Shuru
Apke Nagar Ki App…
विराटनगर के स्थित रतनपुरा-हरिपुरा ग्राम पंचायत के भैरुपुरा में रोड का पुरा पानी हनुमान रुण्डला के खेत में जो पाईप लगाया उसी जगह से पाईप और पुरी मेड डई जिससे हनुमान रुण्डला कि हजारे व बाजरे कि फसल का हुवा भारी नुक्सान अभी तक मौके पर कोई भी आला अधिकारी नहीं पहुंचा जब कि सुबह घटवाडी सरपंच बाबूलाल मीणा जी को भी फोन कर हनुमान रुण्डला ने बताया दिया
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
विराटनगर के स्थित रतनपुरा-हरिपुरा ग्राम पंचायत के भैरुपुरा में रोड का पुरा पानी हनुमान रुण्डला के खेत में जो पाईप लगाया उसी जगह से पाईप और पुरी मेड डई जिससे हनुमान रुण्डला कि हजारे व बाजरे कि फसल का हुवा भारी नुक्सान अभी तक मौके पर कोई भी आला अधिकारी नहीं पहुंचा जब कि सुबह घटवाडी सरपंच बाबूलाल मीणा जी को भी फोन कर हनुमान रुण्डला ने बताया दिया
More news from Jaipur and nearby areas
- विराटनगर के स्थित रतनपुरा-हरिपुरा ग्राम पंचायत के भैरुपुरा में रोड का पुरा पानी हनुमान रुण्डला के खेत में जो पाईप लगाया उसी जगह से पाईप और पुरी मेड डई जिससे हनुमान रुण्डला कि हजारे व बाजरे कि फसल का हुवा भारी नुक्सान अभी तक मौके पर कोई भी आला अधिकारी नहीं पहुंचा जब कि सुबह घटवाडी सरपंच बाबूलाल मीणा जी को भी फोन कर हनुमान रुण्डला ने बताया दिया1
- जयपुर जिले के शाहपुरा आगामी नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के खेजरोली में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में आयोजित नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा को तगड़ा झटका लगा, जब दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक यादव ने सभी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। इस दलबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।बैठक में चुनावी शंखनाद करते हुए विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा और पीसीसी जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और कड़े अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। इस दौरान बूथ प्रबंधन, नए मतदाताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।1
- कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।1
- बानसूर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का हुआ समापन, छात्राओं और महिलाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी बानसूर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को बानसूर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएस शिवानी, जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा आदिति ने आरसीआई स्कूल और कालिका माता मंदिर पहुंचकर छात्राओं, महिलाओं और आमजन से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरसीआई स्कूल से हुई जहां छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने हाथों में महिला सुरक्षा के संदेश लिखे बैनर लेकर बेटियों की सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजकोप हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई महिला कहीं भी असुरक्षित महसूस करे तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सकती है या राजकोप ऐप के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा कर सकती है, जिससे पुलिस समय पर मौके पर पहुंचकर मदद कर सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम कालिका माता मंदिर परिसर पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। यहां महिलाओं को महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने और उन्हें आत्मनिर्भर बनकर आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कोटपूतली डीएसपी लक्ष्मी सुथार, बानसूर डीएसपी मनीषा मीणा, बानसूर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, एमओबी कोटपूतली की अनीता कुमारी सहित पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।3
- ट्रांसफार्मर में उगे हुए पौधे वीर सावरकर नगर पार्क के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर में घास फुश इतने सारे उगे हुए है जिससे उसमें जहरीले जानवरों का खतरा रहता है तथा बिजली फॉल्ट का भी खतरा बना रहता हैं2
- सैंथल उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में कल ही रिमझिम बारिश का दौर जारी इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पढ़ रही भीषण गर्मी को लेकर आज रिमझिम बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन आज सावन मास का में होने से आज रिमझिम बारिश हो रही है जिसको ग्रामीणों ने ईश्वर की मर्जी बताया इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-बड़ी बाजरे की फसले लहराती रही और रिमझिम बारिश बरसती रही इस दौरान ग्रामीण लोकेश मामोडिया ,संजय सैनी ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके2
- जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में तेज बारिश शुरु और गर्मी में राहत मिली1
- श्रीचंद्रपुरा बारहवीं डाक कावड़ लेने 21 कावड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना हुआ। राजगढ़(अलवर) रामरतन मीणा। गांव श्रीचंद्रपुरा गांव से 12वीं डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई डाक कावड़ में 21 शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। वार्ड पंच प्रतिनिधि कृष्ण अवतार शर्मा ने बताया कि जत्था कावड़ यात्रा के तहत हरिद्वार से जल भरकर गांव के प्राचीन शिवालय में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेगा कार्यक्रम से जुड़े अमरचंद मीना के अनुसार श्रद्धालुओं ने सुबह प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर के स्थान पर पूजा की इसके बाद बैंड बाजों और झांकियां के साथ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा शुरू की गई यात्रा दल रविवार को हरिद्वार से जल लेकर लौटेगा और 71 घंटे में गांव श्रीचंदपूरा पहुंचकर प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक करेगा इसके बाद महाआरती रात में विशेष कार्यक्रम और दिन में भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान पूर्व सरपंच रंगलाल मीना, करण सिंह राजपूत, श्री राम मीणा,सतीश यादव, लोकेश शर्मा, हरिओम यादव, विश्राम सैन, विश्राम पटेल, नेमीचंद यादव, जयप्रकाश सैन,हरिओम गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण व ग्रामीण महिला मौजूद रही इस दौरान वातावरण हर हर महादेव और धार्मिक जय घोषित से गूंज उठा कावड़ यात्रा के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे सभी उपस्थित नागरिकों ने यात्रियों का उत्साहवर्धन कर से कुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी।।2