logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

5 hrs ago
user_Kotputli-Behror
Kotputli-Behror
कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•

More news from Alwar and nearby areas
  • बल्लूवास में 4महीने से अटका 'मौत का ट्रांसफार्मर', बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में! ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़: बुल्लुवास में खंभे पर अटका ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, 4 महीने से बेपरवाह विद्युत विभाग रिपोर्टर संदीप यादव खैरथल तिजारा:मुंडावर उपखंड के गांव बल्लूवास में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त मौत का साया मंडरा रहा है। गांव में बिजली के पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर इस कदर जर्जर और झुका हुआ है कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन की बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पशुओं और स्कूली बच्चों की जान को हर पल खतरा स्थानीय निवासी लहरी राम ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास हर वक्त करंट दौड़ने की आशंका बनी रहती है। जिस स्थान पर यह जर्जर पोल खड़ा है: वहीं पास में ग्रामीणों के पशु बंधे रहते हैं। मुख्य रास्ता होने के कारण आम ग्रामीणों और मासूम स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। रोड पर पानी और कीचड़ भरा होने के कारण करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है, जिससे कभी भी कोई भीषण अनहोनी हो सकती है। 4 महीने से शिकायत बेअसर, मनमानी पर उतारा लाइनमैन ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से क्षेत्रीय लाइनमैन बाबूलाल को पिछले 3 से 4 महीनों में दर्जनों बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लहरी राम ने लाइनमैन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया: फोन न उठाना: लाइन खराब होने पर जब ग्रामीण फोन करते हैं, तो लाइनमैन फोन तक रिसीव नहीं करता। घंटों की देरी: मामूली खराबी को ठीक करने में 4 से 5 घंटे तक का समय लगा दिया जाता है। निजी खर्च पर रिपेयरिंग: परेशान होकर ग्रामीणों को कई बार अपने स्तर पर प्राइवेट कारीगर (मिस्त्री) बुलाकर जेब से पैसे खर्च करके लाइन ठीक करानी पड़ती है। "हम लगातार शिकायत कर के थक चुके हैं। क्या प्रशासन और विद्युत विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?" प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग गांव बल्लूवास के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों और उपखंड प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पोल व ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और काम में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि सो रहा प्रशासन इस जानलेवा खतरे पर कब तक संज्ञान लेता है।
    1
    बल्लूवास में 4महीने से अटका 'मौत का ट्रांसफार्मर', बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में!

ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़: बुल्लुवास में खंभे पर अटका ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, 4 महीने से बेपरवाह विद्युत विभाग
रिपोर्टर संदीप यादव 
खैरथल तिजारा:मुंडावर
उपखंड के गांव बल्लूवास में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त मौत का साया मंडरा रहा है। गांव में बिजली के पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर इस कदर जर्जर और झुका हुआ है कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन की बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
पशुओं और स्कूली बच्चों की जान को हर पल खतरा
स्थानीय निवासी लहरी राम ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास हर वक्त करंट दौड़ने की आशंका बनी रहती है। जिस स्थान पर यह जर्जर पोल खड़ा है:
वहीं पास में ग्रामीणों के पशु बंधे रहते हैं।
मुख्य रास्ता होने के कारण आम ग्रामीणों और मासूम स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना लगा रहता है।
रोड पर पानी और कीचड़ भरा होने के कारण करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है, जिससे कभी भी कोई भीषण अनहोनी हो सकती है।
4 महीने से शिकायत बेअसर, मनमानी पर उतारा लाइनमैन
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से क्षेत्रीय लाइनमैन बाबूलाल को पिछले 3 से 4 महीनों में दर्जनों बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
लहरी राम ने लाइनमैन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया:
फोन न उठाना: लाइन खराब होने पर जब ग्रामीण फोन करते हैं, तो लाइनमैन फोन तक रिसीव नहीं करता।
घंटों की देरी: मामूली खराबी को ठीक करने में 4 से 5 घंटे तक का समय लगा दिया जाता है।
निजी खर्च पर रिपेयरिंग: परेशान होकर ग्रामीणों को कई बार अपने स्तर पर प्राइवेट कारीगर (मिस्त्री) बुलाकर जेब से पैसे खर्च करके लाइन ठीक करानी पड़ती है।
"हम लगातार शिकायत कर के थक चुके हैं। क्या प्रशासन और विद्युत विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?"
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
गांव बल्लूवास के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों और उपखंड प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पोल व ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और काम में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि सो रहा प्रशासन इस जानलेवा खतरे पर कब तक संज्ञान लेता है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    7 hrs ago
  • ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है
    2
    ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में
नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है
    user_उदय कटारिया
    उदय कटारिया
    Photographer अलवर, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • देसूला गांव से निकली छठी डाक कांवड़ यात्रा, हरिद्वार की ओर बढ़े शिवभक्त
    1
    देसूला गांव से निकली छठी डाक कांवड़ यात्रा, हरिद्वार की ओर बढ़े शिवभक्त
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • Narnaul mahendergarh Haryana।Today was not just an event—it was a moment of inspiration. 🤗 A heartfelt thank you to Respected Mr. Nitish Kumar Sir (UPSC CSE 2025 AIR 847) and all our esteemed guests for inspiring the children of Slum Area Talent to dream big and believe in themselves. 🙏🤗
    1
    Narnaul mahendergarh Haryana।Today was not just an event—it was a moment of inspiration. 🤗

A heartfelt thank you to Respected Mr. Nitish Kumar Sir (UPSC CSE 2025 AIR 847) and all our esteemed guests for inspiring the children of Slum Area Talent to dream big and believe in themselves. 🙏🤗
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में तेज बारिश शुरु और गर्मी में राहत मिली
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में तेज बारिश शुरु और गर्मी में राहत मिली
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    19 hrs ago
  • संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि मुंडावर / करणीकोट: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया। "संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि" आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।" बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।" इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
    1
    संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि
मुंडावर / करणीकोट:
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया।
"संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि"
आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।"
बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"
इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    9 hrs ago
  • किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए
    1
    किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बिजली निजीकरण के खिलाफ सीहमा में गरजे लोग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन#shorts
    1
    बिजली निजीकरण के खिलाफ सीहमा में गरजे लोग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन#shorts
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • श्रीचंद्रपुरा बारहवीं डाक कावड़ लेने 21 कावड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना हुआ। राजगढ़(अलवर) रामरतन मीणा। गांव श्रीचंद्रपुरा गांव से 12वीं डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई डाक कावड़ में 21 शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। वार्ड पंच प्रतिनिधि कृष्ण अवतार शर्मा ने बताया कि जत्था कावड़ यात्रा के तहत हरिद्वार से जल भरकर गांव के प्राचीन शिवालय में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेगा कार्यक्रम से जुड़े अमरचंद मीना के अनुसार श्रद्धालुओं ने सुबह प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर के स्थान पर पूजा की इसके बाद बैंड बाजों और झांकियां के साथ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा शुरू की गई यात्रा दल रविवार को हरिद्वार से जल लेकर लौटेगा और 71 घंटे में गांव श्रीचंदपूरा पहुंचकर प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक करेगा इसके बाद महाआरती रात में विशेष कार्यक्रम और दिन में भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान पूर्व सरपंच रंगलाल मीना, करण सिंह राजपूत, श्री राम मीणा,सतीश यादव, लोकेश शर्मा, हरिओम यादव, विश्राम सैन, विश्राम पटेल, नेमीचंद यादव, जयप्रकाश सैन,हरिओम गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण व ग्रामीण महिला मौजूद रही इस दौरान वातावरण हर हर महादेव और धार्मिक जय घोषित से गूंज उठा कावड़ यात्रा के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे सभी उपस्थित नागरिकों ने यात्रियों का उत्साहवर्धन कर से कुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी।।
    2
    श्रीचंद्रपुरा बारहवीं डाक कावड़ लेने 21 कावड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना हुआ।
राजगढ़(अलवर) रामरतन मीणा।  गांव श्रीचंद्रपुरा गांव से 12वीं डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई डाक कावड़ में 21 शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए  रवाना हुआ। वार्ड पंच प्रतिनिधि कृष्ण अवतार शर्मा ने बताया कि जत्था कावड़ यात्रा के तहत हरिद्वार से जल भरकर गांव के प्राचीन शिवालय में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेगा कार्यक्रम से जुड़े अमरचंद मीना  के अनुसार श्रद्धालुओं ने सुबह प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर के स्थान  पर पूजा की इसके बाद बैंड बाजों और झांकियां के साथ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा शुरू की गई यात्रा दल रविवार को हरिद्वार से जल लेकर लौटेगा और 71 घंटे में गांव श्रीचंदपूरा पहुंचकर प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक करेगा इसके बाद महाआरती रात में विशेष कार्यक्रम और दिन में भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान पूर्व सरपंच रंगलाल मीना, करण सिंह राजपूत, श्री राम मीणा,सतीश यादव, लोकेश शर्मा, हरिओम यादव, विश्राम सैन, विश्राम पटेल, नेमीचंद यादव, जयप्रकाश सैन,हरिओम गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण व ग्रामीण महिला मौजूद रही इस दौरान वातावरण हर हर महादेव और धार्मिक जय घोषित से गूंज उठा कावड़ यात्रा के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे सभी उपस्थित नागरिकों ने यात्रियों का उत्साहवर्धन कर से कुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी।।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.