दौसा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय सैंथल में संगीत गायन कला प्रतियोगिता हुई आयोजित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सैंथल, दौसा में प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर संगीत कला गायन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा स्तर के अनुसार तीन ग्रुपों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप में कुलदीप बैरवा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा छाया बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में विकास सैनी प्रथम, द्वितीय स्थान भारती सैनी तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय ग्रुप में भगवती शर्मा ने प्रथम, शाहीन खान ने द्वितीय तथा भारती शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी एंड ग्रुप ने राधा जी के भजन की सराहनीय प्रस्तुति दी। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक घनश्याम प्रजापत ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत प्रतिभा को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।
दौसा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय सैंथल में संगीत गायन कला प्रतियोगिता हुई आयोजित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सैंथल, दौसा में प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी के निर्देशन में विद्यालय स्तर पर संगीत कला गायन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा स्तर के अनुसार तीन ग्रुपों
में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप में कुलदीप बैरवा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा छाया बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में विकास सैनी प्रथम, द्वितीय स्थान भारती सैनी तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय ग्रुप में भगवती शर्मा ने प्रथम, शाहीन खान ने द्वितीय तथा भारती शर्मा ने तृतीय स्थान
प्राप्त किया। मीनाक्षी एंड ग्रुप ने राधा जी के भजन की सराहनीय प्रस्तुति दी। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक घनश्याम प्रजापत ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत प्रतिभा को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।
- धूमधाम से वीर हनुमानजी के लिए रवाना हुई पदयात्रा रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी। बस्सी कस्बे में बंशीधर मंदिर स्थित नीमड़ी वाले बालाजी से गुरुवार को सामोद वीर हनुमानजी के लिए गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से 19वीं पदयात्रा रवाना हुई। यह पदयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बिदाजी महाराज के मंदिर, बोरी तिबारा बालाजी मंदिर, बस्सी चक स्थित सीतारामजी मंदिर, साईं बाबा मंदिर, बद्री का आश्रम मंदिर के दर्शन करते हुए 8 अगस्त को सामोद स्थित वीर हनुमानजी मंदिर में पहुंचेगी जगह जगह पदयात्रा का ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया, पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए,इस दौरान नीमड़ी वाले बालाजी के पुजारी विनोद पारीक, शिवचरण शर्मा देवरी, बाबूलाल प्रजापत, प्रदीप तिवाड़ी, कमलेश कालवानिया, बाबूलाल खारवाल, कालू सैनी, काना, पिंटू देवरी , सीताराम प्रजापत आदि लोग मौजूद थे।4
- विराटनगर के स्थित रतनपुरा-हरिपुरा ग्राम पंचायत के भैरुपुरा में रोड का पुरा पानी हनुमान रुण्डला के खेत में जो पाईप लगाया उसी जगह से पाईप और पुरी मेड डई जिससे हनुमान रुण्डला कि हजारे व बाजरे कि फसल का हुवा भारी नुक्सान अभी तक मौके पर कोई भी आला अधिकारी नहीं पहुंचा जब कि सुबह घटवाडी सरपंच बाबूलाल मीणा जी को भी फोन कर हनुमान रुण्डला ने बताया दिया1
- विपक्ष के रवैये पर चिराग पासवान बोले—संसद चलना जरूरी#chiragpaswan विपक्ष के रवैये पर चिराग पासवान बोले—संसद चलना जरूरी#chiragpaswan #ChiragPaswan #ChiragPaswanNews #Parliament #ParliamentNews #Opposition #LokSabha #RajyaSabha #Politics #PoliticalNews #BiharPolitics #NDA #BJP #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews @ChiragPaswan @narendramodi @BJP4India @LJP4India1
- बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका1
- जयपुर जिले के शाहपुरा आगामी नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के खेजरोली में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में आयोजित नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा को तगड़ा झटका लगा, जब दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक यादव ने सभी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। इस दलबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।बैठक में चुनावी शंखनाद करते हुए विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा और पीसीसी जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और कड़े अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। इस दौरान बूथ प्रबंधन, नए मतदाताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।1
- कालवाड़ के भंभोरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या व दहेज प्रताड़ना का आरोप कालवाड़ के भंभोरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या व दहेज प्रताड़ना का आरोप1
- दोस्ती की आड़ में अपराध करने वालों की खैर नहीं! CM योगी का बड़ा बयान #YogiAdityanath दोस्ती की आड़ में अपराध करने वालों की खैर नहीं! CM योगी का बड़ा बयान #YogiAdityanath #CMYogi #योगीआदित्यनाथ #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #CrimeNews #अपराध #कानूनव्यवस्था #LawAndOrder #UPNews #BreakingNews #YogiNews #FactPostNews #FactPost #YouTubeNews1
- अलवर के निशु हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाईः प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सील, एफआईआर के निर्देश अलवर के नंगला रायसिस स्थित निजी निशु हॉस्पिटल में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रसूता की डिलीवरी कराने और महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में अस्पताल को सील करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सिंग कर्मी द्वारा प्रसूता अंजुम (पिंकी) की डिलीवरी कराई गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जांच में अनियमितताएं सामने आने पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर सभी गतिविधियों पर 'तत्काल रोक लगा दी गई। साथ ही अस्पताल संचालक डॉ. > भुवनेश कुमार शर्मा के खिलाफ मेडिकल काउंसिल और नर्सिंगकर्मी रफीकन बानो के खिलाफ नर्सिंग काउंसिल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।1
- चाकसू में प्रेमिका से शादी की जिद पर 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया जयपुर जिले के चाकसू कस्बे में एक मोबाइल टावर पर प्रेमी के चढ़ने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चाकसू थाना पुलिस,सिविल डिफेंस की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चाकसू एसीपी भवानी सिंह, थाना अधिकारी मनोहर लाल सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश की। करीब तीन से चार घंटे तक चले प्रयास के दौरान अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक युवक से बातचीत की और उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया। लंबी समझाइश के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। युवक को सुरक्षित नीचे लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से शादी करवाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान फागी रोड स्थित मोबाइल टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा। समय रहते युवक के सुरक्षित नीचे उतर आने से एक बड़ा हादसा टल गया।1