खुले पानी के टैंक में गिरी 16 वर्षीय बालिका, मौत रात में पेशाब के लिए निकली थी श्वेता, घर में खुले टैंक में गिरने से हादसा,परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार उदेई मोड़ थाना क्षेत्र के लाटा हाउस स्थित मीणा कॉलोनी में रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बने खुले पानी के टैंक में गिरने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल पानी से बाहर निकालकर राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार श्वेता मीणा (16) पुत्री अरविंद मीणा निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर, हाल निवासी लाटा हाउस मीणा कॉलोनी, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पेशाब करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर में बना पानी का टैंक खुला होने के कारण वह अचानक उसमें गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने बालिका को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। उदेई मोड़ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों में बने पानी के टैंक को खुला नहीं छोड़ें। टैंक पर ढक्कन लगाने के साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से बंद रखें और आवश्यकता होने पर ताला भी लगाएं। पुलिस का कहना है कि खुले टैंक बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।
खुले पानी के टैंक में गिरी 16 वर्षीय बालिका, मौत रात में पेशाब के लिए निकली थी श्वेता, घर में खुले टैंक में गिरने से हादसा,परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार उदेई मोड़ थाना क्षेत्र के लाटा हाउस स्थित मीणा कॉलोनी में रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बने खुले पानी के टैंक में गिरने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल पानी से बाहर निकालकर राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार श्वेता मीणा (16) पुत्री अरविंद मीणा निवासी किशोरपुर, थाना
वजीरपुर, हाल निवासी लाटा हाउस मीणा कॉलोनी, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पेशाब करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर में बना पानी का टैंक खुला होने के कारण वह अचानक उसमें गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने बालिका को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। पुलिस ने
आवश्यक कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। उदेई मोड़ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों में बने पानी के टैंक को खुला नहीं छोड़ें। टैंक पर ढक्कन लगाने के साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से बंद रखें और आवश्यकता होने पर ताला भी लगाएं। पुलिस का कहना है कि खुले टैंक बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।
- नादौती विश्व आदिवासी दिवस पर होगा वृक्षारोपण महाकुंभ पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश एक पेड़ अपने नाम एक पेड़ परिवार के नाम साथ ही सोच बदलो जीवन बदलो सोच बदलो समाज बदलो पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन1
- **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!** **बिजली विभाग की अनदेखी ने ली बेजुबान की जान: जमीन पर रखे खंभे-ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत!** **रामगढ़ मुराडा (सवाई माधोपुर)।** तलावडा तहसील के रामगढ़ मुराडा गांव में बिजली विभाग की भीषण लापरवाही और घोर अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बारिश के इस संवेदनशील मौसम में, जहां 11 हजार केवी की हाई-टेंशन लाइन का ट्रांसफॉर्मर खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए था, उसे विभाग द्वारा जमीन पर खुला छोड़ दिया गया था। जमीन पर रखा यही ट्रांसफॉर्मर अब बेजुबान पशुओं के लिए सीधा 'मौत का जाल' साबित हुआ है। पानी से भरे खेत में फैले करंट की चपेट में आने से एक असहाय भैंस की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। **विभाग की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा** हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद कोई भी कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इस घोर लापरवाही के चलते पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी आजीविका का मुख्य साधन छीन गया है। **ग्रामीणों का भारी रोष और सीधी मांगें:** * **सख्त कार्रवाई:** इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। * **उचित मुआवजा:** पीड़ित पशुपालक को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए। * **सुरक्षा के कड़े कदम:** जमीन पर खुले पड़े ट्रांसफॉर्मर को तुरंत खंभे पर सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित किया जाए ताकि आगे किसी इंसान या पशु की जान न जाए।1
- पैतृक गांव पहुंचे हाईकोर्ट जस्टिस गणेशराम मीणा, ग्रामीणों संग किया पौधरोपण बामनवास। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा पहुँचे अपने पैतृक गांव बामनवास। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को प्रेषित कीं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें। साथ ही जैता का तालाब स्थित देवस्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण। जस्टिस मीणा ने नीम, पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फूलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प। पौधरोपण कार्यक्रम में हरिसिंह, रुपनारायण, गोवर्धन, कमलेश, राजमोहन, प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद। कार्यक्रम की जानकारी राजमोहन मीणा ने दी।2
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरियां विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साह से लिया भाग करौली आजादी के राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार दोपहर 3 बजे जिला ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रभात फेरियों में विद्यार्थियों, युवाओं, कार्मिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित प्रभात फेरियों में प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले।जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करना है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे.1
- Gangapur city jila Sawai Madhopur नाम ही काफी है क्यूंकि यहां के नेता (गंगापुर ) के नेताओं ने गंगापुर बालों के लिए स्विमिंग पूल की व्यवस्था कर रखी है जो उदई मोड से सालोदा मोड का मोड तक है। या यूं कहे मोदी जी का हर घर जल की कमी को पुरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। Gangapur city jila Sawai Madhopur नाम ही काफी है क्यूंकि यहां के नेता (गंगापुर ) के नेताओं ने गंगापुर बालों के लिए स्विमिंग पूल की व्यवस्था कर रखी है जो उदई मोड से सालोदा मोड का मोड तक है। या यूं कहे मोदी जी का हर घर जल की कमी को पुरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। क्या इन नेताओं को शर्म नहीं आती है या गंगापुर सिटी वालों को। अब मैं यह नहीं बोलूंगा कि थोड़ा बहुत चंदा इसी में भी लगा देते तो अच्छा रहता है क्योंकि अंधभक्त बुरा मान जाएंगे यह गंगापुर सिटी का हाल है इससे अच्छा तो करौली है।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर विधानसभा सपोटरा के करणपुर क्षेत्र के युवाओं ने उठाई ये मांग, सरकार के बहिष्कार की दी चेतावनी करणपुर क्षेत्र के युवाओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर विधानसभा सपोटरा के करणपुर क्षेत्र में स्थित भकुला नाले के निर्माण की मांग को उठाया है और अपनी परेशानी को बताते हुए शीघ्र नाला निर्माण करवाने की मांग उठाई है1
- गंगापुर सिटी के नंगेश्रर बाबा की धूनी दीवान का बाग बाढ़ रायल कैमला नयागांव में संत नागा बाबा श्री प्रमोद गिरी जी महाराजके सानिध्य में सघन वृक्षारोपण1
- खुले पानी के टैंक में गिरी 16 वर्षीय बालिका, मौत रात में पेशाब के लिए निकली थी श्वेता, घर में खुले टैंक में गिरने से हादसा,परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार उदेई मोड़ थाना क्षेत्र के लाटा हाउस स्थित मीणा कॉलोनी में रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बने खुले पानी के टैंक में गिरने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल पानी से बाहर निकालकर राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार श्वेता मीणा (16) पुत्री अरविंद मीणा निवासी किशोरपुर, थाना वजीरपुर, हाल निवासी लाटा हाउस मीणा कॉलोनी, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पेशाब करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर में बना पानी का टैंक खुला होने के कारण वह अचानक उसमें गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने बालिका को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने श्वेता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव उन्हें सौंप दिया। परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। उदेई मोड़ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों में बने पानी के टैंक को खुला नहीं छोड़ें। टैंक पर ढक्कन लगाने के साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से बंद रखें और आवश्यकता होने पर ताला भी लगाएं। पुलिस का कहना है कि खुले टैंक बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।3