Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार कटिहार फलका थाना हिरासत में मौत के बाद बवाल: आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मी को , हथियार भी छीना ईलमासनगर टुडे
ईलमासनगर टुडे
बिहार कटिहार फलका थाना हिरासत में मौत के बाद बवाल: आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मी को , हथियार भी छीना ईलमासनगर टुडे
More news from Ranchi and nearby areas
- बिहार कटिहार फलका थाना हिरासत में मौत के बाद बवाल: आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मी को , हथियार भी छीना ईलमासनगर टुडे1
- साहिबगंज। भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में गायत्री शक्तिपीठ साहिबगंज में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे, जिनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। अपने वक्तव्य में डॉ. सिंह ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे का समर्पित प्रयास तथा स्पष्ट एवं निश्चित लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को Artificial Intelligence (AI) को एक प्रभावी ट्यूटर के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी, ताकि वे अपनी पढ़ाई को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बना सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को Indian Knowledge System (भारतीय ज्ञान परंपरा) पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपजोनन समन्वयक अनिल कुमार एवं संरक्षक प्रो. वकील पोद्दार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मंच का कुशल संचालन कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री ओम प्रकाश सिंहा, वीरेंद्र प्रसाद चौधरी, श्रीमती रानी श्रीवास्तव (उप मुख्य प्रबंधक, ट्रस्टी) एवं रानी झा ने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के 5 विद्यार्थियों को भी प्रतिभा सम्मान प्राप्त हुआ, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में योगी चक सरकंडा विद्यालय ने प्रथम स्थान, इंटर स्कूल सच्चानग ने द्वितीय स्थान तथा कमला देवी उच्च कन्या विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त पीएम श्री नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जेवियर स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे एक जिम्मेदार एवं संस्कारित नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- 😱झारखंड के तालबोना गांव में बहुत तेजी आंधी चलने के 😭👌👍🕺💃🚶🚶♂️कारण बहुत सारे आदमी को हवा लेने खाने को मजा आया1
- आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर दियारा स्थित मकई खेत में हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है प्रारंभिक तौर पर इसे जंगली जानवर विशेषकर गीदड़ के हमले से हुई मौत बताया जा रहा था लेकिन पुलिस की गहन जांच में मामला हत्या का निकला इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर नलकूप्पा गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग धनेश्वर सिंह ने अपनी 70 वर्षीय पत्नी रमनी देवी के साथ दियारा में घास काटने गया था इसी बीच पुराने विवाद को लेकर अपनी बुजुर्ग पत्नी को पहले गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया इसके बाद चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी और घटना के बाद फरार हो गया था हत्या के बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी के दो पोता कार्तिक सिंह और लालू सिंह ने साजिश रचते हुए यह अफवाह फैला दी कि वृद्ध महिला की मौत गीदड़ के हमले से हुई है इतना ही नहीं दोनों पोतों ने साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया हालांकि घटना की सूचना मिलने पर आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आए जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जहां से अहम साक्ष्य जुटाए गए इसी क्रम में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया कड़ी पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुख्य आरोपी धनेश्वर सिंह सहित उसके दो पोतों को गिरफ्तार कर लिया शनिवार को संध्या 6:00 बजे बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं Byte ---- डीएसपी अजय कुमार1
- Post by Bhai Manu1
- कटिहार में बाइक में लगी आग, युवक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा कटिहार। शहर के हरीगंज चौक पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि कुछ स्थानीय लोग हिम्मत जुटाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे और स्थिति पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा था। इसी बीच परवेज अंसारी उर्फ गुड्डू नामक युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते कुछ ही मिनटों में आग पूरी तरह बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परवेज अंसारी की बहादुरी की सराहना की और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को हटाकर पास की एक दुकान में सुरक्षित रख दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद इलाके में परवेज अंसारी की बहादुरी और सूझबूझ की चर्चा जोरों पर है।4
- पावरफुल होता है या केंद्र सरकार जब केंद्र सरकार पावरफुल होता है तो वह घुसपैठ को क्यों नहीं निकल पाता वह क्यों नहीं जनता को भैंस गाय दे सकता है जो एक राज्य सरकार में आकर इस तरह का झूठे वादा करता है1
- बिहार कटिहार फलका थाना हिरासत में मौत के बाद बवाल: आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मी को , हथियार भी छीना ईलमासनगर टुडे1