उपखंड अधिकारी बसवा ने विधालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा। बसवा। उपखंड अधिकारी बसवा **रवि कांत सिंह** ने आज बसवा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत बडियाल खुर्द, कोलाना एवं अन्य राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में भवन की स्थिति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी बसवा एवं संस्थाप्रधान को अध्ययन के लिए सुरक्षित भवन होने पर ही विद्यालय संचालन के निर्देश दिए इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बसवा हजारी लाल बैरवा एवं सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसवा विनोद मीना भी साथ रहे l निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में **विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील, विद्यालय परिसर तथा आधारभूत सुविधाओं** का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी भी ली। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।**
उपखंड अधिकारी बसवा ने विधालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा। बसवा। उपखंड अधिकारी बसवा **रवि कांत सिंह** ने आज बसवा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत बडियाल खुर्द, कोलाना एवं अन्य राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में भवन की स्थिति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी बसवा एवं संस्थाप्रधान को अध्ययन के लिए सुरक्षित भवन होने पर ही विद्यालय संचालन के निर्देश दिए इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बसवा हजारी लाल बैरवा एवं सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसवा विनोद मीना भी साथ रहे l निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में **विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील, विद्यालय परिसर तथा आधारभूत सुविधाओं** का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों
से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी भी ली। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।**
- बरसात को लेकर एसडीएम ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण सिकराय। बरसात के मौसम में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम सबसे पहले बसेड़ी गांव पहुंचे और विद्यालय भवन सहित गांव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बैठने और पढ़ाई की व्यवस्था देखी तथा सुरक्षित स्थान पर बच्चों को बैठाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मीणा सीमला, गुर्जर की थड़ी सीमला, सूरेर सहित अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। बसेड़ी विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण संस्कृत विद्यालय का संचालन भावगढ़ विद्यालय में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गांव के रास्तों की स्थिति भी देखी। खास बात यह रही कि एसडीएम ग्रामीणों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव में घूमे और कई स्थानों पर पैदल चलकर रास्तों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने इस दौरान रास्ते से जुड़ी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।2
- लालसोट : जलभराव से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन उपखंड की टोडा ठेकला पंचायत में बारिश के बाद स्कूल के रास्ते में जलभराव से परेशान राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, जागा बस्ती टोडा ठेकला के छात्र-छात्राओं ने धरना देकर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सरपंच किशन लाल डोई को मौके पर बुलाने की मांग की। छात्रों और ग्रामीणों का आरोप है कि नाली-नाले की व्यवस्था नहीं होने से रास्ते में लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने जल्द जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की।2
- वनवासी कल्याण परिषद के सौजन्य से हस्तशिल्प उत्पादों की 2 दिवसीय प्रदर्शनी और बिक्री स्वामी विवेकानंद स्मारक में शुरू राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से संचालित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार हस्त निर्मित उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री आज अलवर के स्वामी विवेकानंद स्मारक सूचना केंद्र के पास प्रारंभ हुई । उद्घाटन सत्र में एडिशनल एसपी अलवर श्रीमती प्रियंका उपस्थिति रही, अलवर के प्रसिद्ध समाजसेवी और विभाग संघ चालक डां के के गुप्ता, जिला संघ चालक अशोक मित्तल, और महावीर प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में इस प्रदर्शनी का उद्देश्य वनवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और महिला स्वयं सहायता समूह की कढ़ाई बुनाई का प्रशिक्षण एवं आवश्यक कच्चा माल उपलब्ध कराया जाना है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जैसे बैग, राखियां, डिस्प्ले बैनर, लटकने, झूलर, डिजाइनर डायरिया, लेडीज पर्स, लैपटॉप बैग, मोबाइल कवर और विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी में रखे गए हैं जो बहुत ही उचित मूल्य पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। प्रदर्शनी में होने वाली आय महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रदान की जाती है यह पूर्ण रूप से वनवासी महिलाओं के जागरण और सामाजिक रूप से सक्षम एवं आर्थिक संबल प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। इस प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण एक राखी सैनिक के नाम भी है हम सभी समाज के लोग इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि देश की सीमाएं हमारी सेनाओ के द्वारा सुरक्षित हैं उन सेना के वीर जाम्वंजों को हम एक राखी बांधकर उनके साथ अपना एकता का संदेश दे सकते हैं यह कार्यक्रम इसमें जितने भी राखियां एक राखी सैनिक के नाम प्राप्त होगी उनको सब की सहमति से अलवर के ईटा राणा पैलेस में वीर सैनिकों को बांधने का काम अलवर की महिलाएं करेंगी। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी प्रियंका जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया और नगरवासी महिलाओं का वनवासी क्षेत्र के साथ में एकजुट होने को अभूतपुर्व बताया। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम की भूमिका पर बोलते हुए वैज्ञानिक हरीश शर्मा ने वनवासी कल्याण आश्रम का भूमिका एवं उनके कार्यक्रमों के बारे में बताया डॉक्टर रमेश गुप्ता अग्रवाल ने वनवासी कल्याण आश्रम के शहर में होने वाली और सभी के सहयोग से चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एक राखी सैनिक के नाम पर वनवासी कल्याण आश्रम की ओमा शर्मा जी ने विस्तार से बताया, उन्होंने बताया कि कि वनवासी कल्याण परिषद एक सैनिक एक राखी सैनिक के नाम से राखी उन सैनिकों को सरहद पर बांधकर आते हैं कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान परिदृश्य तक संपूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि की वनवासी परिषद तू में एक रक्त का भाव लेकर समाज केसमाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर समरसता का भाव एकता जागरण की दृष्टि से बताया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक और प्रांत के गौ सेवा प्रमुख अशोक जी गुप्ता ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रमों में पूर्व सैनिक प्रहलाद जी उपस्थित रहे नगर की प्रमुख बहनों ने कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति रही अनीता जी, रेनू बालाजी, इंदिरा माथुर, गरिमा जी, वंदना जी, ममता जी सुनील दीदी, चंदा जी ,अलका, रचना उपस्थित रहीं।4
- कल जिला दौसा नांगल हाई कोर्ट आदिवासी दिवस का महोत्सव डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा किया जा रहा है डॉक्टर किरोडी लाल द्वारा दौसा जिले में नांगल हाई कोर्ट में बड़े-बड़े सोशल मीडिया वाले लोग भी आएंगे जिसमें से खास कर मासूम शर्मा भी आमंत्रित किया गया है जो कुछ महाप्रोग्राम भी दिखाया जाएगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदार्थ1
- सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई #RajasthanNews #GovernmentLand #Encroachment #IllegalEncroachment #RajasthanGovernment1
- पीपलखेड़ा गांव से मानवता को शर्मसार और सरकारी दावों की खुली पोल बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार बारिश में किया तिरपाल के नीचे कामां से खबर संवाददाता नरेंद्र सिंह शेखावत पीपलखेड़ा गांव से मानवता को शर्मसार और सरकारी दावों की खुली पोल बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार बारिश में किया तिरपाल के नीचे कामां - पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पीपलखेड़ा गांव से मानवता को शर्मसार और सरकारी दावों की पोल खोलती हुई एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे करना पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी गांवों में एक व्यवस्थित श्मशान घाट और टीनशेड तक नसीब नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द श्मशान घाट में पक्के शेड का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी बेबसी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों के अनुसार पीपलखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे कि इसी दौरान अचानक तेज बारिश और भीषण तूफान शुरू हो गया था। श्मशान घाट पर पक्का शेड (टीनशेड) न होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। श*व और चिता को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल का इंतजाम किया था। ग्रामीणों ने जलती चिता के ऊपर तिरपाल तानकर उसे बचाने का भरसक प्रयास किया था पर तूफान और मूसलाधार बारिश के आगे उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई थी तथा चिता और श*व को भीगने से नहीं बचाया जा सका था। ग्रामीणों के अनुसार जब तिरपाल के सहारे भी अंतिम संस्कार संभव नहीं हो सका, तो मजबूरन परिजनों और ग्रामीणों को भारी मन से बारिश रुकने का लंबा इंतजार करना पड़ा था तथा इस दौरान शव यात्रा में शामिल हुए लोग भी खुले आसमान के नीचे पूरी तरह भीग रहे थे। घटना के बाद से पीपलखेड़ा और आस-पास के ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी गांवों में एक व्यवस्थित श्मशान घाट और टीनशेड तक नसीब नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द श्मशान घाट में पक्के शेड का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी बेबसी का सामना न करना पड़े।1
- दौसा में ट्रैफिक सुधार की अनसुनी मांग: खाकी से घबराती है जनता, सफेद वर्दी पर भरोसा; बेड़े में 100 पुलिसकर्मियों की जरूरत दौसा जिला पुलिस का हर क्षेत्र में काम सराहनीय है, लेकिन ट्रैफिक मैनेजमेंट में एक बड़ी कमी सामने आ रही है। वर्तमान में जिले के 36 से 40 सफेद वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के भरोसे पूरी व्यवस्था टिकी है। जनता खाकी वर्दी को देखते ही कतराने लगती है, जबकि सफेद वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की बात को आसानी से समझती और मानती है। 3 प्रमुख बिंदु: क्यों और कैसे सुधरेगी दौसा की ट्रैफिक व्यवस्था? 1. मानसिकता का असर — सफेद वर्दी पर भरोसा, खाकी से दूरी: सदर से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता की मानसिकता है कि सफेद वर्दी ही असल ट्रैफिक पुलिस है। सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मोत्सव पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में ट्रैफिक प्रभारी गोपाल शर्मा और उनकी टीम व्यक्तिगत रूप से लोगों को समझा रही है। लोग जागरूक हैं, लेकिन जब खाकी वर्दी सामने होती है तो वे दूरी बना लेते हैं, जबकि सफेद वर्दीधारी कर्मी के समझाने पर नियमों का पालन करने में परहेज नहीं करते। 2. नफरी का संकट — 30-40 जवानों के भरोसे पूरा जिला: जिले में कुल 36 से 40 सफेद वर्दीधारी यातायात कर्मी ही तैनात हैं। बामुश्किल दो-तीन थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर खाकी वर्दी का ही सहारा लेना पड़ता है। जन-सुरक्षा के लिहाज से यह संख्या बेहद कम है। 3. व्यावहारिक समाधान — बेड़े में 100 जवानों की तैनाती आवश्यक: मांग है कि दौसा पुलिस बेड़े में सफेद वर्दीधारी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 100 की जाए। साथ ही, इन्हें जिले के हर एक पुलिस थाने में स्थाई रूप से तैनात किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर ट्रैफिक गाइडलाइंस लागू हो सकें। उम्मीद: एसपी पीयूष दीक्षित लेंगे संज्ञान दौसा पुलिस हर अनछुए पहलू को छूकर अच्छा काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित इस व्यावहारिक कमी पर संज्ञान लेंगे और ट्रैफिक पुलिस बेड़े में सफेद वर्दीधारी जवानों की नफरी बढ़ाकर इस कमी को दूर करेंगे। इससे न केवल सड़क हादसे रुकेंगे, बल्कि हर परिवार की जान भी सुरक्षित रह सकेगी।4
- अजमेर जेल से सामने आया मामला सिर्फ जेल प्रशासन की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे जेल सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है #Rajasthan #RajasthanGovernment #AjmerJail #Ajmer1
- जयपुर उत्तर में महिला और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, 1500 महिलाओं-बालिकाओं से किया संवाद जयपुर। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी /आईजीपी पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिश संख्या-12 के क्रम में आयोजित इस अभियान के तहत आमजन को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जलमहल की पाल, थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर (SIUCAW) सुरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेन्द्र सिंह राणावत और एवं कर्मचारी मौजूद रहे। थानाधिकारी ब्रह्मपुरी हेमन्त सिंह सहित पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, छात्र-छात्राएं, सीएलजी एवं मोहल्ला समिति के सदस्यों समेत करीब 1500 लोग शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने करीब 1500 महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।1