logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बानसूर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का हुआ समापन, छात्राओं और महिलाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी बानसूर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को बानसूर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएस शिवानी, जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा आदिति ने आरसीआई स्कूल और कालिका माता मंदिर पहुंचकर छात्राओं, महिलाओं और आमजन से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरसीआई स्कूल से हुई जहां छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने हाथों में महिला सुरक्षा के संदेश लिखे बैनर लेकर बेटियों की सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजकोप हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई महिला कहीं भी असुरक्षित महसूस करे तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सकती है या राजकोप ऐप के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा कर सकती है, जिससे पुलिस समय पर मौके पर पहुंचकर मदद कर सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम कालिका माता मंदिर परिसर पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। यहां महिलाओं को महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने और उन्हें आत्मनिर्भर बनकर आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कोटपूतली डीएसपी लक्ष्मी सुथार, बानसूर डीएसपी मनीषा मीणा, बानसूर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, एमओबी कोटपूतली की अनीता कुमारी सहित पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।

12 hrs ago
user_Sandeep Kumar Gupta
Sandeep Kumar Gupta
बारह पूरोहित•
12 hrs ago

बानसूर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का हुआ समापन, छात्राओं और महिलाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी बानसूर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को बानसूर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएस शिवानी, जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा आदिति ने आरसीआई स्कूल और कालिका माता मंदिर पहुंचकर छात्राओं, महिलाओं और आमजन से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरसीआई स्कूल से हुई जहां छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने हाथों में महिला सुरक्षा के संदेश लिखे बैनर लेकर बेटियों

की सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजकोप हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई महिला कहीं भी असुरक्षित महसूस करे तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सकती है या राजकोप ऐप के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा कर सकती है, जिससे पुलिस समय पर मौके पर पहुंचकर मदद कर सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम कालिका माता मंदिर परिसर पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। यहां महिलाओं को

महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने और उन्हें आत्मनिर्भर बनकर आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कोटपूतली डीएसपी लक्ष्मी सुथार, बानसूर डीएसपी मनीषा मीणा, बानसूर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, एमओबी कोटपूतली की अनीता कुमारी सहित पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।

More news from Alwar and nearby areas
  • बल्लूवास में 4महीने से अटका 'मौत का ट्रांसफार्मर', बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में! ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़: बुल्लुवास में खंभे पर अटका ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, 4 महीने से बेपरवाह विद्युत विभाग रिपोर्टर संदीप यादव खैरथल तिजारा:मुंडावर उपखंड के गांव बल्लूवास में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त मौत का साया मंडरा रहा है। गांव में बिजली के पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर इस कदर जर्जर और झुका हुआ है कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन की बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पशुओं और स्कूली बच्चों की जान को हर पल खतरा स्थानीय निवासी लहरी राम ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास हर वक्त करंट दौड़ने की आशंका बनी रहती है। जिस स्थान पर यह जर्जर पोल खड़ा है: वहीं पास में ग्रामीणों के पशु बंधे रहते हैं। मुख्य रास्ता होने के कारण आम ग्रामीणों और मासूम स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। रोड पर पानी और कीचड़ भरा होने के कारण करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है, जिससे कभी भी कोई भीषण अनहोनी हो सकती है। 4 महीने से शिकायत बेअसर, मनमानी पर उतारा लाइनमैन ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से क्षेत्रीय लाइनमैन बाबूलाल को पिछले 3 से 4 महीनों में दर्जनों बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लहरी राम ने लाइनमैन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया: फोन न उठाना: लाइन खराब होने पर जब ग्रामीण फोन करते हैं, तो लाइनमैन फोन तक रिसीव नहीं करता। घंटों की देरी: मामूली खराबी को ठीक करने में 4 से 5 घंटे तक का समय लगा दिया जाता है। निजी खर्च पर रिपेयरिंग: परेशान होकर ग्रामीणों को कई बार अपने स्तर पर प्राइवेट कारीगर (मिस्त्री) बुलाकर जेब से पैसे खर्च करके लाइन ठीक करानी पड़ती है। "हम लगातार शिकायत कर के थक चुके हैं। क्या प्रशासन और विद्युत विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?" प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग गांव बल्लूवास के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों और उपखंड प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पोल व ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और काम में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि सो रहा प्रशासन इस जानलेवा खतरे पर कब तक संज्ञान लेता है।
    1
    बल्लूवास में 4महीने से अटका 'मौत का ट्रांसफार्मर', बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में!

ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़: बुल्लुवास में खंभे पर अटका ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, 4 महीने से बेपरवाह विद्युत विभाग
रिपोर्टर संदीप यादव 
खैरथल तिजारा:मुंडावर
उपखंड के गांव बल्लूवास में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त मौत का साया मंडरा रहा है। गांव में बिजली के पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर इस कदर जर्जर और झुका हुआ है कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन की बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
पशुओं और स्कूली बच्चों की जान को हर पल खतरा
स्थानीय निवासी लहरी राम ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास हर वक्त करंट दौड़ने की आशंका बनी रहती है। जिस स्थान पर यह जर्जर पोल खड़ा है:
वहीं पास में ग्रामीणों के पशु बंधे रहते हैं।
मुख्य रास्ता होने के कारण आम ग्रामीणों और मासूम स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना लगा रहता है।
रोड पर पानी और कीचड़ भरा होने के कारण करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है, जिससे कभी भी कोई भीषण अनहोनी हो सकती है।
4 महीने से शिकायत बेअसर, मनमानी पर उतारा लाइनमैन
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से क्षेत्रीय लाइनमैन बाबूलाल को पिछले 3 से 4 महीनों में दर्जनों बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
लहरी राम ने लाइनमैन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया:
फोन न उठाना: लाइन खराब होने पर जब ग्रामीण फोन करते हैं, तो लाइनमैन फोन तक रिसीव नहीं करता।
घंटों की देरी: मामूली खराबी को ठीक करने में 4 से 5 घंटे तक का समय लगा दिया जाता है।
निजी खर्च पर रिपेयरिंग: परेशान होकर ग्रामीणों को कई बार अपने स्तर पर प्राइवेट कारीगर (मिस्त्री) बुलाकर जेब से पैसे खर्च करके लाइन ठीक करानी पड़ती है।
"हम लगातार शिकायत कर के थक चुके हैं। क्या प्रशासन और विद्युत विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?"
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
गांव बल्लूवास के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों और उपखंड प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पोल व ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और काम में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि सो रहा प्रशासन इस जानलेवा खतरे पर कब तक संज्ञान लेता है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    7 hrs ago
  • ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है
    2
    ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में
नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है
    user_उदय कटारिया
    उदय कटारिया
    Photographer अलवर, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • देसूला गांव से निकली छठी डाक कांवड़ यात्रा, हरिद्वार की ओर बढ़े शिवभक्त
    1
    देसूला गांव से निकली छठी डाक कांवड़ यात्रा, हरिद्वार की ओर बढ़े शिवभक्त
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए
    1
    किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Narnaul mahendergarh Haryana।Today was not just an event—it was a moment of inspiration. 🤗 A heartfelt thank you to Respected Mr. Nitish Kumar Sir (UPSC CSE 2025 AIR 847) and all our esteemed guests for inspiring the children of Slum Area Talent to dream big and believe in themselves. 🙏🤗
    1
    Narnaul mahendergarh Haryana।Today was not just an event—it was a moment of inspiration. 🤗

A heartfelt thank you to Respected Mr. Nitish Kumar Sir (UPSC CSE 2025 AIR 847) and all our esteemed guests for inspiring the children of Slum Area Talent to dream big and believe in themselves. 🙏🤗
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा आगामी नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के खेजरोली में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में आयोजित नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा को तगड़ा झटका लगा, जब दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक यादव ने सभी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। इस दलबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।बैठक में चुनावी शंखनाद करते हुए विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा और पीसीसी जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और कड़े अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। इस दौरान बूथ प्रबंधन, नए मतदाताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा आगामी नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के खेजरोली में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में आयोजित नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा को तगड़ा झटका लगा, जब दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक यादव ने सभी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। इस दलबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।बैठक में चुनावी शंखनाद करते हुए विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा और पीसीसी जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और कड़े अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। इस दौरान बूथ प्रबंधन, नए मतदाताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    5 hrs ago
  • संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि मुंडावर / करणीकोट: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया। "संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि" आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।" बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।" इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
    1
    संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि
मुंडावर / करणीकोट:
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया।
"संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि"
आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।"
बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"
इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    9 hrs ago
  • अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के इस सप्ताह जिले के विकास के लिए कार्यों की सौगात, एक पाती अलवर के नाम क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक से ज्यादा फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ बहुत मंगलमय हो
    1
    अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के इस सप्ताह जिले के विकास के लिए कार्यों की सौगात, एक पाती अलवर के नाम
क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक से ज्यादा फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ बहुत मंगलमय हो
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में तेज बारिश शुरु और गर्मी में राहत मिली
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में तेज बारिश शुरु और गर्मी में राहत मिली
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.