राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। नौगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय — थाना सलेमपुर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी — थाना सैंथल पैराडाइज UPS स्कूल, दौसा — थाना कोतवाली जानकी देवी पब्लिक स्कूल, नांगल बरसी — थाना सदर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कालवान — थाना मानपूर दौसा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।
राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। नौगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय — थाना सलेमपुर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी — थाना सैंथल पैराडाइज UPS स्कूल, दौसा — थाना कोतवाली जानकी देवी पब्लिक स्कूल, नांगल बरसी — थाना सदर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कालवान — थाना मानपूर दौसा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।
- उपखंड अधिकारी बसवा ने विधालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा। बसवा। उपखंड अधिकारी बसवा **रवि कांत सिंह** ने आज बसवा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत बडियाल खुर्द, कोलाना एवं अन्य राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में भवन की स्थिति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी बसवा एवं संस्थाप्रधान को अध्ययन के लिए सुरक्षित भवन होने पर ही विद्यालय संचालन के निर्देश दिए इस अवसर पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बसवा हजारी लाल बैरवा एवं सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसवा विनोद मीना भी साथ रहे l निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यालय में **विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, मिड-डे मील, विद्यालय परिसर तथा आधारभूत सुविधाओं** का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी भी ली। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।**2
- राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवाण कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित। --- *प्रेस रिपोर्ट - _राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में गुरुवंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार आयोजित_ _राजगढ़, अलवर, 8 अगस्त 2026_ | _अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में _गुरुवंदन कार्यक्रम_ के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर, संगठन मंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ_ द्वारा संयुक्त रूप से _दीप प्रज्ज्वलन_ एवं _माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण_ कर किया गया। सेमिनार के _विषय का प्रवर्तन प्रोफेसर नीरज कुमार सैनी, विभाग सचिव_ ने किया। उन्होंने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है।"_ इस अवसर पर मुख्य वक्ता _डॉ. गंगा श्याम गुर्जर_ ने अपने उद्बोधन में कहा कि _"शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और गुरु के प्रति सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थी अपने जीवन में गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।"_ प्राचार्य _डॉ. देशराज वर्मा_ ने कहा कि _"गुरुवंदन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। महाविद्यालय ऐसे आयोजनों के लिए निरंतर प्रयासरत है।"_ सेमिनार में महाविद्यालय के _सभी संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी_ उपस्थित रहे। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं थी उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में _वरिष्ठ साथी प्रो पीएम मीणा_ ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित राजस्थान पुलिस | जिला दौसा विद्यालयों में जागरूकता अभियान आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। नौगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय — थाना सलेमपुर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी — थाना सैंथल पैराडाइज UPS स्कूल, दौसा — थाना कोतवाली जानकी देवी पब्लिक स्कूल, नांगल बरसी — थाना सदर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कालवान — थाना मानपूर दौसा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।1
- श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही दौसा जिले के बांदीकुई में श्री श्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान, बांदीकुई के तत्वावधान में टिकाली की ढाणी में भव्य श्याम जागरण एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम प्रभु के अलौकिक श्रृंगार के साथ शुरू हुए जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में शामिल होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत बांदीकुई निवासी रामवीर भुखमरिया ने “मेरे लाडले गणेश, प्यारे-प्यारे गणेश” गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद नवल घीया ने गुरु वंदना “देव दया करके मुझको अपना लेना” तथा “किसने किया श्रृंगार सांवरे, कब आएगा मेरा सांवरिया” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं दिनेश खंडेलवाल गुढ़ा एवं सतवीर ने “बाबा तुमसा दयालु देव दूजा नहीं”, “सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी” सहित “जब कोई ना संभाले, संभालता है श्याम बाबा” और “तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं” जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश बड़ाया, कमलेश, हरि धामाणी, राजकुमार, संजय, पिंटू सैनी, सुरेश, महेश सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- दौसा जिला पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। 📍 नौगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय — थाना सलेमपुर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी — थाना सैंथल 📍 पैराडाइज UPS स्कूल, दौसा — थाना कोतवाली 📍 जानकी देवी पब्लिक स्कूल, नांगल बरसी — थाना सदर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा 📍 राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कालवान — थाना मानपुर 👮♀️👮♂️ दौसा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।3
- पहली ही फुहार में उधड़ी दावों की सिलाई: कागजों में हुई सफाई, मंडावरी के मुख्य बाजार में लबालब भरा पानी, बेबस जनता! मंडावरी। राजस्थान में भले ही इस बार मानसून अपने औसत लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा हो, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और नगर निकायों की अनदेखी ने हल्की बारिश में ही पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मानसून आने से पहले पानी की सुचारू निकासी को लेकर किए गए बड़े-बड़े प्रशासनिक दावों की जमीनी हकीकत आज मंडावरी नगरपालिका क्षेत्र में साफ नजर आ रही है। नालों की सफाई केवल कागजों में, धरातल पर शून्य काम मानसून से पूर्व नालों और नालियों की तलीझड़ सफाई कराने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन धरातल पर एक तसला गाद तक नहीं निकाली गई। नतीजा यह हुआ कि बिना किसी तेज बारिश या मूसलाधार पानी के, महज हल्की रिमझिम और थोड़ी सी बरसात में ही पूरा मंडावरी कस्बा जलमग्न हो गया। मुख्य बाजार बना दरिया, वाहन चालक और पैदल राहगीर परेशान मंडावरी के मुख्य बाजार की ताजा तस्वीरें नगरपालिका प्रशासन के काम करने के ढर्रे पर सीधे सवाल खड़े कर रही हैं। मुख्य बाजार में रास्तों पर पानी भर गया है। नालों के अवरुद्ध होने से पानी का बहाव बाधित हो गया और गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। हालत यह है कि दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंडावरी में आप जिस भी रास्ते पर जाएंगे, आपको जलभराव की वही दयनीय तस्वीर नजर आएगी। इंजीनियरों की चुप्पी और ठेकेदारों की मनमानी समस्या केवल मंडावरी की ही नहीं, बल्कि टोडा ठेकला से लेकर आसपास के पूरे ग्रामीण व पंचायत क्षेत्रों की है। सड़क निर्माण के वक्त पानी के निकास का कोई तकनीकी ध्यान नहीं रखा जाता। नियमानुसार सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी का सही तकमीना (Estimation) बनना चाहिए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और ठेकेदार इन नियमों को अपवाद मानकर ताक पर रख देते हैं। ठेकेदारों को नाला-नाली बनाने में आफत आती है और जिम्मेदार इंजीनियर दफ्तरों से बाहर निकलकर सर्वे करना वाजिब नहीं समझते। छात्रों का आवागमन बाधित, क्या बड़े आंदोलन का इंतजार कर रहा प्रशासन? जलभराव के कारण सबसे बुरी स्थिति स्कूली बच्चों और मरीजों की है, जिनका रास्ते बंद होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आखिर प्रशासन क्यों किसी बड़े जन-आंदोलन या विरोध-प्रदर्शन का इंतजार करता है? क्या जब तक ग्रामीण सड़कों पर उतरकर चक्काजाम नहीं करेंगे, तब तक मंडावरी की इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं होगा? प्रशासन को तुरंत उठानी होगी ठोस कार्रवाई यदि मंडावरी नगरपालिका प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया और ड्रेनेज सिस्टम का कोई स्थाई तकनीकी समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक बदतर हो जाएगी। पालिका प्रशासन को कागजी खानापूर्ति छोड़कर नालों की तुरंत व्यापक सफाई करानी होगी और सड़क निर्माण के वक्त जल निकासी को पहली प्राथमिकता देनी होगी, अन्यथा यह समस्या जस की तस बनी रहेगी और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।1
- सड़क जाम कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे खाकी के प्रहरी, सरपंच को बुलाकर 2 दिन में जलभराव समाधान का दिलाया भरोसा टोडा ठेकला (दौसा)। "पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने के लिए ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती है।" इस बात को शनिवार सुबह मंडावरी थाना पुलिस ने जागा बस्ती (टोडा ठेकला) में अपनी सूझबूझ और संवेदनशीलता से एक बार फिर साबित कर दिखाया। शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जागा बस्ती के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर अत्यधिक पानी भरे होने के कारण आवागमन में आ रही परेशानियों से तंग आकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। जैसे ही इस बात की सूचना मंडावरी पुलिस थाने को मिली, पुलिस जाब्ता बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचा। संवेदनशीलता और सूझबूझ से सुलझा मामला मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चों के आक्रोश को न केवल समझा, बल्कि उनके प्रति आत्मीयता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल ग्राम पंचायत सरपंच को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सरपंच ने स्कूली बच्चों को आश्वस्त किया कि अगले 2 दिनों के भीतर सड़क से पानी निकासी का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस की इस त्वरित व संवेदनशील मध्यस्थता और सरपंच के आश्वासन से संतुष्ट होकर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी-खुशी रास्ता खोल दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारू रूप से शुरू हो गया और क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने मंडावरी थाना पुलिस के इस सकारात्मक रवैये और जनहित में तुरंत की गई कार्रवाई की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या चाहे कैसी भी हो, जब पुलिस इस प्रकार अभिभावक की भूमिका निभाते हुए आगे आती है, तो जनता का खाकी पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।1
- श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही रिवेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट दौसा जिले के बांदीकुई में श्री श्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान, बांदीकुई के तत्वावधान में टिकाली की ढाणी में भव्य श्याम जागरण एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम प्रभु के अलौकिक श्रृंगार के साथ शुरू हुए जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में शामिल होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत बांदीकुई निवासी रामवीर भुखमरिया ने “मेरे लाडले गणेश, प्यारे-प्यारे गणेश” गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद नवल घीया ने गुरु वंदना “देव दया करके मुझको अपना लेना” तथा “किसने किया श्रृंगार सांवरे, कब आएगा मेरा सांवरिया” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं दिनेश खंडेलवाल गुढ़ा एवं सतवीर ने “बाबा तुमसा दयालु देव दूजा नहीं”, “सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी” सहित “जब कोई ना संभाले, संभालता है श्याम बाबा” और “तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं” जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश बड़ाया, कमलेश, हरि धामाणी, राजकुमार, संजय, पिंटू सैनी, सुरेश, महेश सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।3