Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी जिले के तरीचर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नौ देवियों, भव्य झाँकी की आरती का किया गया आयोजन
Hemant verma
निवाड़ी जिले के तरीचर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नौ देवियों, भव्य झाँकी की आरती का किया गया आयोजन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- दिनाँक 02.02.2026 को बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती झाँसी जिले मे और विधानसभा स्तर पर मनाई गई। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels1
- माननीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बजट 2026-27 में रेल मंत्रालय को आवंटित बजट के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। माननीय मंत्रीजी द्वारा विभिन्न राज्यों में चल रही परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से बताया कि सभी राज्यों को पूर्व में आवंटित होने वाले बजट से कई गुना अधिक धनराशि आवंटित की गई है। इस वित्तीय वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश को 20,012 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस प्रेस वार्ता का सजीव प्रसारण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में देखा गया। माननीय मंत्रीजी के संबोधन उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा बजट में झांसी मंडल के लिए स्वीकृत धनराशि एवं आवंटन की जानकारी दी।1
- समथर (झांसी)। नगर में स्थित एक विवाह घर में अध्यापकों की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं बृहद आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की भूमिका को सशक्त करना तथा भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्प को दोहराना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी मोंठ वेद प्रकाश सिंह, महेंद्र पस्तोर (अध्यक्ष यूपीपीएस झांसी), सुनील कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष यूपीजेएचएस झांसी), राकेश कुमार गुबरेले, रसकेन्द्र गौतम (अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ) सहित अनेक शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच पर नगर के वरिष्ठ नेता गोविंद दुबे, भगवत दयाल मुदगिल एवं सरमेन्द्र गुप्ता भी मंचासीन रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, तिलक एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य के लिए अनेक अध्यापकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश ब्यास, गोपाल जी पचौरी, मुहम्मद नासिर खान, अनिल कुमार, संजीव कुमार सेन, हिम्मत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, निकहत फातिमा, पुष्पेन्द्र शर्मा, हरिश्चंद्र आर्य, शाहिला निसार, स्मृति दीक्षित, अर्जुन कुमार पटेल, रवि कुमार मुदगिल, जितेन्द्र गुप्ता, विजय साहू, मीरा कुमारी, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रांजल नागर, रामनरेश तिवारी, सुनील कुमार नरबरिया एवं हेमंत तिवारी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त यतीन्द्र नाथ शास्त्री, मन्नान खान एवं सलामत खान को उनके दीर्घकालीन निष्ठापूर्ण सेवाकाल के लिए माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं ओमप्रकाश ब्यास को उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मोंठ का अध्यक्ष बनने पर विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षकों से पूरी ईमानदारी, समयनिष्ठा एवं समर्पण भाव से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और देश के नौनिहालों का भविष्य संवारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर होती है।मुख्य अतिथि डॉ. बाबूलाल तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों, रसोइयों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों एवं उनके परिवारजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की शिक्षक हितैषी सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है, जिससे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।कार्यक्रम में नरेंद्र कुशवाहा, लोकेश रावत, के.के. निरंजन, हेमंत त्रिपाठी, उत्तम धाकड़, मनोज गुप्ता, पार्षद रणबीर सिंह गुर्जर, राजू महंत, राजेन्द्र सिंह सेंगर, शिव प्रताप सिंह गुर्जर, बंटू गुर्जर, नरेंद्र बादल, दयाशंकर कुशवाहा, प्राचीन पचौरी, सरनाम कुशवाहा, कुंदन वर्मा, प्रशांत पचौरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- ग्राम पंचायत Imiliya Stete ग्राम ऐरा में ये रास्ता बहुत खराब है जिससे लोगों को बरसात में बहुत परेशानी होती है आने जाने में, और बच्चों को भी परेशानी होती है स्कूल जाने में2
- KPL: ककवारा प्रीमियर लीग में आज उद्घाटन मैच की शुरुआत मऊरानीपुर और भदोखर के बीच में मैच खेला गया जिसमें मऊरानीपुर में नए शानदार बल्लेबाजी करती हुई 135 रनों का वघुकर के सामने स्कोर रन खड़ा किया लेकिन जवाब में उतनी वघुकर की टीम पूरे 12 ओवर निर्धारित मैच में केवल वामन रन ही बना करके सिमट गई व इस मैच में अतरौली समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जो मऊरानीपुर विधानसभा से फिलहाल विधायक की उम्मीदवार हैं और उन्होंने इस मैच को शुरूआत किया एवं खिलाड़ियों से परिचय करके फीता काट के खिलाड़ियों को हौसला वर्धन किया और टूर्नामेंट की शुरुआत की1
- झांसी। रील और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने की होड़ में झांसी के कलाकार द्वारा किया गया कृत्य न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि राष्ट्रीय गरिमा और संप्रभुता का घोर अपमान भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवदत्त बुधौलिया ने एक रील बनाने के उद्देश्य से ₹20 के वैध भारतीय मुद्रा नोट से जानबूझकर काट-पीट की, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र को काटकर अलग कर दिया गया। इस आपत्तिजनक कृत्य में एक अन्य स्थानीय कलाकार की संलिप्तता भी सामने आई है। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 तथा Coinage Act, 2011 के अंतर्गत भारतीय मुद्रा से छेड़छाड़, उसे नष्ट या विकृत करना दंडनीय अपराध है। मुद्रा भारत सरकार की संपत्ति होती है और उसका अपमान राज्य की संप्रभुता के प्रतीक का अपमान माना जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कृत्यों का प्रसार जनभावनाओं को आहत करता है और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यह कृत्य जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है, क्योंकि रील निर्माण के लिए मुद्रा को काटकर गांधी जी का चित्र हटाया गया जो कि साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी कार्रवाई है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोजन तथा कठोर दंड का प्रावधान है, विशेषकर जब कृत्य का उद्देश्य प्रचार-प्रसार और सार्वजनिक मंच पर अपमान हो। प्रशासन से आग्रह है कि दोषियों के विरुद्ध सख़्त कदम उठाए जाएँ, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। सोशल मीडिया की लोकप्रियता कानून से ऊपर नहीं है। भारतीय मुद्रा और राष्ट्रपिता के चित्र का अपमान अक्षम्य अपराध है और इसके लिए कानून अपना कठोरतम रुख अपनाये।1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- ग्राम पंचायत मडोरी में 5 फरवरी को होगा पांच गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर बांटे गए पीले चावल, गांव में उत्साह का माहौल1