Shuru
Apke Nagar Ki App…
पैतृक गांव पहुंचे हाईकोर्ट जस्टिस गणेशराम मीणा, ग्रामीणों संग किया पौधरोपण बामनवास। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा पहुँचे अपने पैतृक गांव बामनवास। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को प्रेषित कीं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें। साथ ही जैता का तालाब स्थित देवस्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण। जस्टिस मीणा ने नीम, पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फूलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प। पौधरोपण कार्यक्रम में हरिसिंह, रुपनारायण, गोवर्धन, कमलेश, राजमोहन, प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद। कार्यक्रम की जानकारी राजमोहन मीणा ने दी।
Sudeep Kumar Gaur
पैतृक गांव पहुंचे हाईकोर्ट जस्टिस गणेशराम मीणा, ग्रामीणों संग किया पौधरोपण बामनवास। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा पहुँचे अपने पैतृक गांव बामनवास। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को प्रेषित कीं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें। साथ ही जैता का तालाब स्थित देवस्थान परिसर में ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण। जस्टिस मीणा ने नीम, पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फूलदार पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प। पौधरोपण कार्यक्रम में हरिसिंह, रुपनारायण, गोवर्धन, कमलेश, राजमोहन, प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद। कार्यक्रम की जानकारी राजमोहन मीणा ने दी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी तलावड़ा/खेड़ा बाढ़ रामगढ़। ग्राम पंचायत खेड़ा बाढ़ रामगढ़ के जैतपुर ढाणी स्थित श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने श्मशान घाट विकास कार्य और टीनशेड निर्माण के लिए तत्काल ₹3,00,000 की राशि स्वीकृत की है। मामले में संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) डॉ. जगदीश गुर्जर ने पूर्व ग्राम विकास अधिकारी (VDO) तथा वर्तमान प्रशासक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों के श्मशान घाटों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने की भी हिदायत दी गई है। श्मशान घाट के लिए टीनशेड निर्माण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।1
- कल जिला दौसा नांगल हाई कोर्ट आदिवासी दिवस का महोत्सव डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा किया जा रहा है डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा दौसा जिले में नांगल हाई कोर्ट में बड़े-बड़े सोशल मीडिया वाले लोग भी आएंगे जिसमें से खास कर मासूम शर्मा भी आमंत्रित किया गया है जो कुछ महाप्रोग्राम भी दिखाया जाएगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदार्थ1
- विश्व आदिवासी दिवस पर विधानसभा सपोटरा के करणपुर क्षेत्र के युवाओं ने उठाई ये मांग, सरकार के बहिष्कार की दी चेतावनी करणपुर क्षेत्र के युवाओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर विधानसभा सपोटरा के करणपुर क्षेत्र में स्थित भकुला नाले के निर्माण की मांग को उठाया है और अपनी परेशानी को बताते हुए शीघ्र नाला निर्माण करवाने की मांग उठाई है1
- उपखंड अधिकारी बसवा ने विधालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा। बसवा। उपखंड अधिकारी बसवा **रवि कांत सिंह** ने आज बसवा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत बडियाल खुर्द, कोलाना एवं अन्य राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में भवन की स्थिति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी बसवा एवं संस्थाप्रधान को अध्ययन के लिए सुरक्षित भवन होने पर ही विद्यालय संचालन के निर्देश दिए इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बसवा हजारी लाल बैरवा एवं सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसवा विनोद मीना भी साथ रहे l निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में **विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील, विद्यालय परिसर तथा आधारभूत सुविधाओं** का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी भी ली। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।**2
- राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवाण कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित। --- *प्रेस रिपोर्ट - _राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित_ _राजगढ़, अलवर, 8 अगस्त 2026_ | _अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में _गुरुवंदन कार्यक्रम_ के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर, संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ द्वारा संयुक्त रूप से _दीप प्रज्ज्वलन_ एवं _माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण_ कर किया गया। सेमिनार के _विषय का प्रवर्तन प्रोफेसर नीरज कुमार सैनी, विभाग सचिव_ ने किया। उन्होंने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है।"_ इस अवसर पर मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर_ ने अपने उद्बोधन में कहा कि _"शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और गुरु के प्रति सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थी अपने जीवन में गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।"_ प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ ने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। महाविद्यालय ऐसे आयोजनों के लिए निरंतर प्रयासरत है।"_ सेमिनार में महाविद्यालय के _सभी संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी_ उपस्थित रहे। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं थी उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में _वरिष्ठ साथी प्रो पीएम मीणा_ ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की शहर में बैठक आयोजित करौली शहर में भाजपा की संत शिरोमणी रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर शनिवार शाम 5:00 बजे बैठक आयोजित की गई।बैठक में 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा, नगर परिषद नगर पालिका ग्राम पंचायत जिला परिषद के चुनावो की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।मीडिया प्रभारी मुकेश सालोत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे से त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्गो में होकर,रामद्वारा से लेकर कलेक्ट्रेट सर्किल पर यात्रा का विसर्जन होगा।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, जिला मंत्री अनीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, सायपुर मंडल अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ,महीला मोर्चा विधा वैष्णव, मंडल महामंत्री आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह , यात्रा संयोजक हरि शरण व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- चंदेलीपुरा सहित 5 चिकित्सा संस्थाओं का CMCO ने किया निरीक्षण नदारद मिले चिकित्साधिकारी व कार्मिकों को दिए कारण बताओ नोटिस करौली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के समयबद्ध सेवाओं की पहुंच की सुनिश्चितता हेतु सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मंडरायल ब्लॉक की 5 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का शनिवार दोपहर 3:00 बजे जायजा लिया। निरीक्षण दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सा अधिकारी-कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक दवाओं सहित एंटी स्नेक वाईट की उपलब्धता और गर्भवतियों को आवश्यक सेवाओं के लिए निर्देशित किया।इस दौरान पीएचसी चंदेलीपुरा पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाई गई। पीएचसी औंड में नर्सिंग ऑफिसर अनुपस्थित पाए गए,वहीं चिकित्सा अधिकारी हस्ताक्षर कॉलम में डे ऑफ लगा होने पर भी निरीक्षण दौरान संस्था पर पहुंचे। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंडरायल के निरीक्षण दौरान चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी के निरीक्षण की सूचना पर डे ऑफ लगाने की जानकारी मिली एवं एएनएम अनुपस्थित पाई गई और स्वीपर दो दिवस से संस्था पर नहीं आने की जानकारी मिली।इस दौरान डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।4
- राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। नौगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय — थाना सलेमपुर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी — थाना सैंथल पैराडाइज UPS स्कूल, दौसा — थाना कोतवाली जानकी देवी पब्लिक स्कूल, नांगल बरसी — थाना सदर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कालवान — थाना मानपूर दौसा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।1
- सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 बोर का देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज1