logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल जिला दौसा नांगल हाई कोर्ट आदिवासी दिवस का महोत्सव डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा किया जा रहा है डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा दौसा जिले में नांगल हाई कोर्ट में बड़े-बड़े सोशल मीडिया वाले लोग भी आएंगे जिसमें से खास कर मासूम शर्मा भी आमंत्रित किया गया है जो कुछ महाप्रोग्राम भी दिखाया जाएगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदार्थ

4 hrs ago
user_कुंजेला की समस्या
कुंजेला की समस्या
Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
4 hrs ago

कल जिला दौसा नांगल हाई कोर्ट आदिवासी दिवस का महोत्सव डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा किया जा रहा है डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा दौसा जिले में नांगल हाई कोर्ट में बड़े-बड़े सोशल मीडिया वाले लोग भी आएंगे जिसमें से खास कर मासूम शर्मा भी आमंत्रित किया गया है जो कुछ महाप्रोग्राम भी दिखाया जाएगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदार्थ

More news from Karauli and nearby areas
  • करौली गोमती दास जी मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता संकल्प कलश बंधन यात्रा प्रातः 7‌ बजे करौली शहर में होकर निकलेंगी। करौली गोमती दास जी मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता संकल्प कलश बंधन यात्रा प्रातः 7‌ बजे करौली शहर में होकर निकलेंगी।
    1
    करौली गोमती दास जी मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता संकल्प कलश बंधन यात्रा प्रातः 7‌ बजे करौली शहर में होकर निकलेंगी।
करौली गोमती दास जी मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता संकल्प कलश बंधन यात्रा प्रातः 7‌ बजे करौली शहर में होकर निकलेंगी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की शहर में बैठक आयोजित करौली शहर में भाजपा की संत शिरोमणी रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर शनिवार शाम 5:00 बजे बैठक आयोजित की गई।बैठक में 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा, नगर परिषद नगर पालिका ग्राम पंचायत जिला परिषद के चुनावो की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।मीडिया प्रभारी मुकेश सालोत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे से त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्गो में होकर,रामद्वारा से लेकर कलेक्ट्रेट सर्किल पर यात्रा का विसर्जन होगा।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, जिला मंत्री अनीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, सायपुर मंडल अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ,महीला मोर्चा विधा वैष्णव, मंडल महामंत्री आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह , यात्रा संयोजक हरि शरण व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की शहर में बैठक आयोजित 
करौली शहर में भाजपा की संत शिरोमणी रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर शनिवार शाम 5:00 बजे बैठक आयोजित की गई।बैठक में 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा, नगर परिषद नगर पालिका ग्राम पंचायत जिला परिषद के चुनावो की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।मीडिया प्रभारी मुकेश सालोत्री ने बताया कि
तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे से त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्गो में होकर,रामद्वारा से लेकर कलेक्ट्रेट सर्किल पर यात्रा का विसर्जन होगा।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, जिला मंत्री अनीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी,  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, सायपुर मंडल अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ,महीला मोर्चा विधा वैष्णव, मंडल महामंत्री आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह , यात्रा संयोजक हरि शरण व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पहली ही फुहार में उधड़ी दावों की सिलाई: कागजों में हुई सफाई, मंडावरी के मुख्य बाजार में लबालब भरा पानी, बेबस जनता! मंडावरी। राजस्थान में भले ही इस बार मानसून अपने औसत लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा हो, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और नगर निकायों की अनदेखी ने हल्की बारिश में ही पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मानसून आने से पहले पानी की सुचारू निकासी को लेकर किए गए बड़े-बड़े प्रशासनिक दावों की जमीनी हकीकत आज मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में साफ नजर आ रही है। ​नालों की सफाई केवल कागजों में, धरातल पर शून्य काम मानसून से पूर्व नालों और नालियों की तलीझड़ सफाई कराने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन धरातल पर एक तसला गाद तक नहीं निकाली गई। नतीजा यह हुआ कि बिना किसी तेज बारिश या मूसलाधार पानी के, महज हल्की रिमझिम और थोड़ी सी बरसात में ही पूरा मंडावरी कस्बा जलमग्न हो गया। मुख्य बाजार बना दरिया, वाहन चालक और पैदल राहगीर परेशान मंडावरी के मुख्य बाजार की ताजा तस्वीरें नगरपालिका प्रशासन के काम करने के ढर्रे पर सीधे सवाल खड़े कर रही हैं। मुख्य बाजार में रास्तों पर पानी भर गया है। नालों के अवरुद्ध होने से पानी का बहाव बाधित हो गया और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। हालत यह है कि दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंडावरी में आप जिस भी रास्ते पर जाएंगे, आपको जलभराव की वही दयनीय तस्वीर नजर आएगी। ​इंजीनियरों की चुप्पी और ठेकेदारों की मनमानी समस्या केवल मंडावरी की ही नहीं, बल्कि टोडा ठेकला से लेकर आसपास के पूरे ग्रामीण व पंचायत क्षेत्रों की है। सड़क निर्माण के वक्त पानी के निकास का कोई तकनीकी ध्यान नहीं रखा जाता। नियमानुसार सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी का सही तकमीना (Estimation) बनना चाहिए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और ठेकेदार इन नियमों को अपवाद मानकर ताक पर रख देते हैं। ठेकेदारों को नाला-नाली बनाने में आफत आती है और जिम्मेदार इंजीनियर दफ्तरों से बाहर निकलकर सर्वे करना वाजिब नहीं समझते। ​छात्रों का आवागमन बाधित, क्या बड़े आंदोलन का इंतजार कर रहा प्रशासन? जलभराव के कारण सबसे बुरी स्थिति स्कूली बच्चों और मरीजों की है, जिनका रास्ते बंद होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आखिर प्रशासन क्यों किसी बड़े जन-आंदोलन या विरोध-प्रदर्शन का इंतजार करता है? क्या जब तक ग्रामीण सड़कों पर उतरकर चक्काजाम नहीं करेंगे, तब तक मंडावरी की इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं होगा? ​प्रशासन को तुरंत उठानी होगी ठोस कार्रवाई यदि मंडावरी नगरपालिका प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया और ड्रेनेज सिस्टम का कोई स्थाई तकनीकी समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक बदतर हो जाएगी। पालिका प्रशासन को कागजी खानापूर्ति छोड़कर नालों की तुरंत व्यापक सफाई करानी होगी और सड़क निर्माण के वक्त जल निकासी को पहली प्राथमिकता देनी होगी, अन्यथा यह समस्या जस की तस बनी रहेगी और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
    1
    पहली ही फुहार में उधड़ी दावों की सिलाई: कागजों में हुई सफाई, मंडावरी के मुख्य बाजार में लबालब भरा पानी, बेबस जनता!


मंडावरी।
राजस्थान में भले ही इस बार मानसून अपने औसत लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा हो, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और नगर निकायों की अनदेखी ने हल्की बारिश में ही पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मानसून आने से पहले पानी की सुचारू निकासी को लेकर किए गए बड़े-बड़े प्रशासनिक दावों की जमीनी हकीकत आज मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में साफ नजर आ रही है।
​नालों की सफाई केवल कागजों में, धरातल पर शून्य काम
मानसून से पूर्व नालों और नालियों की तलीझड़ सफाई कराने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन धरातल पर एक तसला गाद तक नहीं निकाली गई। नतीजा यह हुआ कि बिना किसी तेज बारिश या मूसलाधार पानी के, महज हल्की रिमझिम और थोड़ी सी बरसात में ही पूरा मंडावरी कस्बा जलमग्न हो गया।
मुख्य बाजार बना दरिया, वाहन चालक और पैदल राहगीर परेशान
मंडावरी के मुख्य बाजार की ताजा तस्वीरें नगरपालिका प्रशासन के काम करने के ढर्रे पर सीधे सवाल खड़े कर रही हैं। मुख्य बाजार में रास्तों पर पानी भर गया है। नालों के अवरुद्ध होने से पानी का बहाव बाधित हो गया और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। हालत यह है कि दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंडावरी में आप जिस भी रास्ते पर जाएंगे, आपको जलभराव की वही दयनीय तस्वीर नजर आएगी।
​इंजीनियरों की चुप्पी और ठेकेदारों की मनमानी
समस्या केवल मंडावरी की ही नहीं, बल्कि टोडा ठेकला से लेकर आसपास के पूरे ग्रामीण व पंचायत क्षेत्रों की है। सड़क निर्माण के वक्त पानी के निकास का कोई तकनीकी ध्यान नहीं रखा जाता। नियमानुसार सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी का सही तकमीना (Estimation) बनना चाहिए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और ठेकेदार इन नियमों को अपवाद मानकर ताक पर रख देते हैं। ठेकेदारों को नाला-नाली बनाने में आफत आती है और जिम्मेदार इंजीनियर दफ्तरों से बाहर निकलकर सर्वे करना वाजिब नहीं समझते।
​छात्रों का आवागमन बाधित, क्या बड़े आंदोलन का इंतजार कर रहा प्रशासन?
जलभराव के कारण सबसे बुरी स्थिति स्कूली बच्चों और मरीजों की है, जिनका रास्ते बंद होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आखिर प्रशासन क्यों किसी बड़े जन-आंदोलन या विरोध-प्रदर्शन का इंतजार करता है? क्या जब तक ग्रामीण सड़कों पर उतरकर चक्काजाम नहीं करेंगे, तब तक मंडावरी की इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं होगा?
​प्रशासन को तुरंत उठानी होगी ठोस कार्रवाई
यदि मंडावरी नगरपालिका प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया और ड्रेनेज सिस्टम का कोई स्थाई तकनीकी समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक बदतर हो जाएगी। पालिका प्रशासन को कागजी खानापूर्ति छोड़कर नालों की तुरंत व्यापक सफाई करानी होगी और सड़क निर्माण के वक्त जल निकासी को पहली प्राथमिकता देनी होगी, अन्यथा यह समस्या जस की तस बनी रहेगी और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण
आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन! हाहाकार: तलवाड़ा के रामगढ़ मुराडा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारों तरफ फैला दलदल, बीमारियों के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों लोग! रामगढ़ मुराडा / तलवाड़ा: तहसील क्षेत्र के रामगढ़ मुराडा स्थित हताई वाली ढाणी इस समय टापू में तब्दील हो चुकी है। जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने के कारण पूरी ढाणी में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों और रास्तों पर घुटनों तक भरे पानी ने आवागमन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जिंदगी बनी जहन्नुम, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान ढाणी के मुख्य रास्तों पर लबालब भरे पानी और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए तो आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी असंभव सा हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने से बदबू और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खौफ फैल गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी महामारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा। आक्रोश में ग्रामीण: "प्रशासन की अनदेखी पड़ी भारी" स्थानीय निवासियों में शासन और प्रशासन की बेरुखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन मिलते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। पक्की नालियों का निर्माण न होना और नालों की सफाई न कराया जाना इस आपदा का मुख्य कारण है। ग्रामीणों की चेतावनी और सीधी मांग: तत्काल राहत: टैंकरों या पंपसेट के जरिए जमा पानी को तुरंत बाहर निकाला जाए। स्थाई समाधान: ढाल के अनुसार पक्की नालियों और बड़े नाले का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। कीटनाशक छिड़काव: महामारी से बचाव के लिए क्षेत्र में तुरंत फोगिंग और चूने का छिड़काव हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू नहीं किए, तो वे उग्र आंदोलन करने और तहसील मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन!
जलप्रलय में तब्दील हुई हताई वाली ढाणी: घुटने तक भरा पानी, बेबस ग्रामीण और सोया हुआ प्रशासन!
हाहाकार: तलवाड़ा के रामगढ़ मुराडा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारों तरफ फैला दलदल, बीमारियों के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों लोग!
रामगढ़ मुराडा / तलवाड़ा:
तहसील क्षेत्र के रामगढ़ मुराडा स्थित हताई वाली ढाणी इस समय टापू में तब्दील हो चुकी है। जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने के कारण पूरी ढाणी में भीषण जलभराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों और रास्तों पर घुटनों तक भरे पानी ने आवागमन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
जिंदगी बनी जहन्नुम, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान
ढाणी के मुख्य रास्तों पर लबालब भरे पानी और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए तो आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना भी असंभव सा हो गया है। जगह-जगह पानी जमा होने से बदबू और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खौफ फैल गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो गांव में डेंगू, मलेरिया जैसी महामारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा।
आक्रोश में ग्रामीण: "प्रशासन की अनदेखी पड़ी भारी"
स्थानीय निवासियों में शासन और प्रशासन की बेरुखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन मिलते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। पक्की नालियों का निर्माण न होना और नालों की सफाई न कराया जाना इस आपदा का मुख्य कारण है।
ग्रामीणों की चेतावनी और सीधी मांग:
तत्काल राहत: टैंकरों या पंपसेट के जरिए जमा पानी को तुरंत बाहर निकाला जाए।
स्थाई समाधान: ढाल के अनुसार पक्की नालियों और बड़े नाले का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए।
कीटनाशक छिड़काव: महामारी से बचाव के लिए क्षेत्र में तुरंत फोगिंग और चूने का छिड़काव हो।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू नहीं किए, तो वे उग्र आंदोलन करने और तहसील मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • गंगापुर सिटी इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आम सभा संपन्न धर्मशाला निर्माण में सहयोग का किया आव्हान
    1
    गंगापुर सिटी इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आम सभा संपन्न धर्मशाला निर्माण में सहयोग का किया आव्हान
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    16 hrs ago
  • विधानसभा करौली में शनिवार संत शिरोमणी रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर बैठक रखी गई, 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा की बैढक रखी गई, तथा नगर परिषद नगर पालिका ग्राम पंचायत जिला परिषद के चुनावो की तैयारी को लेकर भी बैठक का मुख्य उद्देश्य रखा गया। तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे से त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्गो में होकर,रामद्रारा से लेकर कलेक्ट्रेट सर्किल पर होगा यात्रा का विसर्जन। प्रत्येक पदाधिकारी का होगा एक ही लक्ष्य नगर परिषद एवं जिला परिषद ग्राम पंचायत के चुनावों पर देना होगा विशेष ध्यान । अपने-अपने मंडलों की बूथ संरचना की तैयारी पर भी फोकस डाला गया, चुनावो की तैयारीयों को लेकर सभी पदाधिकारी को अपनी अपनी जिम्मेदारियां दी गई। नगर परिषद , नगर पालिकाओं, जिला परिषद की सीमाओं का भी लिया गया विस्तृत फीड बैक। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अपने-अपने मकानों पर तिरंगा झंडा लहराएंगे। कल सुबह प्रातः गोमती दास जी मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता संकल्प अभियान कलश बंधन यात्रा सुबह प्रातः 7:00 बजे करौली शहर में होकर निकलेगी। करौली विधानसभा की सीमा में कलश का विधिवत रूप से पुजा अर्चना की जाएगी, कलश यात्रा का उद्देश्य समरसता सभी समाजों में एकजुट का भाव एवं सभी समाजों में भाईचारा का संदेश के साथ एकीकृत पैदा करना है, यह यात्रा मैगजीन से होकर गोमती दास जी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ, कलेक्ट्री सर्किल हनुमान जी मंदिर, पुरानी कलेक्ट्री सर्किल हनुमान जी मंदिर होते हुए करौली ग्रामीण की ओर प्रस्थान करेगी । सभी मंदिरों में कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत, यह यात्रा करौली शहर से निकलकर सांयपुर मंडल , करौली ग्रामीण मंडल , मासलपुर मंडल , चैनपुर,बखतपुरा होते हुए धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, जितेंद्र पचानोत जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, जिला मंत्री अनीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, सायपुर मंडल अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ,महीला मोर्चा विधा वैष्णव, मंडल महामंत्री आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह , यात्रा संयोजक हरि शरण व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    विधानसभा करौली में शनिवार संत शिरोमणी रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान को लेकर बैठक रखी गई,
 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा की बैढक रखी गई, तथा नगर परिषद नगर पालिका ग्राम पंचायत जिला परिषद के चुनावो की तैयारी को लेकर भी बैठक का मुख्य उद्देश्य रखा गया।
तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे से त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्गो में होकर,रामद्रारा से लेकर कलेक्ट्रेट सर्किल पर होगा यात्रा का विसर्जन। 
 प्रत्येक पदाधिकारी का होगा एक ही लक्ष्य नगर परिषद एवं जिला परिषद ग्राम पंचायत के चुनावों पर देना होगा विशेष ध्यान । अपने-अपने मंडलों की बूथ संरचना की तैयारी पर भी फोकस डाला गया, चुनावो की तैयारीयों को लेकर सभी पदाधिकारी को अपनी अपनी जिम्मेदारियां दी गई। नगर परिषद , नगर पालिकाओं, जिला परिषद की सीमाओं का भी लिया गया  विस्तृत फीड बैक।
 सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अपने-अपने मकानों पर तिरंगा झंडा लहराएंगे। कल सुबह प्रातः गोमती दास जी मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता संकल्प अभियान कलश बंधन यात्रा सुबह प्रातः 7:00 बजे करौली शहर में होकर निकलेगी। करौली विधानसभा की सीमा में कलश का विधिवत रूप से पुजा अर्चना की जाएगी, कलश यात्रा का उद्देश्य समरसता सभी समाजों में एकजुट का भाव एवं सभी समाजों में भाईचारा का संदेश के साथ एकीकृत पैदा करना है, यह यात्रा मैगजीन से होकर गोमती दास जी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ, कलेक्ट्री सर्किल हनुमान जी मंदिर, पुरानी कलेक्ट्री सर्किल हनुमान जी मंदिर होते हुए करौली ग्रामीण की ओर प्रस्थान करेगी ।
सभी मंदिरों में कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत, यह यात्रा करौली शहर से निकलकर सांयपुर मंडल , करौली ग्रामीण मंडल , मासलपुर मंडल , चैनपुर,बखतपुरा होते हुए धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, जितेंद्र पचानोत जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री, जिला मंत्री अनीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह, सायपुर मंडल अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ,महीला मोर्चा विधा वैष्णव, मंडल महामंत्री आशीष जैन, तेजेंद्र सिंह , यात्रा संयोजक हरि शरण व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    6 hrs ago
  • चंदेलीपुरा सहित 5 चिकित्सा संस्थाओं का CMCO ने किया निरीक्षण नदारद मिले चिकित्साधिकारी व कार्मिकों को दिए कारण बताओ नोटिस करौली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के समयबद्ध सेवाओं की पहुंच की सुनिश्चितता हेतु सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मंडरायल ब्लॉक की 5 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का शनिवार दोपहर 3:00 बजे जायजा लिया। निरीक्षण दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सा अधिकारी-कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक दवाओं सहित एंटी स्नेक वाईट की उपलब्धता और गर्भवतियों को आवश्यक सेवाओं के लिए निर्देशित किया।इस दौरान पीएचसी चंदेलीपुरा पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाई गई। पीएचसी औंड में नर्सिंग ऑफिसर अनुपस्थित पाए गए,वहीं चिकित्सा अधिकारी हस्ताक्षर कॉलम में डे ऑफ लगा होने पर भी निरीक्षण दौरान संस्था पर पहुंचे। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंडरायल के निरीक्षण दौरान चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी के निरीक्षण की सूचना पर डे ऑफ लगाने की जानकारी मिली एवं एएनएम अनुपस्थित पाई गई और स्वीपर दो दिवस से संस्था पर नहीं आने की जानकारी मिली।इस दौरान डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।
    4
    चंदेलीपुरा सहित 5 चिकित्सा संस्थाओं का CMCO ने किया निरीक्षण नदारद मिले चिकित्साधिकारी व कार्मिकों को दिए कारण बताओ नोटिस 
करौली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के समयबद्ध सेवाओं की पहुंच की सुनिश्चितता हेतु सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मंडरायल ब्लॉक की 5 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का शनिवार दोपहर 3:00 बजे जायजा लिया। निरीक्षण दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सा अधिकारी-कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक दवाओं सहित एंटी स्नेक वाईट की उपलब्धता और गर्भवतियों को आवश्यक सेवाओं  के लिए निर्देशित किया।इस दौरान पीएचसी चंदेलीपुरा पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाई गई। पीएचसी औंड में नर्सिंग ऑफिसर अनुपस्थित पाए गए,वहीं चिकित्सा अधिकारी हस्ताक्षर कॉलम में डे ऑफ लगा होने पर भी निरीक्षण दौरान संस्था पर पहुंचे।
शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंडरायल के निरीक्षण दौरान चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी के निरीक्षण की सूचना पर डे ऑफ लगाने की जानकारी मिली एवं एएनएम अनुपस्थित पाई गई और स्वीपर दो दिवस से संस्था पर नहीं आने की जानकारी मिली।इस दौरान  डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सुरौठ थाने के सामने जलभराव बना मुसीबत, पानी में ट्रैक्टर पलटा.... More सुरौठ थाने के सामने जलभराव बना मुसीबत, पानी में ट्रैक्टर पलटा.... More
    1
    सुरौठ थाने के सामने जलभराव बना मुसीबत, पानी में ट्रैक्टर पलटा.... More
सुरौठ थाने के सामने जलभराव बना मुसीबत, पानी में ट्रैक्टर पलटा.... More
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.