दिनाँक 02.02.2026 को बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती झाँसी जिले मे और विधानसभा स्तर पर मनाई गई। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels
दिनाँक 02.02.2026 को बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती झाँसी जिले मे और विधानसभा स्तर पर मनाई गई। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels
- माननीय रेल मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बजट 2026-27 में रेल मंत्रालय को आवंटित बजट के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। माननीय मंत्रीजी द्वारा विभिन्न राज्यों में चल रही परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से बताया कि सभी राज्यों को पूर्व में आवंटित होने वाले बजट से कई गुना अधिक धनराशि आवंटित की गई है। इस वित्तीय वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश को 20,012 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस प्रेस वार्ता का सजीव प्रसारण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में देखा गया। माननीय मंत्रीजी के संबोधन उपरांत मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा बजट में झांसी मंडल के लिए स्वीकृत धनराशि एवं आवंटन की जानकारी दी।1
- निवाड़ी जिले के तरीचर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नौ देवियों, भव्य झाँकी की आरती का किया गया आयोजन1
- आज मंगलवार को समय शाम 5 बजे पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव कृभको चेयरमैन ने भिटौरा में पहुंच कर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन करा कर विजेता टीम को शील्ड ट्राफी इनाम देकर सम्मानित किया गया पूर्व सांसद ने क्षेत्र से लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि आज के समय में बुंदेलखंड में खेल को बढ़ावा देना चाहिए जिससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और उनके सपनों को उड़ान मिलती है और एक दिन यही युवा बुंदेलखंड का नाम रोशन करेंगे1
- Post by Satish Parihare1
- Post by Gajendra Jatav1
- पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को फरियादी करन सिंह वंशकार, निवासी राधापुर, थाना पिछोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई राजन उर्फ राजेन्द्र वंशकार की भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार एवं नरेन्द्र पाल द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 02 फरवरी 2026 को आरोपी भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार (उम्र 40 वर्ष), निवासी आदिवासी मोहल्ला राधापुर तथा नरेन्द्र पाल (उम्र 30 वर्ष), निवासी सुजावनी, थाना पिछोर को गिरफ्तार कर लिया।1
- पहली बार नगर परिषद ने अपनी स्थाई संपत्ति बनाने के लिए आज नगर में दुकान निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया। पी एच ई ऑफिस के पास 18 दुकानों का निर्माण रूपये 64.40 लाख की लागत से किया जाएगा। जिससे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी। नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित दुकान निर्माण योजना का भूमिपूजन आज करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने किया भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत, तहसीलदार कल्पना शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, धनीराम यादव, नफीस खान, रामस्वरूप रावत, वार्ड पार्षद संजय नीखरा, आकाश नरवारे, निकिता, खेमराज कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- समथर (झांसी)। नगर में स्थित एक विवाह घर में अध्यापकों की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं बृहद आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की भूमिका को सशक्त करना तथा भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्प को दोहराना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी मोंठ वेद प्रकाश सिंह, महेंद्र पस्तोर (अध्यक्ष यूपीपीएस झांसी), सुनील कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष यूपीजेएचएस झांसी), राकेश कुमार गुबरेले, रसकेन्द्र गौतम (अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ) सहित अनेक शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच पर नगर के वरिष्ठ नेता गोविंद दुबे, भगवत दयाल मुदगिल एवं सरमेन्द्र गुप्ता भी मंचासीन रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, तिलक एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य के लिए अनेक अध्यापकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश ब्यास, गोपाल जी पचौरी, मुहम्मद नासिर खान, अनिल कुमार, संजीव कुमार सेन, हिम्मत सिंह, दिलीप कुमार सिंह, निकहत फातिमा, पुष्पेन्द्र शर्मा, हरिश्चंद्र आर्य, शाहिला निसार, स्मृति दीक्षित, अर्जुन कुमार पटेल, रवि कुमार मुदगिल, जितेन्द्र गुप्ता, विजय साहू, मीरा कुमारी, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रांजल नागर, रामनरेश तिवारी, सुनील कुमार नरबरिया एवं हेमंत तिवारी शामिल रहे।इसके अतिरिक्त यतीन्द्र नाथ शास्त्री, मन्नान खान एवं सलामत खान को उनके दीर्घकालीन निष्ठापूर्ण सेवाकाल के लिए माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं ओमप्रकाश ब्यास को उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मोंठ का अध्यक्ष बनने पर विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षकों से पूरी ईमानदारी, समयनिष्ठा एवं समर्पण भाव से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और देश के नौनिहालों का भविष्य संवारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर होती है।मुख्य अतिथि डॉ. बाबूलाल तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों, रसोइयों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों एवं उनके परिवारजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की शिक्षक हितैषी सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है, जिससे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।कार्यक्रम में नरेंद्र कुशवाहा, लोकेश रावत, के.के. निरंजन, हेमंत त्रिपाठी, उत्तम धाकड़, मनोज गुप्ता, पार्षद रणबीर सिंह गुर्जर, राजू महंत, राजेन्द्र सिंह सेंगर, शिव प्रताप सिंह गुर्जर, बंटू गुर्जर, नरेंद्र बादल, दयाशंकर कुशवाहा, प्राचीन पचौरी, सरनाम कुशवाहा, कुंदन वर्मा, प्रशांत पचौरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- इंदरगढ़/दतिया... दतिया जिले के नगर इंदरगढ़ के सेवड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध श्री बावड़ी सरकार धाम पर अखंड रामायण पाठ के 29 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन के समापन पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से कन्या भोज एवं साधु संतों के भोजन के साथ प्रारंभ होकर अर्ध रात्रि तक चला.... बावड़ी सरकार धाम महंत दूध खोय सरकार 1008 श्री गणेश दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्री राम कथा एवं विशाल भंडारा समस्त नगर वासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ,श्री बावड़ी सरकार समस्त नगर व क्षेत्र वासियों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें...3