कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया 'संकल्प', जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बहरोड़। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सतवीर सिंह के नेतृत्व में आज राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष 'महिला सुरक्षा संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला पुलिस के आला अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 और 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और महिलाओं को किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया 'संकल्प', जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बहरोड़। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सतवीर सिंह के नेतृत्व में आज राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष 'महिला सुरक्षा संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला पुलिस के आला अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 और 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और महिलाओं को किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
- बल्लूवास में 4महीने से अटका 'मौत का ट्रांसफार्मर', बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में! ग्रामीणों की सुरक्षा से खिलवाड़: बुल्लुवास में खंभे पर अटका ट्रांसफार्मर दे रहा बड़े हादसे को न्योता, 4 महीने से बेपरवाह विद्युत विभाग रिपोर्टर संदीप यादव खैरथल तिजारा:मुंडावर उपखंड के गांव बल्लूवास में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों और राहगीरों के सिर पर हर वक्त मौत का साया मंडरा रहा है। गांव में बिजली के पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर इस कदर जर्जर और झुका हुआ है कि वह कभी भी नीचे गिर सकता है। विभागीय अधिकारियों और लाइनमैन की बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पशुओं और स्कूली बच्चों की जान को हर पल खतरा स्थानीय निवासी लहरी राम ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास हर वक्त करंट दौड़ने की आशंका बनी रहती है। जिस स्थान पर यह जर्जर पोल खड़ा है: वहीं पास में ग्रामीणों के पशु बंधे रहते हैं। मुख्य रास्ता होने के कारण आम ग्रामीणों और मासूम स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। रोड पर पानी और कीचड़ भरा होने के कारण करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है, जिससे कभी भी कोई भीषण अनहोनी हो सकती है। 4 महीने से शिकायत बेअसर, मनमानी पर उतारा लाइनमैन ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से क्षेत्रीय लाइनमैन बाबूलाल को पिछले 3 से 4 महीनों में दर्जनों बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लहरी राम ने लाइनमैन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया: फोन न उठाना: लाइन खराब होने पर जब ग्रामीण फोन करते हैं, तो लाइनमैन फोन तक रिसीव नहीं करता। घंटों की देरी: मामूली खराबी को ठीक करने में 4 से 5 घंटे तक का समय लगा दिया जाता है। निजी खर्च पर रिपेयरिंग: परेशान होकर ग्रामीणों को कई बार अपने स्तर पर प्राइवेट कारीगर (मिस्त्री) बुलाकर जेब से पैसे खर्च करके लाइन ठीक करानी पड़ती है। "हम लगातार शिकायत कर के थक चुके हैं। क्या प्रशासन और विद्युत विभाग किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा?" प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग गांव बल्लूवास के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों और उपखंड प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पोल व ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और काम में लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि सो रहा प्रशासन इस जानलेवा खतरे पर कब तक संज्ञान लेता है।1
- ब्रेकर टूटे हुए एवम् नया ब्रेकर बनवाने के क्रम में नमन होटल वाले 160 फिट के बीच रोड पर 2 मंदिरों के पास 1 ब्रेकर बना हुआ है जिसकी दशा बहुत ही क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है आये दिन यह एक्सीडेंट होते है , मंदिर एवम् आसपास की जनता को देखते हुए मंदिर के दोनों तरफ ही ब्रेकर होने चाहिए लेकिन 1 ही ब्रेकर बना हुआ है वो भी टुटा हुआ है2
- देसूला गांव से निकली छठी डाक कांवड़ यात्रा, हरिद्वार की ओर बढ़े शिवभक्त1
- Narnaul mahendergarh Haryana।Today was not just an event—it was a moment of inspiration. 🤗 A heartfelt thank you to Respected Mr. Nitish Kumar Sir (UPSC CSE 2025 AIR 847) and all our esteemed guests for inspiring the children of Slum Area Talent to dream big and believe in themselves. 🙏🤗1
- जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में तेज बारिश शुरु और गर्मी में राहत मिली1
- संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर करणीकोट में भव्य स्वागत: कलश-रथ यात्रा निकली, पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि मुंडावर / करणीकोट: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा करणीकोट गाँव में भव्य आयोजन किया गया। गाँव में संत रविदास जी की कलश-रथ यात्रा के पहुँचने पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भावभिना स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रशासक प्रतिनिधि ने सिर पर धारण कर स्थापित की कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत करणीकोट की प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा ने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश को अपने सिर पर रखकर पूरे गाँव में यात्रा निकाली तथा तत्पश्चात उसे मंदिर परिसर में ससम्मान स्थापित किया। "संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि" आयोजन में अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। महासिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलवर उत्तर): "संत रविदास जी की सोच सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।" बलवीर छिल्लर (जिला प्रमुख): "संत रविदास जी ने हमेशा मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।" इस दौरान भाजपा नेत्री अंजलि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन यादव, मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव, मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जागीरदार, रमेश यादव, गोपाल, रणवीर सिंह सनौली, सुमैर सिंह, आशु सेन, जतिन तिवारी और डोलू यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्य अतिथियों, रथ यात्रा के साथ आए कार्यकर्ताओं और समस्त ग्रामवासियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।1
- किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया याचिका समिति की बैठक में भाग लेकर विधानसभा से बाहर आते हुए1
- बिजली निजीकरण के खिलाफ सीहमा में गरजे लोग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन#shorts1
- श्रीचंद्रपुरा बारहवीं डाक कावड़ लेने 21 कावड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना हुआ। राजगढ़(अलवर) रामरतन मीणा। गांव श्रीचंद्रपुरा गांव से 12वीं डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई डाक कावड़ में 21 शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। वार्ड पंच प्रतिनिधि कृष्ण अवतार शर्मा ने बताया कि जत्था कावड़ यात्रा के तहत हरिद्वार से जल भरकर गांव के प्राचीन शिवालय में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेगा कार्यक्रम से जुड़े अमरचंद मीना के अनुसार श्रद्धालुओं ने सुबह प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर के स्थान पर पूजा की इसके बाद बैंड बाजों और झांकियां के साथ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए यात्रा शुरू की गई यात्रा दल रविवार को हरिद्वार से जल लेकर लौटेगा और 71 घंटे में गांव श्रीचंदपूरा पहुंचकर प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक करेगा इसके बाद महाआरती रात में विशेष कार्यक्रम और दिन में भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान पूर्व सरपंच रंगलाल मीना, करण सिंह राजपूत, श्री राम मीणा,सतीश यादव, लोकेश शर्मा, हरिओम यादव, विश्राम सैन, विश्राम पटेल, नेमीचंद यादव, जयप्रकाश सैन,हरिओम गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण व ग्रामीण महिला मौजूद रही इस दौरान वातावरण हर हर महादेव और धार्मिक जय घोषित से गूंज उठा कावड़ यात्रा के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे सभी उपस्थित नागरिकों ने यात्रियों का उत्साहवर्धन कर से कुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी।।2