logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

11 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
11 hrs ago

जिला चिकित्सालय लालसोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय लालसोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* उप नियंत्रक डॉ अनुराग दैमन ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह (01 से 07 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय लालसोट में स्तनपान को बढ़ावा देने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह

कार्यक्रम प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा के मार्गदर्शन एवं एमसीएच विंग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी चंद मीणा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्तनपान प्रोत्साहन की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ करने, शिशु को छह माह तक केवल माँ का दूध (Exclusive Breastfeeding) पिलाने तथा उसके

bc7e0b04-8fac-42b7-b06d-f3e27e234508

पश्चात पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने नवजात एवं शिशुओं के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए माताओं को सही स्तनपान तकनीक, शिशु को सही स्थिति (Positioning), सही Latch तथा स्तनपान के बाद शिशु को डकार दिलाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आवश्यक परामर्श

453d92a6-9fd9-4937-bb84-0f2e21742dad

दिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्तनपान संबंधी पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई तथा उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला, सविता एवं आरती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • महासंग्राम के बाद झुका प्रशासन! प्रयागराज में राहुल गांधी की हुंकार को आखिरकार मिली हरी झंडी! अजय राय की लिखित गारंटी पर पिघला KP ट्रस्ट; कल 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पूरे उत्तर प्रदेश की सियासत में आएगा भूचाल! विशेष संवाददाता, प्रयागराज प्रयागराज/नई दिल्ली: प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर कल एक नया राजनीतिक इतिहास रचने जा रहा है! राहुल गांधी के प्रस्तावित महा-संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस और सियासी ड्रामा अब पूरी तरह खत्म हो गया है। भारी उठापटक और तीखी बयानबाजी के बाद आखिरकार प्रशासन और KP ट्रस्ट को झुकना ही पड़ा और राहुल गांधी के कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी गई है! आखिर क्यों छिड़ा था महा-संग्राम? सूत्रों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले KP ट्रस्ट Ground में होने वाले राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की अनुमति को अचानक रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे 14 अगस्त 2025 के अदालती आदेशों और छात्रों की पढ़ाई में बाधा का हवाला दिया गया था। अनुमति रद्द होते ही प्रदेश भर की राजनीति में उबाल आ गया। कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया कि राज्य सरकार के भारी दबाव और 'सियासी साजिश' के तहत राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। देर रात पलटा बाजी का रुख! जैसे ही यह मामला गर्माया, कांग्रेस खेमे ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद मैदान में उतरे और देर रात कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकें कीं। अजय राय ने प्रशासन और ट्रस्ट को लिखित आश्वासन (Guarantee Letter) सौंपा कि कार्यक्रम के दौरान मैदान की गरिमा, नियमों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। इस लिखित गारंटी के सामने आते ही विरोधियों के हौसले पस्त हो गए और देर रात अनुमति पर अंतिम मुहर लगा दी गई! कल युवाओं से सीधा संवाद, थर्राएगी सत्ता! अनुमति मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कल प्रयागराज में राहुल गांधी देश और प्रदेश के युवाओं तथा छात्रों के साथ सीधे मुखातिब होंगे। इसे आगामी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से 'गेम चेंजर' माना जा रहा है। बड़ा सवाल: क्या राहुल गांधी का यह 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया नया अध्याय लिखेगा? कल पूरे देश की नजरें संगम नगरी प्रयागराज पर टिकी होंगी!
    1
    महासंग्राम के बाद झुका प्रशासन! प्रयागराज में राहुल गांधी की हुंकार को आखिरकार मिली हरी झंडी!
अजय राय की लिखित गारंटी पर पिघला KP ट्रस्ट; कल 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पूरे उत्तर प्रदेश की सियासत में आएगा भूचाल!
विशेष संवाददाता, प्रयागराज
प्रयागराज/नई दिल्ली: प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर कल एक नया राजनीतिक इतिहास रचने जा रहा है! राहुल गांधी के प्रस्तावित महा-संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस और सियासी ड्रामा अब पूरी तरह खत्म हो गया है। भारी उठापटक और तीखी बयानबाजी के बाद आखिरकार प्रशासन और KP ट्रस्ट को झुकना ही पड़ा और राहुल गांधी के कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी गई है!
आखिर क्यों छिड़ा था महा-संग्राम?
सूत्रों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले KP ट्रस्ट Ground में होने वाले राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की अनुमति को अचानक रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे 14 अगस्त 2025 के अदालती आदेशों और छात्रों की पढ़ाई में बाधा का हवाला दिया गया था। अनुमति रद्द होते ही प्रदेश भर की राजनीति में उबाल आ गया। कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया कि राज्य सरकार के भारी दबाव और 'सियासी साजिश' के तहत राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
देर रात पलटा बाजी का रुख!
जैसे ही यह मामला गर्माया, कांग्रेस खेमे ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद मैदान में उतरे और देर रात कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकें कीं। अजय राय ने प्रशासन और ट्रस्ट को लिखित आश्वासन (Guarantee Letter) सौंपा कि कार्यक्रम के दौरान मैदान की गरिमा, नियमों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। इस लिखित गारंटी के सामने आते ही विरोधियों के हौसले पस्त हो गए और देर रात अनुमति पर अंतिम मुहर लगा दी गई!
कल युवाओं से सीधा संवाद, थर्राएगी सत्ता!
अनुमति मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कल प्रयागराज में राहुल गांधी देश और प्रदेश के युवाओं तथा छात्रों के साथ सीधे मुखातिब होंगे। इसे आगामी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से 'गेम चेंजर' माना जा रहा है।
बड़ा सवाल: क्या राहुल गांधी का यह 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया नया अध्याय लिखेगा? कल पूरे देश की नजरें संगम नगरी प्रयागराज पर टिकी होंगी!
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    16 hrs ago
  • सैंथल उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में कल ही रिमझिम बारिश का दौर जारी इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पढ़ रही भीषण गर्मी को लेकर आज रिमझिम बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज सावन मास का में होने से आज रिमझिम बारिश हो रही है जिसको ग्रामीणों ने ईश्वर की मर्जी बताया इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-बड़ी बाजरे की फसले लहराती रही और रिमझिम बारिश बरसती रही इस दौरान ग्रामीण लोकेश मामोडिया ,संजय सैनी ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके
    2
    सैंथल उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में कल ही रिमझिम बारिश का दौर जारी 
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पढ़ रही भीषण गर्मी को लेकर आज रिमझिम बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है 
इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज सावन मास का में होने से आज रिमझिम बारिश हो रही है 
जिसको ग्रामीणों ने ईश्वर की मर्जी बताया 
इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-बड़ी बाजरे की फसले लहराती रही और रिमझिम बारिश बरसती रही 
इस दौरान ग्रामीण लोकेश मामोडिया ,संजय सैनी ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।
    1
    10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र
लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    6 hrs ago
  • उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बांदीकुई को दी 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात * रोडवेज बस स्टैंड एवं विभिन्न अस्पताल भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास * बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण * 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन दौसा, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी। *अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया* उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। *1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र* इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    1
    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बांदीकुई को दी 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
* रोडवेज बस स्टैंड एवं विभिन्न अस्पताल भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास
* बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण
* 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
दौसा, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा  नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।
*अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया*
उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।
*1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र*
इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में
    1
    इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर क्या कहा जाने!
    1
    गंगापुर सिटी में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर क्या कहा जाने!
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • धूमधाम से वीर हनुमानजी के लिए रवाना हुई पदयात्रा रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी। बस्सी कस्बे में बंशीधर मंदिर स्थित नीमड़ी वाले बालाजी से गुरुवार को सामोद वीर हनुमानजी के लिए गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से 19वीं पदयात्रा रवाना हुई। यह पदयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बिदाजी महाराज के मंदिर, बोरी तिबारा बालाजी मंदिर, बस्सी चक स्थित सीतारामजी मंदिर, साईं बाबा मंदिर, बद्री का आश्रम मंदिर के दर्शन करते हुए 8 अगस्त को सामोद स्थित वीर हनुमानजी मंदिर में पहुंचेगी जगह जगह पदयात्रा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया, पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए,इस दौरान नीमड़ी वाले बालाजी के पुजारी विनोद पारीक, शिवचरण शर्मा देवरी, बाबूलाल प्रजापत, प्रदीप तिवाड़ी, कमलेश कालवानिया, बाबूलाल खारवाल, कालू सैनी, काना, पिंटू देवरी , सीताराम प्रजापत आदि लोग मौजूद थे।
    4
    धूमधाम से वीर हनुमानजी के लिए रवाना हुई पदयात्रा

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 

बस्सी। बस्सी कस्बे में बंशीधर मंदिर स्थित नीमड़ी वाले बालाजी से गुरुवार को सामोद वीर हनुमानजी के लिए गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से 19वीं पदयात्रा रवाना हुई। यह पदयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बिदाजी महाराज के मंदिर, बोरी तिबारा बालाजी मंदिर, बस्सी चक
स्थित सीतारामजी मंदिर, साईं बाबा मंदिर, बद्री का आश्रम मंदिर के दर्शन करते हुए 8 अगस्त को सामोद स्थित वीर हनुमानजी मंदिर में पहुंचेगी जगह जगह पदयात्रा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया, पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए,इस दौरान नीमड़ी वाले बालाजी के पुजारी विनोद पारीक, शिवचरण शर्मा देवरी, बाबूलाल प्रजापत, प्रदीप तिवाड़ी, कमलेश कालवानिया, बाबूलाल खारवाल, कालू सैनी, काना, पिंटू देवरी , सीताराम प्रजापत आदि लोग मौजूद थे।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • दौसा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय सैंथल में संगीत गायन कला प्रतियोगिता हुई आयोजित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सैंथल, दौसा में प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर संगीत कला गायन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा स्तर के अनुसार तीन ग्रुपों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप में कुलदीप बैरवा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा छाया बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में विकास सैनी प्रथम, द्वितीय स्थान भारती सैनी तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय ग्रुप में भगवती शर्मा ने प्रथम, शाहीन खान ने द्वितीय तथा भारती शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी एंड ग्रुप ने राधा जी के भजन की सराहनीय प्रस्तुति दी। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक घनश्याम प्रजापत ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत प्रतिभा को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।
    3
    दौसा 
राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय सैंथल में संगीत गायन कला प्रतियोगिता हुई आयोजित

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सैंथल, दौसा में प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर संगीत कला गायन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा स्तर के अनुसार तीन ग्रुपों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप में कुलदीप बैरवा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा छाया बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में विकास सैनी प्रथम,  द्वितीय स्थान भारती सैनी तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय ग्रुप में भगवती शर्मा ने प्रथम, शाहीन खान ने द्वितीय तथा भारती शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी एंड ग्रुप ने राधा जी के भजन की सराहनीय प्रस्तुति दी। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक घनश्याम प्रजापत ने किया।  कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत प्रतिभा को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में हुई अनहोनी घटना जिससे एक व्यक्ति झुलसा अस्पताल में कराया भर्ती
    1
    गंगापुर सिटी में हुई अनहोनी घटना जिससे एक व्यक्ति झुलसा अस्पताल में कराया भर्ती
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.