श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही रिवेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट दौसा जिले के बांदीकुई में श्री श्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान, बांदीकुई के तत्वावधान में टिकाली की ढाणी में भव्य श्याम जागरण एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम प्रभु के अलौकिक श्रृंगार के साथ शुरू हुए जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में शामिल होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत बांदीकुई निवासी रामवीर भुखमरिया ने “मेरे लाडले गणेश, प्यारे-प्यारे गणेश” गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद नवल घीया ने गुरु वंदना “देव दया करके मुझको अपना लेना” तथा “किसने किया श्रृंगार सांवरे, कब आएगा मेरा सांवरिया” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं दिनेश खंडेलवाल गुढ़ा एवं सतवीर ने “बाबा तुमसा दयालु देव दूजा नहीं”, “सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी” सहित “जब कोई ना संभाले, संभालता है श्याम बाबा” और “तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं” जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश बड़ाया, कमलेश, हरि धामाणी, राजकुमार, संजय, पिंटू सैनी, सुरेश, महेश सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही श्याम जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गायकों ने लूटी वाहवाही रिवेन्द्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट दौसा जिले के बांदीकुई में श्री श्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान, बांदीकुई के तत्वावधान में टिकाली की ढाणी में भव्य श्याम जागरण एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम प्रभु के अलौकिक श्रृंगार के साथ शुरू हुए जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय
बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में शामिल होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत बांदीकुई निवासी रामवीर भुखमरिया ने “मेरे लाडले गणेश, प्यारे-प्यारे गणेश” गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद नवल घीया ने गुरु वंदना “देव दया करके मुझको अपना लेना” तथा “किसने किया श्रृंगार सांवरे, कब आएगा मेरा सांवरिया” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं दिनेश खंडेलवाल गुढ़ा एवं सतवीर ने “बाबा तुमसा दयालु देव दूजा
नहीं”, “सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी” सहित “जब कोई ना संभाले, संभालता है श्याम बाबा” और “तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं” जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश बड़ाया, कमलेश, हरि धामाणी, राजकुमार, संजय, पिंटू सैनी, सुरेश, महेश सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
- सड़क जाम कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे खाकी के प्रहरी, सरपंच को बुलाकर 2 दिन में जलभराव समाधान का दिलाया भरोसा टोडा ठेकला (दौसा)। "पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने के लिए ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती है।" इस बात को शनिवार सुबह मंडावरी थाना पुलिस ने जागा बस्ती (टोडा ठेकला) में अपनी सूझबूझ और संवेदनशीलता से एक बार फिर साबित कर दिखाया। शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जागा बस्ती के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर अत्यधिक पानी भरे होने के कारण आवागमन में आ रही परेशानियों से तंग आकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। जैसे ही इस बात की सूचना मंडावरी पुलिस थाने को मिली, पुलिस जाब्ता बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचा। संवेदनशीलता और सूझबूझ से सुलझा मामला मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चों के आक्रोश को न केवल समझा, बल्कि उनके प्रति आत्मीयता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल ग्राम पंचायत सरपंच को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सरपंच ने स्कूली बच्चों को आश्वस्त किया कि अगले 2 दिनों के भीतर सड़क से पानी निकासी का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस की इस त्वरित व संवेदनशील मध्यस्थता और सरपंच के आश्वासन से संतुष्ट होकर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी-खुशी रास्ता खोल दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारू रूप से शुरू हो गया और क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने मंडावरी थाना पुलिस के इस सकारात्मक रवैये और जनहित में तुरंत की गई कार्रवाई की जमकर सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या चाहे कैसी भी हो, जब पुलिस इस प्रकार अभिभावक की भूमिका निभाते हुए आगे आती है, तो जनता का खाकी पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।1
- लालसोट : जलभराव से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन उपखंड की टोडा ठेकला पंचायत में बारिश के बाद स्कूल के रास्ते में जलभराव से परेशान राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, जागा बस्ती टोडा ठेकला के छात्र-छात्राओं ने धरना देकर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सरपंच किशन लाल डोई को मौके पर बुलाने की मांग की। छात्रों और ग्रामीणों का आरोप है कि नाली-नाले की व्यवस्था नहीं होने से रास्ते में लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने जल्द जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की।2
- 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।1
- उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बांदीकुई को दी 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात * रोडवेज बस स्टैंड एवं विभिन्न अस्पताल भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास * बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण * 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन दौसा, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी। *अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया* उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। *1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र* इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।4
- बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका1
- दौसा में ट्रैफिक सुधार की अनसुनी मांग: खाकी से घबराती है जनता, सफेद वर्दी पर भरोसा; बेड़े में 100 पुलिसकर्मियों की जरूरत दौसा जिला पुलिस का हर क्षेत्र में काम सराहनीय है, लेकिन ट्रैफिक मैनेजमेंट में एक बड़ी कमी सामने आ रही है। वर्तमान में जिले के 36 से 40 सफेद वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के भरोसे पूरी व्यवस्था टिकी है। जनता खाकी वर्दी को देखते ही कतराने लगती है, जबकि सफेद वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की बात को आसानी से समझती और मानती है। 3 प्रमुख बिंदु: क्यों और कैसे सुधरेगी दौसा की ट्रैफिक व्यवस्था? 1. मानसिकता का असर — सफेद वर्दी पर भरोसा, खाकी से दूरी: सदर से लेकर जिला मुख्यालय तक जनता की मानसिकता है कि सफेद वर्दी ही असल ट्रैफिक पुलिस है। सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मोत्सव पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में ट्रैफिक प्रभारी गोपाल शर्मा और उनकी टीम व्यक्तिगत रूप से लोगों को समझा रही है। लोग जागरूक हैं, लेकिन जब खाकी वर्दी सामने होती है तो वे दूरी बना लेते हैं, जबकि सफेद वर्दीधारी कर्मी के समझाने पर नियमों का पालन करने में परहेज नहीं करते। 2. नफरी का संकट — 30-40 जवानों के भरोसे पूरा जिला: जिले में कुल 36 से 40 सफेद वर्दीधारी यातायात कर्मी ही तैनात हैं। बामुश्किल दो-तीन थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर खाकी वर्दी का ही सहारा लेना पड़ता है। जन-सुरक्षा के लिहाज से यह संख्या बेहद कम है। 3. व्यावहारिक समाधान — बेड़े में 100 जवानों की तैनाती आवश्यक: मांग है कि दौसा पुलिस बेड़े में सफेद वर्दीधारी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 100 की जाए। साथ ही, इन्हें जिले के हर एक पुलिस थाने में स्थाई रूप से तैनात किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर ट्रैफिक गाइडलाइंस लागू हो सकें। उम्मीद: एसपी पीयूष दीक्षित लेंगे संज्ञान दौसा पुलिस हर अनछुए पहलू को छूकर अच्छा काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित इस व्यावहारिक कमी पर संज्ञान लेंगे और ट्रैफिक पुलिस बेड़े में सफेद वर्दीधारी जवानों की नफरी बढ़ाकर इस कमी को दूर करेंगे। इससे न केवल सड़क हादसे रुकेंगे, बल्कि हर परिवार की जान भी सुरक्षित रह सकेगी।4
- भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा समर्थित पार्षद बृजमोहन सैनी कांग्रेस में शामिल लालसोट नगर परिषद के भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, चंदालाल सैनी, कैलाश पुराका, कैलाश पांखला, घासीलाल, बत्ती लाल सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन कपिल पुरोहित, शंकर डीडवाना, नंदू मड़ावरा, अविनाश शर्मा, राजू मड़ावरा, रोहित पंसारी, शंभू सैनी, मिथुन गोड़ीवाल, शहजाद अली, फजलू रहमान, मीडिया प्रभारी इरफान खान, राजेश सैनी मालवाला, बबलू सैनी, जगमोहन हांडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- Post by ProPan Gateway1