गलतफहमी निकाल ले टिकट हम ही देंगे, कोई कितना भी जोर लगा ले: विधायक अनीता जाटव नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर विधायक निवास पर कांग्रेस की बैठक..... जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लिया संकल्प... हिंडौन सिटी। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को विधायक निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनवाने का संकल्प लिया गया। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता विधायक अनीता जाटव ने की। इस मौके पर विधायक ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं से राय लेकर टिकट हम ही देंगे, कोई कितना भी जोर लगा ले। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि गलतफहमी निकाल लें। पहले भी विधायक ही नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का सिंबल देते थे, अब भी विधायक ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट देंगी। विधायक जाटव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जिताने की पूरी पूरी कोशिश करें। इससे पहले विधायक जाटव ने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जितवाएं। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहां कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें जिससे शहर में कांग्रेस का चेयरमैन, प्रधान, प्रमुख बन सके। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए जाएंगे। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी देवीसहाय दत्तात्रेय, महेश बेनीवाल, तारा सिंह बैंसला, हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान,जहीर खान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निर्भय सिंह वनकी, हुकम सिंह कश्यप, गोपेन्द्र पावटा ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को टिकटें देवें। मंच संचालन दलवीर चौधरी धंधावली ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्रम कुमार अटकोली, कप्तान गुर्जर, घनश्याम इरनिया, देवेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हनी दत्ता, हरि सिंह सूबेदार, पिंटू चौधरी, इंद्राज सिंह, बृजेश भारद्वाज, हरिमोहन सैनी सूरौठ, कल्ला खान, यूथ कांग्रेस के हिंडौन अध्यक्ष फैजान खान, दाउद अली,अजीत सोलंकी, सोशल मीडिया प्रभारी लखन पौडवाल रीझवास, विनोद गोयल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिनेश झारेड़ा, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, रिंकू खेड़ीहैवत, हनुमान गुर्जर, थान सिंह डागुर, जीतू पहलवान, नाजमीन शाह, उर्मिला शर्मा, राजकुमार खटाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
गलतफहमी निकाल ले टिकट हम ही देंगे, कोई कितना भी जोर लगा ले: विधायक अनीता जाटव नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर विधायक निवास पर कांग्रेस की बैठक..... जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लिया संकल्प... हिंडौन सिटी। नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को विधायक निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनवाने का संकल्प लिया गया। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता विधायक अनीता जाटव ने की। इस मौके पर विधायक ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं से राय लेकर टिकट हम ही देंगे, कोई कितना भी जोर लगा ले। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि गलतफहमी निकाल लें। पहले
भी विधायक ही नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का सिंबल देते थे, अब भी विधायक ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट देंगी। विधायक जाटव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जिताने की पूरी पूरी कोशिश करें। इससे पहले विधायक जाटव ने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जितवाएं। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहां कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें जिससे शहर में कांग्रेस का चेयरमैन, प्रधान, प्रमुख बन सके। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए जाएंगे। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी देवीसहाय दत्तात्रेय, महेश बेनीवाल, तारा
सिंह बैंसला, हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान,जहीर खान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निर्भय सिंह वनकी, हुकम सिंह कश्यप, गोपेन्द्र पावटा ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को टिकटें देवें। मंच संचालन दलवीर चौधरी धंधावली ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्रम कुमार अटकोली, कप्तान गुर्जर, घनश्याम इरनिया, देवेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हनी दत्ता, हरि सिंह सूबेदार, पिंटू चौधरी, इंद्राज सिंह, बृजेश भारद्वाज, हरिमोहन सैनी सूरौठ, कल्ला खान, यूथ कांग्रेस के हिंडौन अध्यक्ष फैजान खान, दाउद अली,अजीत सोलंकी, सोशल मीडिया प्रभारी लखन पौडवाल रीझवास, विनोद गोयल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिनेश झारेड़ा, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, रिंकू खेड़ीहैवत, हनुमान गुर्जर, थान सिंह डागुर, जीतू पहलवान, नाजमीन शाह, उर्मिला शर्मा, राजकुमार खटाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
- हिण्डोन किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह डागुर जटनगला का आलावाड़ा के पंच पटेलों ने किया स्वागत इस कार्यक्रम में जाट समाज चौबीसा अध्यक्ष रामेश्वर डागुर चिनायटा,उधम सिंह कामराज शेरपुर कल्याण पटेल धांधवली,राजेन्द्र डागुर चिनायटा लछमन सिंह नाहर सिंह सोमली जगदीश डागुर प्रधानाध्यापक शेरपुर करण सिंह प्रधान ढिंढोरा विज्जो तिलंगा ढिंढोरा का भी स्वागत किया गया इस अवसर पर रामकुमार पटेल कसाने का नगला,बहादुर पटेल कुमरसिंह बैंसला फूलसिंह आलावाड़ा गजराज पटेल भरतो पटेल श्रीराम गुर्जर अमरसिंह पटेल कसाने का नगला रामेश्वर ठेकेदार निर्भय गुर्जर बंध का नगला चतर सिंह गुर्जर वीपी सिंह गोठिया समय सिंह मानसिंह सुगर सिंह आलावाड़ा साहब सिंह डागुर दिनेश चंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे मंच का संचालन बदन सिंह गुर्जर PTI बंद का नगला ने किया2
- गांवड़ा मीना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक.... हिंडौन सिटी। गांवड़ा मीना में रविवार को धरना स्थल पर जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने डीजे के साथ रैली के रूप में भाग लिया। समारोह के दौरान पारंपरिक लोक नृत्यों, गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा और मीन भगवान के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रकृति वंदना के साथ हुआ। आदिवासी समाज के बुजुर्गों ने समाज की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और पर्यावरण संरक्षण के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों से प्रार्थना की। संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम : समारोह में आदिवासी संस्कृति का अनूठा रूप देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों और बुजुर्गों ने हाथों में तीर कमान,भाले और हल लेकर ढोल, मांदल और चंग की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान टोडूपुरा, गुर्जर गांवड़ा,गढ़ी बांधवा रूंध का पुरा सहित विभिन्न गांवों से आए दलों द्वारा प्रस्तुत पद गायन, राम रसिया ने सभी का मन मोह लिया। समाज सुधार और शिक्षा पर दिया गया जोर : कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय में शिक्षा के प्रसार और विशेषकर बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। इसके साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और नशाखोरी को दूर करने का संकल्प लिया गया। समारोह के दौरान पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बीएल मीना, देवी सिंह मीना, संतराम मीना, युवा नेता मनोज जगरवाड, हेमराज जगरवाड आदि वक्ताओं ने सरकार द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं से सजग रहकर अपने अधिकारों का लाभ उठाने का आह्वान किया। समाज की प्रतिभा का सम्मान : समारोह में नीट परीक्षा,एसटी वर्ग में प्रथम मेरिट लाने वाले लबूरीकापुरा निवासी विवेक मीना का सम्मान किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।3
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरियां विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साह से लिया भाग करौली आजादी के राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार दोपहर 3 बजे जिला ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रभात फेरियों में विद्यार्थियों, युवाओं, कार्मिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित प्रभात फेरियों में प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले।जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करना है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे.1
- Gangapur city jila Sawai Madhopur नाम ही काफी है क्यूंकि यहां के नेता (गंगापुर ) के नेताओं ने गंगापुर बालों के लिए स्विमिंग पूल की व्यवस्था कर रखी है जो उदई मोड से सालोदा मोड का मोड तक है। या यूं कहे मोदी जी का हर घर जल की कमी को पुरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। Gangapur city jila Sawai Madhopur नाम ही काफी है क्यूंकि यहां के नेता (गंगापुर ) के नेताओं ने गंगापुर बालों के लिए स्विमिंग पूल की व्यवस्था कर रखी है जो उदई मोड से सालोदा मोड का मोड तक है। या यूं कहे मोदी जी का हर घर जल की कमी को पुरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। क्या इन नेताओं को शर्म नहीं आती है या गंगापुर सिटी वालों को। अब मैं यह नहीं बोलूंगा कि थोड़ा बहुत चंदा इसी में भी लगा देते तो अच्छा रहता है क्योंकि अंधभक्त बुरा मान जाएंगे यह गंगापुर सिटी का हाल है इससे अच्छा तो करौली है।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर विधानसभा सपोटरा के करणपुर क्षेत्र के युवाओं ने उठाई ये मांग, सरकार के बहिष्कार की दी चेतावनी करणपुर क्षेत्र के युवाओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर विधानसभा सपोटरा के करणपुर क्षेत्र में स्थित भकुला नाले के निर्माण की मांग को उठाया है और अपनी परेशानी को बताते हुए शीघ्र नाला निर्माण करवाने की मांग उठाई है1
- दोसा नांगल हाई कोर्ट में आदिवासी दिवस की कुल तैयारी में दोसा नगर हाई कोर्ट में फुल तैयारी में हाई कोर्ट नंगल में आदिवासी की फुल तैयारी हो गई है और बड़े-बड़े बॉलीवुड वाले लोग जाएंगे1
- हरिद्वार मेले की 7 ऐसी कांवड़ यात्रा,जिसको देखकर आंखों नम हो जाए देखें वीडियो में1
- खुले पानी के टैंक में गिरी 16 वर्षीय बालिका, मौत रात में पेशाब के लिए निकली थी श्वेता, घर में खुले टैंक में गिरने से हादसा,परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार उदेई मोड़ थाना क्षेत्र के लाटा हाउस स्थित मीणा कॉलोनी में रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बने खुले पानी के टैंक में गिरने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल पानी से बाहर निकालकर राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार श्वेता मीणा (16) पुत्री अरविंद मीणा निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर, हाल निवासी लाटा हाउस मीणा कॉलोनी, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पेशाब करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर में बना पानी का टैंक खुला होने के कारण वह अचानक उसमें गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने बालिका को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। उदेई मोड़ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों में बने पानी के टैंक को खुला नहीं छोड़ें। टैंक पर ढक्कन लगाने के साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से बंद रखें और आवश्यकता होने पर ताला भी लगाएं। पुलिस का कहना है कि खुले टैंक बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।3