logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए

6 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
6 hrs ago

किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है
    2
    ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में
नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है
    user_उदय कटारिया
    उदय कटारिया
    Photographer अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नूंह जिला में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की सफलता पर डीसी-एसपी ने जताया सभी समुदायों का आभार, भाईचारे की मिसाल बना नूंह ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिला समन्वय समिति के सदस्यों और सभी समुदायों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सहयोग के माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों, समुदायों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाए गए, जिससे नूंह की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पूरे प्रदेश के सामने आई। बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी यात्रा को आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए डीसी और एसपी का शॉल भेंटकर सम्मान किया।
    1
    नूंह जिला में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की सफलता पर डीसी-एसपी ने जताया सभी समुदायों का आभार, भाईचारे की मिसाल बना नूंह
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिला समन्वय समिति के सदस्यों और सभी समुदायों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सहयोग के माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों, समुदायों, पंच-सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाए गए, जिससे नूंह की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पूरे प्रदेश के सामने आई। बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी यात्रा को आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए डीसी और एसपी का शॉल भेंटकर सम्मान किया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • बानसूर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का हुआ समापन, छात्राओं और महिलाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी बानसूर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को बानसूर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएस शिवानी, जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा आदिति ने आरसीआई स्कूल और कालिका माता मंदिर पहुंचकर छात्राओं, महिलाओं और आमजन से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरसीआई स्कूल से हुई जहां छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने हाथों में महिला सुरक्षा के संदेश लिखे बैनर लेकर बेटियों की सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजकोप हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई महिला कहीं भी असुरक्षित महसूस करे तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सकती है या राजकोप ऐप के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा कर सकती है, जिससे पुलिस समय पर मौके पर पहुंचकर मदद कर सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम कालिका माता मंदिर परिसर पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। यहां महिलाओं को महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने और उन्हें आत्मनिर्भर बनकर आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कोटपूतली डीएसपी लक्ष्मी सुथार, बानसूर डीएसपी मनीषा मीणा, बानसूर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, एमओबी कोटपूतली की अनीता कुमारी सहित पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।
    3
    बानसूर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का हुआ समापन, छात्राओं और महिलाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी
बानसूर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को बानसूर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईपीएस शिवानी, जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा आदिति ने आरसीआई स्कूल और कालिका माता मंदिर पहुंचकर छात्राओं, महिलाओं और आमजन से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आरसीआई स्कूल से हुई जहां छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने हाथों में महिला सुरक्षा के संदेश लिखे बैनर लेकर बेटियों की सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजकोप हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई महिला कहीं भी असुरक्षित महसूस करे तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क कर सकती है या राजकोप ऐप के माध्यम से अपनी लोकेशन साझा कर सकती है, जिससे पुलिस समय पर मौके पर पहुंचकर मदद कर सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम कालिका माता मंदिर परिसर पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। यहां महिलाओं को महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने और उन्हें आत्मनिर्भर बनकर आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर कोटपूतली डीएसपी लक्ष्मी सुथार, बानसूर डीएसपी मनीषा मीणा, बानसूर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, एमओबी कोटपूतली की अनीता कुमारी सहित पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बारह पूरोहित•
    13 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा के बीच गुरुग्राम पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, शिव आराधना कर दिया प्रदेश को समृद्धि का संदेश
    1
    कांवड़ यात्रा के बीच गुरुग्राम पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, शिव आराधना कर दिया प्रदेश को समृद्धि का संदेश
    user_Haryana Times
    Haryana Times
    Local News Reporter हथीन, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि मुंडावर / करणीकोट: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया। "संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि" आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।" बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।" इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
    1
    संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि
मुंडावर / करणीकोट:
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया।
"संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि"
आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।"
बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"
इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    10 hrs ago
  • नूंह विधायक आफताब अहमद ने गांव कोटला में किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन, मुफ्त जांच सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने आज शुक्रवार 5 बजे बताया कि आज नूंह के कोटला में 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' (पूर्व नाम: स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र) का पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन किया। मेडिकल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के घर के पास ही व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त जांच सुविधाएं उपलब्ध की जाएं।
    1
    नूंह विधायक आफताब अहमद ने गांव कोटला में किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन, मुफ्त जांच सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने आज शुक्रवार 5 बजे बताया कि आज नूंह के कोटला में 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' (पूर्व नाम: स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र) का पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन किया। मेडिकल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के घर के पास ही व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त जांच सुविधाएं उपलब्ध की जाएं।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया 'संकल्प', जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बहरोड़। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सतवीर सिंह के नेतृत्व में आज राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष 'महिला सुरक्षा संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला पुलिस के आला अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 और 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और महिलाओं को किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया 'संकल्प', जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

बहरोड़। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सतवीर सिंह के नेतृत्व में आज राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष 'महिला सुरक्षा संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला पुलिस के आला अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 और 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और महिलाओं को किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • antim antim sanskar per nai pahunch Pai teenon betiyan video call per Dekhti Rahi man Kaliyug Revadi Haryana
    1
    antim antim sanskar per nai pahunch Pai teenon betiyan video call per Dekhti Rahi man Kaliyug Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.