,राकेश शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि कथावाचक पं. रामबाबू महाराज बर्डग्वालिया के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का वाचन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का श्रवण किया। गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित हवन में समीर माहेश्वरी, राधेश्याम नागर, रमेश राठौर एवं प्रकाश गोस्वामी ने 2100-2100 रुपए की बोली लगाकर आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात आयोजित महाप्रसादी वितरण में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।4
- अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है1
- आज 74 व जन्मदिवस उस भारत माता के लाडले सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को विद्यार्थियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समर्पित कर दिया राज्यपाल और माथुर स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल सहित प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल और हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आज कोटा के चार वार्डो के री पोलिंग में भारतीय जनता पार्टी को जो सेट और कांग्रेस को दो सीट मिली है। 17 तारीख को सरपंच की लॉटरी खुलेगी। कोटा में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू। पत्रकार लोकेश जोशी अनुभव मित्तल के पुलिस ने बयान लिए मौका मौलाना मेडिकल कराया गवाह के बयान लिए। जैस जीत गवाह मंगल सिंह राहुल पारीक योगेश जोशी द्वारा गवाही के लिए 25 फोन करने पर भी नहीं आए और कल ऐसी ढीग हाक रहे थे। कि हम यह कर डालेंगे गवाही देने से मुकर गए।1
- शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हिसार / बरवालाः बरवाला के एक गर्ल्स स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को हुई इस घटना में छात्रा के परिजनों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शिक्षक ने छात्रा को किन परिस्थितियों में थप्पड़ मारा और मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- पनवाड़ में गणेशोत्सव की धूम गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल, महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में दर्जनों भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में रोजाना सुबह-शाम महाआरती का दौर जारी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से समूचा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है।1